environment-protection-tree-plantation-and-ganga-cleaning-works-reviewed - Swatantra Prabhat

पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं गंगा स्वच्छता कार्यों की हुई समीक्षा
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण तथा गंगा एवं सहायक नदियों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान शासन द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा एवं उनकी जीवितता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पूर्व वर्षों में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान सड़क धूल (रोड डस्ट) नियंत्रण, घरेलू एवं व्यावसायिक अपशिष्टों के समुचित निस्तारण, अवैध डंपिंग रोकने, प्लास्टिक एवं निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण मानकों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराया जाए तथा विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इसके साथ ही आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जीडीपीएमएस पोर्टल पर विभागीय सूचनाओं की समयबद्ध अपलोडिंग, ग्राम गंगा समितियों द्वारा संचालित स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पेयजल स्रोतों, तालाबों एवं आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के पुनरोद्धार, नालों की टेपिंग, स्क्रीनिंग एवं बायो-रिमेडिएशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को नदी तटों की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी एवं सतत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।