one-tree-in-the-name-of-mother’-campaign-started-with - Swatantra Prabhat

वृहद पौधरोपण के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरित आवरण बढ़ाने को लेकर शुरू की गई पहल के तहत शुक्रवार को जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्थलों पर वृहद स्तर पर पोधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत विकास खण्ड घोरावल के तिलौली कला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त विधायक सदर भूपेश चौबे, ब्लॉक प्रमुखगण, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भी जनपद के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जनपद में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। गौरतलब है कि पौधारोपण महाअभियान के तहत जिले में 1,61,69,686 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10, 21, 8000 लाख पौधों का रोपण वन विभाग द्वारा किया जाएगा, शेष 5,951,686 लाख पौधों का रोपण 22 अन्य विभागों द्वारा किया जाएगा। पौधारोपण के महा अभियान के तहत सड़कों को छायादार बनाने के लिए भी सड़कों के दोनों तरफ अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।