teacher-team-won-the-title-of-historical-cricket- - Swatantra Prabhat

टीचर टीम ने जीता ऐतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में रेलवे सुपरवाइजर टीम को हराया
ब्यूरो रिपोर्ट

चोपन / सोनभद्र -

चोपन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 मई 2026 को टीचर टीम और रेलवे सुपरवाइजर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीचर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे सुपरवाइजर टीम को पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता चोपन रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में वर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ओबरा विधानसभा प्रत्याशी सुनील सिंह गोंड भी अतिथि के रूप में शामिल हुए। मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

टॉस रेलवे सुपरवाइजर टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में रेलवे सुपरवाइजर टीम ने 61 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीचर टीम ने संयमित बल्लेबाजी और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया, जिसकी उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने सराहना की।

मैच समाप्त होने के बाद रेलवे सुपरवाइजर टीम के कप्तान सूरज कुमार ने दोनों टीमों को बेहतरीन खेल के लिए बधाई दी। वहीं टीम के कोच आर.बी. पॉल और वाइस कोच एम.पी. सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और अगले वर्ष और बेहतर तैयारी तथा रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारे और मनोरंजन का माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान ईसीआरकेयू रेलवे यूनियन अध्यक्ष वी.के.डी. द्विवेदी, एससी-एसटी सचिव मनीष कुमार, अध्यक्ष एस.के. भारती, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, समाजसेवी संजय जैन, सपा प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, स्टेशन अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी एवं कमेंट्रेटर शाकिब खान ने सभी रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न टीमों, मीडिया कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के खेल आयोजनों का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।