Electricity Department News - Swatantra Prabhat

हाईटेंशन लाइन घरों से सटाकर बिछाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
प्रतापगढ़। सेतापुर,पतुलकी और भोजपुर बिहारगंज ग्रामसभा के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़-अमेठी नेशनल हाईवे 991 पर 33 हजार लाइन विस्तार का काम चल रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों के घरों से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे हैं और खुला तार बिछा रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस खंड में सैकड़ों घर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 33 हजार की लाइन में इतनी पावर होती है कि 4-5 फीट दूर खड़े व्यक्ति को भी खींच सकती है,जबकि लाइन घरों से सटाकर निकाली जा रही है।

ग्रामसभा वासियों की मांग है कि लाइन की अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाए या लाइन को ऊंचे पोल के सहारे ऊपर से ले  जाए ताकि किसी तरह का हादसा न हो।ज्ञापन मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम से फोन पर बात कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने काम तत्काल रुकवाने के आदेश दिए और अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच के बाद 2 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।डीएम ने 29 मई को बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्राम वासियों के साथ बैठक कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सेतापुर के ग्राम प्रधान विकास सिंह, सुरेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद बशीर, आदिल, सक्षम सिंह,अभिषेक, अरमान, करामततुल्लाह, आमिर, प्रत्यूष सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।