जुड़े हैं - Swatantra Prabhat

28 मई गर्मी की लहर से कुछ राहत, लेकिन आंधी के साथ व्यापक बारिश के दौरान अपना ध्यान रखें।
मीरजापुर।

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर।28 मई से 31 मई तक, 6-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में गिरावट के साथ, *राज्य के अनेक हिस्सों में आँधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के साथ व्यापक वर्षा होगी।

29 मई को इसका प्रभाव सर्वाधिक _(वायु गति 80-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा के झोकों के साथ)_ तक पहुंचने की संभावना है।

जिलाधिकारी द्वारा मीरजापुर के निवासियों से अपील की गई है कि आंधी, तूफ़ान, ओलावृष्टि अथवा आकाशीय विद्युत की स्थिति में तत्काल अपने निकटतम पक्की छत के नीचे सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा खुले में पेड़ अथवा असुरक्षित कच्चे घर/ टीनशेड के नीचे, जलाशयों के निकट अथवा घर के बाहर न रहें व यदि किसी वाहन से यात्रा कर रहे हों अथवा घर के बाहर हों तो वहीं रुककर निकटतम पक्की छत के नीचे सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं और किसी भी अपरिहार्य स्थिति में जनपद के नियंत्रण कक्ष / पुलिस से संपर्क करें

जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विशाल कुमार के द्वारा  बताया गया कि आगामी दिवसों में भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश स्तर पर कई जनपदों में एवं संभावित रूप से मीरजापुर में भी आंधी तूफान आने की एवं आकाशीय विद्युत गिरने की संभावना है , जिससे क्षति होने की संभावना है l उपरोक्त के दृष्टिगत में आम जनमानस हेतु निम्नवत सावधानियां बरतने से क्षति के न्यून होने की प्रबल संभावनाए हैं-

आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें

1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l
2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l
3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l

आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें

1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l
2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें-

पक्के मकान की शरण में चले जाएं l
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं

6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें-

1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l
2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें।