#स्वतंत्र_प्रभात - Swatantra Prabhat

अधिवक्ता हितों की प्रभावी पैरवी से चैंबर आवंटन की दरों एवं सुरक्षा निधि में ऐतिहासिक संशोधन।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज ।

दया शंकर त्रिपाठी

प्रयागराज।इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबरों के आवंटन से संबंधित शुल्क एवं सुरक्षा निधि के विषय में अधिवक्ताओं की न्यायोचित चिंताओं को गंभीरता से उठाते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा, अधिवक्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता हितों की सशक्त एवं सकारात्मक पैरवी के परिणामस्वरूप चैंबर आवंटन की पूर्व निर्धारित दरों में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश एवं चैंबर आवंटन समिति के अध्यक्ष के साथ हुई विस्तृत विचार-विमर्श बैठक तथा बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत तथ्यों, सुझावों एवं अधिवक्ता समुदाय की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मासिक किराया एवं सुरक्षा निधि की राशि में उल्लेखनीय कमी किए जाने का निर्णय लिया गया है।

संशोधित व्यवस्था के अनुसार, पूर्व में निर्धारित ₹2500 एवं ₹5000 प्रतिमाह के किराए को घटाकर अधिकांश श्रेणियों में ₹1500 प्रतिमाह कर दिया गया है। इसी प्रकार सुरक्षा निधि की राशि में भी व्यापक राहत प्रदान करते हुए निर्धारित धनराशि को पर्याप्त रूप से कम किया गया है, जिससे युवा एवं नवोदित अधिवक्ताओं सहित समस्त अधिवक्ता वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

यह निर्णय न केवल अधिवक्ताओं के आर्थिक हितों की रक्षा करेगा, बल्कि न्यायिक कार्य से जुड़े अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। बार एसोसिएशन ने प्रारंभ से ही यह स्पष्ट किया था कि चैंबर आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी, न्यायसंगत एवं अधिवक्ता हितैषी होनी चाहिए तथा किसी भी अधिवक्ता पर अनावश्यक आर्थिक भार नहीं डाला जाना चाहिए।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद अधिवक्ता समुदाय के अधिकारों, सम्मान एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए विश्वास व्यक्त करता है कि यह निर्णय न्यायालय एवं बार के मध्य सकारात्मक संवाद और समन्वय की उत्कृष्ट परंपरा को और सुदृढ़ करेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी (के.के. द्विवेदी), उपाध्यक्षगण, संयुक्त सचिवगण, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सक्रिय सहभागिता एवं सुझावों ने भी इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बार एसोसिएशन ने इस निर्णय हेतु मुख्य न्यायाधीश एवं चैंबर आवंटन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अधिवक्ता एकता, संवाद और लोकतांत्रिक प्रयासों की सार्थक सफलता बताया है।

विवादित ढांचे पर झूठी खबरें चलाने वालों पर भड़के योगेश पासी,'फर्जी रिपोर्टिंग' का आरोप, कार्रवाई की मांग, प्रतिष्ठित समाचार पत्र चला रहे झूठी खबरें .!!
SHO ने कहा- नहीं मिली किसी टीम के आने की जानकारी, फिर कैसे छपी खबर?

विवादित ढांचे पर 'फर्जी रिपोर्टिंग' का आरोप, कार्रवाई की मांग

विवादित स्थल पर पुरातत्व टीम के दावे पर सवाल, योगेश पासी ने मांगी जांच

मलिहाबाद, लखनऊ।

मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कलां स्थित विवादित ढांचे को लेकर कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित खबरों पर नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा यह खबर प्रकाशित की गई कि विवादित स्थल पर पुरातत्व विभाग की दो सदस्यीय टीम पहुंची थी और उसने वहां कब्र एवं मस्जिद होने के प्रमाण मिलने की बात कही है। इस खबर को लेकर सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने कड़ा विरोध जताया है और इसे पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है।

योगेश पासी ने कहा कि कुछ तथाकथित पत्रकार और समाचार पत्र बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के खबरें प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। उनका कहना है कि यदि वास्तव में कोई सरकारी अथवा पुरातत्व विभाग की टीम विवादित स्थल पर पहुंची थी, तो इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? टीम के सदस्यों की पहचान क्या थी? उनका कोई फोटो, वीडियो या आधिकारिक बयान अब तक सामने क्यों नहीं आया?

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने संवेदनशील मामले में यदि किसी जांच टीम ने कोई निष्कर्ष निकाला होता तो प्रशासन या संबंधित विभाग द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर जनता को जानकारी दी जाती। लेकिन अब तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जिससे इन खबरों की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।

वहीं इस संबंध में मलिहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) सुरेंद्र सिंह भाटी ने भी बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि किसी पुरातत्व विभाग की टीम ने विवादित ढांचे का निरीक्षण किया हो। SHO के इस बयान के बाद उक्त खबरों को लेकर और भी सवाल उठने लगे हैं।

योगेश पासी ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान स्वयं ही फैसला सुनाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि मामला अभी भी विवादित है और किसी सक्षम प्राधिकरण द्वारा कोई आधिकारिक निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की खबरें समाज में भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं।

सुहेलदेव आर्मी प्रमुख ने कहा कि उनकी टीम पूरे मामले से संबंधित तथ्यों और प्रकाशित खबरों का संकलन कर रही है। जल्द ही संबंधित समाचार पत्रों एवं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रशासन को लिखित शिकायत दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा बिना प्रमाण और बिना आधिकारिक पुष्टि के संवेदनशील खबरें प्रकाशित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास न कर सके।

फिलहाल विवादित ढांचे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन आधिकारिक रूप से किसी भी विभाग द्वारा कब्र या मस्जिद होने संबंधी कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे केवल प्रशासनिक और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा अफवाहों से दूर रहें।

सिद्धार्थनगर: विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया में मंगलवार को एक विवाहिता ने कमरे के छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

थानाक्षेत्र ग्राम पड़रिया में मंगलवार को दोपहर से पहले एक विवाहिता ने किन्हीं कारण घर के दूसरे  तल पर एक कमरे में  छत की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कुंडी से नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका खुशबू यादव (23 वर्ष) पत्नी दिनेश यादव ग्राम पड़रिया की रहने वाली थी। मृतका को दो वर्ष का एक बेटा भी है। मृतका के पति दिनेश यादव खेती के कार्य से घर से बाहर गये हुए थे। दिनेश की मां जब कमरे के पास गई, तो देखा बहू खुशबू यादव छत की कुंडी से लटक हुई मिली।

वह खुशबू को लटके देख रोने चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सून लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। पति को जानकारी होते ही वह भी रोते हुए खेत से घर वापस पहुंचा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतका का मायका बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना ग्राम सेहरी है। मायका पक्ष वालों ने दहेज हत्या का उत्पीड़न की तहरीर पुलिस को दी है।आरोप लगाया है कि बेटी को मारकर लटका दिया गया है। मायके वालों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

थाना शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। जांचकर  विधिक कार्यवाही की जायेगी।