Congress Protest - Swatantra Prabhat

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में युवा कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान
नैनी, प्रयागराज। राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ पांडेय एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आयुष नारायण मिश्रा ने कहा कि मंदिर में हुए कथित चंदा चोरी प्रकरण के दोषियों को जनता के सामने लाने के लिए व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सावन माह के दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और प्रतीकात्मक रूप से दोषियों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों की "सद्बुद्धि" एवं "मन की शुद्धि" के लिए प्रार्थना करेंगे। युवा नेताओं ने कहा कि यदि इसके बाद भी प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लखनऊ जाकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाले प्रधानमंत्री को इस मामले में भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। उनके अनुसार, इस मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष शिवम पांडेय सहित रोहित सिंह एवं आदर्श शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने सद्बुद्धि पद यात्रा निकालकर किया श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग
बस्ती। बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली गई। पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर गायत्री शक्तिपीठ मंदिर तक पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया।इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि इस प्रकरण से करोड़ों रामभक्तों की आस्था आहत हुई है, इसलिए पूरे मामले की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर मंदिर की व्यवस्था चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को सौंपी जाए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास बना रहे। कहा कि ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ का उद्देश्य आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाना और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ वृजेश आर्य, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, डा. आलोक रंजन, शौकत अली ‘नन्हू’, नर्वदेश्वर शुक्ला, अलीम अख्तर, मो. रफीक खान आदि ने कहा कि संघ परिवार, विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय जनता पार्टी का चाल, चेहरा चरित्र उजागर हो गया है। श्रीराम मंदिर के चंदे की चोरी से देश के श्रीराम भक्तों की आस्था को गहरा आघात लगा है। अच्छा हो कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और जिम्मेदार चुप्पी तोड़े। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चम्पत राय और अनिल मिश्र जैसे जिम्मेदारों के त्याग पत्र से ही स्पष्ट है कि उन्हें बचाने के लिये बड़ी ताकते साजिश रच रही हैै। मांग किया कि जिम्मेदारों की गिरफ्तारी के साथ ही श्रीराम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर आलीशान मकान आदि बनवाने वाले लोगों के घरों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुडडोजर चलवाये।

पदयात्रा में मुख्य रूप से अनिल भारती, रामधीरज चौधरी, राकेश मणि त्रिपाठी, इश्तिखार अहमद, शकुन्तला देवी, कुंवर जितेन्द्र सिंह, अमर बहादुर शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर, सुधीर यादव, लक्ष्मी यादव, सोमनाथ संत, अनिल त्रिपाठी, राम बचन भारती, अतीउल्ला सिद्दीकी, अनूप पाठक, यशराज के.के., सलाहुद्दीन, उमाशंकर त्रिपाठी, प्रशान्त पाठक, फजले आजम, सर्वेश शुक्ला, मो. अशरफ अली, आनन्द निषाद, राम पूरन चौधरी, वृजभान कन्नौजिया, संजीव त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, अफजल हुसेन, हरिनाथ द्विवेदी, राम प्रीत, संजय चौधरी, राम बाबू कल्पू, विश्वजीत शुभम, मनीष दूबे, अखिलेश कुमार, संजय कुमार मुकेश, राम सिंह, अमित चौरसिया, निशान्त श्रीवास्तव, अमित कुमार के साथ ही  कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

हाईटेंशन लाइन घरों से सटाकर बिछाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
प्रतापगढ़। सेतापुर,पतुलकी और भोजपुर बिहारगंज ग्रामसभा के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़-अमेठी नेशनल हाईवे 991 पर 33 हजार लाइन विस्तार का काम चल रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों के घरों से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे हैं और खुला तार बिछा रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस खंड में सैकड़ों घर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 33 हजार की लाइन में इतनी पावर होती है कि 4-5 फीट दूर खड़े व्यक्ति को भी खींच सकती है,जबकि लाइन घरों से सटाकर निकाली जा रही है।

ग्रामसभा वासियों की मांग है कि लाइन की अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाए या लाइन को ऊंचे पोल के सहारे ऊपर से ले  जाए ताकि किसी तरह का हादसा न हो।ज्ञापन मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम से फोन पर बात कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने काम तत्काल रुकवाने के आदेश दिए और अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के बाद 2 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।डीएम ने 29 मई को बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्राम वासियों के साथ बैठक कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सेतापुर के ग्राम प्रधान विकास सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद बशीर, आदिल, सक्षम सिंह,अभिषेक, अरमान, करामततुल्लाह, आमिर, प्रत्यूष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।