साउथ मलाका - Swatantra Prabhat

साउथ मलाका वैश्य परिवार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: चौकी प्रभारी व नाइट इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच शुरू।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज। साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की है। पुलिस आयुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी रोहित गौड़ और नाइट इंचार्ज मुलायम सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, वैश्य परिवार के सदस्यों के लापता होने की सूचना पुलिस को पहले ही प्राप्त हो चुकी थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद स्थानीय स्तर पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई और न ही समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई। मामले की समीक्षा के दौरान प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पुलिस आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में स्थित एक मकान से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। कई दिनों से बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा खुलवाया, जहां अंदर परिवार के सदस्यों के शव बरामद हुए।

घटना के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियों ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में मामला बेहद संवेदनशील पाया गया, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पुलिस हत्या, आत्महत्या, पारिवारिक विवाद, आर्थिक लेन-देन और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि आमजन से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधियों और गंभीर शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज। कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका इलाके में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके बंद मकान से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कई दिनों से घर से आ रही तेज दुर्गंध के बाद पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलग-अलग कमरों में चार शव पड़े मिले।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय व्यवसायी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य (65 वर्ष), पुत्री मीनाक्षी वैश्य (45 वर्ष) तथा पुत्र अभिषेक वैश्य के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शव लगभग तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं।

दुर्गंध से हुई अनहोनी की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। मंगलवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर पहुंची तो चारों ओर सन्नाटा पसरा था और परिवार के चारों सदस्य मृत अवस्था में मिले।

शवों पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल की स्थिति और मिले साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। घर के भीतर और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल

एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फैलते ही साउथ मलाका समेत पूरे शहर में चर्चा का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के बाहर एकत्र हो गए। लोगों में घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है।

पुलिस ने कहा—हर बिंदु पर हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। हत्या, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद अथवा अन्य कारणों को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। यह हृदयविदारक घटना पूरे प्रयागराज में चर्चा का विषय बनी हुई है।