formation-of-sector-committees-will-strengthen-the-organization-election-preparations - Swatantra Prabhat

सेक्टर कमेटियों के गठन से मजबूत होगा संगठन, ओबरा में चुनावी तैयारी शुरू - आनन्द पटेल दयालु
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता  की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

अपना दल (एस) के संगठन विस्तार एवं सेक्टर कमेटियों के गठन को लेकर ओम चौराहे पर ओबरा विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओबरा विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द पटेल दयालु, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, अपना दल (एस) ने कहा कि पार्टी को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सेक्टर कमेटियों के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल का सपना था कि समाज के हर वर्ग को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं का अधिकार मिले। पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

श्री दयालु ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि संगठन को पूरी मजबूती के साथ खड़ा किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में ओबरा क्षेत्र में अपना दल (एस) मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करेगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुटकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब महताब आलम (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक मंच), शिवदत्त दुबे (जिला महासचिव एवं ओबरा विधानसभा सह प्रभारी), विनोद यादव (जिला उपाध्यक्ष), जनाब शिब्बु शेख (जिला उपाध्यक्ष), संतोष कनौजिया (जिला सचिव) तथा रामलाल प्रजापति (जिला कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।बैठक का संचालन जोन अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ ने किया।

इस अवसर पर जनाब शरीफ खान (विधानसभा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मंच), पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शुखम्भर राव, लाल बहादुर खरवार (विधानसभा महासचिव), सुखदेव (विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य), सेक्टर अध्यक्ष लल्लन कोल, सेक्टर अध्यक्ष साहिल खान, सेक्टर अध्यक्ष विशेष सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।