खनन पर ख़जनी प्रशासन सख्त # नशा व नाबालिक पर शिकंजा# रोड हादसे पर नियम शक्त - Swatantra Prabhat

खजनी में अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने पर लगेगा हत्या का मुकदमा
रिपोर्ट-रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

ख़जनी :गोरखपुर। खजनी क्षेत्र में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और खनन से जुड़ी लापरवाहियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ खजनी विवेक तिवारी और एसीडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों, भट्ठा मालिकों और खनन ठेकेदारों की अचानक बैठक बुलाकर सख्त चेतावनी जारी की है कि अब कोई भी नियम तोड़ने की गुंजाइश नहीं रहेगी।

बैठक में सख्त निर्देश

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य केवल पूरी तरह वैध और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित होगा। सीओ विवेक तिवारी ने कहा कि खनन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही किया जाएगा। खनन स्थल पर बोर्ड लगाना अनिवार्य रहेगा और केवल वैध रॉयल्टी जमा करने के बाद ही खनन की अनुमति होगी।
उन्होंने साफ चेतावनी दी कि बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नशे की हालत में वाहन चलाना, तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना, तेज ध्वनि में संगीत बजाना और रात के समय तेज हॉर्न बजाने पर पूर्ण रोक रहेगी।

हादसे पर हत्या का मुकदमा

सीओ विवेक तिवारी ने कहा कि यदि नियमों की जानकारी देने के बावजूद कोई चालक या वाहन मालिक लापरवाही करता है और इससे कोई सड़क हादसा होता है तो संबंधित चालक व वाहन मालिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने पर भी सख्त रोक लगाने की बात कही। नाबालिग पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोडिंग और पंजीकरण अनिवार्य
एसीडीएम राजेश प्रताप सिंह ने बैठक में दो टूक कहा कि ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग और बिना पंजीकरण के किसी भी डंपर या ट्रैक्टर का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी वाहनों का संबंधित थाने में अनिवार्य पंजीकरण कराया जाएगा। अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
सीओ बिनय तिवारी ने भी बैठक में भाग लिया और वाहनों में तेज ध्वनि वाले स्पीकर लगाने पर रोक लगाने की बात कही।

प्रशासन का मकसद

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। खजनी क्षेत्र में पिछले समय में खनन संबंधी वाहनों की लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रशासन अब इन हादसों को पूरी तरह रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

खनन कारोबारियों में हड़कंप

प्रशासन की इस सख्ती से खनन कारोबार से जुड़े ठेकेदारों और भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों का कहना है कि इतनी सख्ती के बाद कारोबार पर असर पड़ सकता है, लेकिन प्रशासन का रुख साफ है कि नियमों का पालन हर हाल में करना होगा।
अधिकारियों ने बैठक में सभी को चेतावनी दी कि अब कोई भी उल्लंघन होने पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम जनजीवन सुधरेगा।
खनन में पूर्ण लापरवाही हादसे का  कारण बनता जा रहा ,किसी घटना में बढ़ पुलिस को कड़े मसक्कत का सामना  करना पड़ रहा । आये दिनों रोड़ हादसे के मद्दे नजर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है ,जिससे आम जन मानस ने स्वागत किया है ।