ग़ोला न्यूज़#शारीरिक शोषण का आरोप#ऐत साल से कर दुष्कर्म# युवती ने ससप से लगाई गुहार - Swatantra Prabhat

शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक किया शारीरिक शोषण, दलित युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार थाना स्तर पर कार्रवाई न होने का आरोप,
रिपोर्टर-बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार, गोरखपुर, । उरुवा थाना क्षेत्र की एक दलित युवती ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, विवाह से इनकार करने तथा जातिसूचक अपमान और मारपीट का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गोरखपुर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसे एसएसपी कार्यालय पहुंचना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।

पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, लगभग आठ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात उरुवा निवासी सूरज कुमार जायसवाल से एक बैंक में हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रेम संबंध स्थापित कर शादी का भरोसा दिलाया और इसी आधार पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने गीडा क्षेत्र में किराए का कमरा भी दिलाया, जहां वह लगातार आता-जाता रहा।

युवती का कहना है कि जब भी उसने विवाह की बात उठाई, आरोपी टालमटोल करता रहा। अधिक दबाव बनाने पर उसने कचहरी में नोटरी के माध्यम से लिखित रूप से आश्वासन दिया कि वह उसी से विवाह करेगा। इसके बावजूद उसने अपने वादे को पूरा नहीं किया।

पीड़िता के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को उसे सूरज की शादी का कार्ड मिला। जब उसने इस बारे में आरोपी से बातचीत की तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंची और अपने संबंधों की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

युवती का कहना है कि उसने उरुवा थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले से अवगत कराया।

एसएसपी गोरखपुर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट तलब की तथा थाना प्रभारी को तत्काल सुसंगत धाराओं एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की भी बात कही गई।

एसएसपी के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की निगरानी सीओ स्तर से की जाएगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।