Smartphone Addiction - Swatantra Prabhat

एक ऐसी दुनिया जहाँ सब उपलब्ध हैं, पर कोई उपस्थित नहीं
प्रो. आरके जैन “अरिजीत”

सभ्यता का सबसे गहरा घाव किसी युद्ध, महामारी या आर्थिक संकट ने नहीं, उस चमकती स्क्रीन ने दिया है जिसे हमने सुविधा समझकर जीवन का केंद्र बना लिया। इतिहास में पहली बार संवाद के साधन सबसे अधिक हैं, पर संवाद सबसे कम है। आवाज़ें हैं, पर महत्व नहीं। हर चेहरा ऑनलाइन है, पर हर मन ऑफलाइन हो रहा है। रिश्ते, दफ्तर, लोकतंत्र और अंतर्मन तक 'म्यूट' होने लगे हैं। उँगलियाँ सक्रिय हैं, पर संवेदनाएँ निष्क्रिय। उत्तर तुरंत मिल रहे हैं, लेकिन किसी को समझने में पहले से अधिक समय लग रहा है। यह तकनीक की विजय नहीं, मानवीय उपस्थिति के मौन विस्थापन की कथा है। जिसने दुनिया को जोड़ने का दावा किया, उसी ने मनुष्य को उसके सबसे निकट बैठे व्यक्ति से सबसे अधिक दूर कर दिया। यही हमारे समय का सबसे मौन, व्यापक और सबसे कम समझा गया सामाजिक पतन है।

परिवारों का विघटन अब खामोशी में हो रहा है। घर दीवारों से नहीं, स्क्रीन से संचालित हैं। एक ही छत के नीचे लोग अलग-अलग डिजिटल दुनियाओं में जी रहे हैं। भारत में औसत व्यक्ति प्रतिदिन सात घंटे से अधिक स्क्रीन पर बिताता है। माता-पिता पाँच घंटे से अधिक और बच्चे चार घंटे से अधिक समय स्मार्टफोन पर बिताते हैं। अध्ययनों में दो-तिहाई माता-पिता और आधे से अधिक बच्चों ने माना कि मोबाइल ने रिश्तों की ऊष्मा घटा दी है। भोजन की मेज़, जो कभी संवाद का केंद्र थी, अब रील्स का मंच है। बच्चे बोलना चाहते हैं, पर माता-पिता स्क्रीन पर हैं; माता-पिता संवाद चाहते हैं, तब बच्चे स्क्रॉल करते हैं। सामने बैठे व्यक्ति की उपेक्षा कर मोबाइल में डूबे रहने की आदत—'फुबिंग'—सामान्य हो रही है। रिश्ते अचानक नहीं टूटते; वे पहले सुनना, फिर महसूस करना छोड़ते हैं। अंततः केवल औपचारिक संपर्क बचता है। घर अब भी हैं, पर आत्मीयता साइलेंट मोड में है।

कार्यस्थलों की सबसे बड़ी दूरी अब किलोमीटरों में नहीं, मनुष्यों के बीच मापी जाती है। कार्यालयों की नई वास्तुकला ईंट-पत्थर नहीं, बैंडविड्थ से बनती है। वर्क फ्रॉम होम ने काम घर तक पहुँचाया, पर अदृश्य दूरियाँ खड़ी कर दीं। कमरे पास, मन दूर। शोध बताते हैं कि दूरस्थ कर्मचारी अधिक अकेलापन और मानसिक तनाव महसूस करते हैं। डिजिटल बैठकों में कैमरे बंद, माइक्रोफोन म्यूट; उपस्थिति दर्ज, सहभागिता नहीं। कर्मचारी का मूल्य विचारों से अधिक ऑनलाइन सक्रियता से आँका जाता है। प्रमोशन चेहरों से नहीं, स्क्रीन पर दर्ज गतिविधियों से जुड़ने लगा है। कभी दफ्तर बातचीत से चलते थे, आज वह काम के बीच बची है। तकनीक ने गति बढ़ाई, पर सहयोग का ताप घटा दिया। कार्यस्थल संवाद नहीं, डिजिटल प्रक्रियाओं के केंद्र हैं।

किसी लोकतंत्र का पतन तब नहीं शुरू होता, जब लोग बोलना छोड़ देते हैं; वह तब शुरू होता है, जब वे सुनना छोड़ देते हैं। जनचर्चा की चौपाल अब एल्गोरिदम के दरबार में बदल चुकी है। कभी राजनीति जनसभाओं, बहसों और प्रत्यक्ष संवाद से चलती थी; आज स्क्रीन पर सिमट गई है। सोशल मीडिया पर राजनीतिक सामग्री का उपभोग बढ़ रहा है, पर विचार की गहराई घट रही है। युवा समाचार रील्स में देखते हैं, नारे शॉर्ट्स में सुनते हैं और आक्रोश इमोजी से जताते हैं। संवाद की जगह प्रतिक्रिया ने ले ली है—लाइक, शेयर, एंग्री फेस। सत्ता जनता की आँखों में कम, ट्रेंडिंग सूची में अधिक झाँकती है। जनता सड़क पर कम, फीड में अधिक दिखती है। कुछ सेकंड के विमर्श में जटिल प्रश्न मनोरंजन बन जाते हैं। लोकतंत्र की आवाज़ म्यूट होती है, तो केवल चुनाव नहीं, नागरिकता भी कमजोर पड़ती है।

मनुष्य की सबसे लंबी दूरी अब स्वयं से है। भावनाएँ अनुभव नहीं, नोटिफिकेशन बनती जा रही हैं। प्रेम स्टोरी में सिमट गया है, दोस्ती वर्चुअल समूहों में कैद है और अपनापन ऑनलाइन उपस्थिति से मापा जाता है। अध्ययन बताते हैं कि केवल आभासी संपर्क रखने वाले लोग मित्रताओं से कम संतुष्ट रहते हैं। विडंबना यह है कि संपर्क सूची बढ़ती जाती है, पर अकेलापन भी गहराता जाता है। स्क्रीन ने दुनिया से जोड़ा, पर स्वयं से दूर कर दिया। अब हम उपलब्धियों का मूल्य अनुभवों से नहीं, दूसरों की रील्स से तय करते हैं। निरंतर तुलना आत्मसम्मान को क्षीण करती है। चेहरे मुस्कुराते हैं, प्रोफाइल चमकती हैं, पर मन का एकांत और गहरा हो जाता है। भीड़ में जन्मा यही अकेलापन हमारे समय की नई सामाजिक बीमारी है।

सभ्यताएँ एक दिन में नहीं बदलतीं; वे आदतों में बदलती हैं। पहले पत्रों की जगह संदेश आए, फिर संदेशों की जगह इमोजी ने भावनाएँ ले लीं। बातचीत स्टेटस में सिमट गई और साथ होने की जगह ऑनलाइन दिखना पर्याप्त हो गया। हर सुविधा के साथ संवाद घटा। हर नई तकनीक ने समय बचाया, पर थोड़ा-सा मनुष्य भी छीन लिया। अब असहमति को समझाने से आसान उसे म्यूट करना, दुःख बाँटने से आसान उसे छिपाना और प्रेम निभाने से आसान उसे पोस्ट करना है। सुविधा धीरे-धीरे संवेदना पर भारी पड़ गई। आधुनिक जीवन ने नियंत्रण दिया, पर मानवीय स्पर्श छीन लिया। यही इस युग का सबसे अदृश्य सौदा है।

सौभाग्य से, निर्णय हमारे हाथ में है। परिवार फोन-फ्री डिनर का नियम बना सकते हैं। दफ्तर कैमरा-ऑन संवाद को औपचारिकता नहीं, सहभागिता बना सकते हैं। नागरिक सोशल मीडिया से निकलकर प्रत्यक्ष संवाद की संस्कृति जीवित कर सकते हैं। तकनीक शत्रु नहीं, विवेकहीन उपयोग संकट है। सुविधा के बदले संवेदना गिरवी रखी गई, तो आने वाली पीढ़ियाँ ऐसे समय को याद करेंगी, जब हर हाथ में स्मार्टफोन था, पर किसी का हाथ थामने का समय नहीं। तब इंसानियत का 'लास्ट सीन' होगा—चलती उँगलियाँ, थकी आँखें, मौन होंठ। रील्स चलती रहेंगी, जीवन ठहर जाएगा। इसलिए सबसे पहले रिश्तों, कार्यस्थलों, लोकतंत्र और भीतर का 'म्यूट' हटाना होगा। भविष्य हमारे समय का मूल्य तकनीक नहीं, बचाए गए संवाद से तय करेगा।

सुबह उठते ही प्रभु दर्शन से पहले मोबाइल दर्शन — स्वास्थ्य के लिए घातक
आज के दौर में यदि पूछा जाए कि मनुष्य के लिए सबसे कीमती वस्तु कौन सी है, तो अधिकांश लोगों का उत्तर होगा मोबाइल। आधुनिक युग में मोबाइल मानव की सबसे प्रिय वस्तु बन चुका है। इसकी लत ऐसी है कि एक बार लग जाए तो उससे मुक्त होना अत्यंत कठिन हो जाता है। आज स्थिति यह है कि मनुष्य कुछ समय तक बिना भोजन, बिना आराम और कई बार अपने परिजनों से बातचीत किए बिना भी रह सकता है, लेकिन मोबाइल के बिना रहना उसके लिए लगभग असंभव होता जा रहा है।

मोबाइल आज मनुष्य के हाथों से एक पल के लिए भी नहीं छूटता। यदि किसी मजबूरी में उसे अलग रखना भी पड़े, तो वह उसकी निगाहों की सीमा में ही रहता है। सुबह नींद खुलते ही घर में भगवान के दर्शन से पहले मोबाइल के दर्शन करना नई पीढ़ी की एक आदत ही नहीं, बल्कि एक नई परंपरा बनती जा रही है। मोबाइल देखने में मनुष्य इतना तल्लीन हो जाता है कि उसे अपने आसपास की दुनिया का भी ध्यान नहीं रहता।

वर्तमान समय का मानव अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी या यहां तक कि अपने बच्चों से भी उतना लगाव नहीं दिखाता, जितना अपने मोबाइल से दिखाने लगा है। मोबाइल के प्रति यह अंधा मोह इस हद तक बढ़ गया है कि अनेक लोगों ने ईश्वर की अदृश्य शक्ति की अपेक्षा मोबाइल की रंगीन स्क्रीन को ही अपना आधुनिक देवता बना लिया है। तभी तो मोबाइल में डूबे व्यक्ति को न भूख का एहसास होता है,

न प्यास का, न शारीरिक थकान का और न ही किसी सामाजिक उत्तरदायित्व का। मोबाइल आज मनुष्य का महबूब बन चुका है। उसे बड़े नाज़ों से हाथों में रखा जाता है। स्थिति यह है कि जब कोई व्यक्ति मोबाइल में व्यस्त होता है और कोई उसके इस एकांत में व्यवधान डाल दे, तो अपने ही परिवार के सदस्य उसे खलनायक प्रतीत होने लगते हैं। इसके बाद घरों में तकरार और विवाद का एक नया अध्याय शुरू हो जाता है।

यह कटु सत्य है कि मनुष्य ने मोबाइल को अपनी आवश्यकता से बढ़ाकर अपनी मजबूरी बना लिया है। उसका अधिकांश समय मोबाइल की स्क्रीन पर बीत रहा है। परिणामस्वरूप वास्तविक जीवन के रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं और काल्पनिक दुनिया का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। मोबाइल के माध्यम से मिलने वाले लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स आज कई लोगों के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गए हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल भिन्न है।

जब तक व्यक्ति इस भ्रम से बाहर निकलता है, तब तक वह मानसिक तनाव, अकेलापन और अवसाद का शिकार हो चुका होता है। मोबाइल की अति ने घर-परिवार और सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता ने लोगों के मन में संदेह, भ्रम और अविश्वास को जन्म दिया है। जब यही संदेह विकराल रूप धारण कर लेता है, तब प्रेम और विश्वास पर आधारित रिश्ते पल भर में बिखर जाते हैं। उस समय वही मोबाइल, जो कभी सबसे प्रिय था, जीवन की सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है।

मोबाइल की अत्यधिक लत का प्रभाव केवल मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। रातों की नींद छीन रखी है, आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है, तनाव बढ़ रहा है और पारिवारिक संवाद समाप्त होते जा रहे हैं। मनुष्य आभासी दुनिया में जितना अधिक डूब रहा है, उतना ही वास्तविक जीवन से दूर होता जा रहा है। निस्संदेह, मोबाइल आधुनिक जीवन की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है, लेकिन आवश्यकता और लत के बीच की सीमा को समझना भी उतना ही आवश्यक है।

तकनीक का उपयोग जीवन को सरल बनाने के लिए होना चाहिए, जीवन पर शासन करने के लिए नहीं। अतः आधुनिक और शिक्षित पीढ़ी से केवल इतना ही निवेदन है कि यदि स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और सुखी पारिवारिक जीवन चाहिए, तो दिन की शुरुआत मोबाइल दर्शन से नहीं, प्रभु दर्शन से करें। कुछ समय अपने परिवार, प्रकृति और स्वयं के लिए भी निकालें। तभी तकनीक और जीवन के बीच संतुलन स्थापित हो सकेगा तथा मनुष्य वास्तविक सुख और शांति का अनुभव कर सकेगा।

अरविंद रावल