Corporate Social Responsibility - Swatantra Prabhat

एनटीपीसी रिहंद पहुंचे क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक, एफजीडी परियोजना व सौर ऊर्जा संयंत्र का किया निरीक्षण
बीजपुर /सोनभद्र- एनटीपीसी रिहंद परियोजना में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ एनएसपीसीएल दिवाकर कौशिक का गरिमामयी दौरा संपन्न हुआ। परियोजना परिसर पहुंचने पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तरा क्लब की अध्यक्षा सीमा कौशिक भी उपस्थित रहीं।

दौरे की शुरुआत में दिवाकर कौशिक ने ‘बालिका सशक्तीकरण अभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला का अवलोकन किया और उसमें भाग ले रही ग्रामीण बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बालिकाओं के जन्मदिन समारोह में भी सहभागिता करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने एसएमसी सदस्यों के साथ संयंत्र के प्रदर्शन एवं परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की।

एफजीडी परियोजना और सौर ऊर्जा संयंत्र का किया निरीक्षण

दौरे के दौरान दिवाकर कौशिक ने पर्यावरणीय मानकों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निर्माणाधीन फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने एफजीडी स्टेज-1 एवं स्टेज-3 के लाइम स्टोन एवं जिप्सम हैंडलिंग सिस्टम के विद्युत भवन का उद्घाटन भी किया।

इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन 20 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र तथा इनटेक चैनल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाओं का सम्मान

शाम को तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में टाउनशिप के विद्यालयों, बाल भवन, ईडब्ल्यूए तथा महिला क्लब वेलफेयर विंग के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में दिवाकर कौशिक ने रिहंद परियोजना को उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय का गौरवशाली स्तंभ बताते हुए यहां की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, उपलब्धियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिहंद परियोजना से प्रस्थान पूर्व दिवाकर कौशिक, सीमा कौशिक, संजय असाटी एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के वरिष्ठ अधिकारी, महिला क्लब की पदाधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी श्री राजीव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अपने संबोधन में श्री कुमार ने पर्यावरणीय जागरूकता के वैश्विक इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1972 में आयोजित स्टॉकहोम सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक विमर्श का प्रमुख विषय बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय नीतियों एवं सहयोग की मजबूत नींव रखी। उन्होंने भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्यायालय के विभिन्न निर्देशों और हस्तक्षेपों के परिणामस्वरूप अनेक पर्यावरणीय कानूनों एवं नीतियों को मजबूती मिली है। उन्होंने भारतीय संविधान के राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों (डीपीएसपी) तथा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है।

कॉर्पोरेट क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज व्यवसायिक संस्थान पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति अधिक सजग हो रहे हैं तथा अपनी कार्यप्रणाली में सतत विकास के सिद्धांतों को शामिल कर रहे हैं। तेजी से बढ़ती जनसंख्या और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को पर्यावरणीय क्षरण का प्रमुख कारण बताते हुए उन्होंने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में "रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल" के सिद्धांतों को अपनाने तथा "यूज़ एंड थ्रो" संस्कृति से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका

कुमार ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। यह संवादात्मक सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के चेयरमैन डी.आर. बंसल, आईएफएस (सेवानिवृत्त) तथा निदेशक प्रो. शिल्पिका पांडेय ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आईएमआरटी बिजनेस स्कूल ने पर्यावरणीय जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया और विद्यार्थियों को हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। "आज प्रकृति की रक्षा करें, ताकि कल का भविष्य सुरक्षित और समृद्ध हो।"