Healthcare News - Swatantra Prabhat

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी
त्रिवेणीगंज। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित एक हीरो शोरूम के सामने संचालित कथित अवैध क्लिनिक पर गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखते ही कथित झोलाछाप चिकित्सक और कंपाउंडर मौके से भाग निकले। अचानक हुई कार्रवाई से क्लिनिक में अफरा-तफरी मच गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने क्लिनिक की बारीकी से जांच की। इस दौरान वहां मरीजों का इलाज होता मिला। क्लिनिक की स्थिति देखकर टीम भी कुछ देर के लिए हैरान रह गई। टिन के चदरे से बने अस्थायी कमरे में मरीजों का इलाज किया जा रहा था। टीम ने इलाजरत मरीजों से पूछताछ करने के साथ-साथ क्लिनिक से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए।

जांच के दौरान टीम को जानकारी मिली कि क्लिनिक का संचालन कथित रूप से शंभू कुमार द्वारा किया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर बताया गया कि उक्त क्लिनिक लंबे समय से संचालित हो रहा था, जहां लगातार मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान क्लिनिक में मौजूद मरीजों में कुमारखंड थाना क्षेत्र के भोकराहा निवासी 25 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति आशीष कुमार, गर्भावस्था के इलाज के लिए पहुंची थीं। वहीं पिपरा थाना क्षेत्र के छिट दुवयाही वार्ड संख्या-19 निवासी 30 वर्षीय गुलशन खातून, पति मोहम्मद जमाल, वायरल फीवर के इलाज के लिए वहां मौजूद थीं। इसके अलावा मेढ़िया, त्रिवेणीगंज निवासी रंजन देवी, पति विंदेश्वरी यादव भी वायरल फीवर के इलाज के लिए क्लिनिक में मिलीं।

इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ अभियान के तहत जांच की जा रही है। गुरुवार को बाजार स्थित एक क्लिनिक की जांच की गई है। जांच के दौरान कई साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लंबे समय से संचालित कथित अवैध क्लिनिकों और झोलाछाप चिकित्सकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है।

ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वीं बार रक्तदान कर किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
हजारीबाग, झारखंड:-  गौर स्पोर्टस वुड परिवार, सेक्टर 79 नोएडा द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पहली बार वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लड मैन निर्मल जैन ने 101वी बार रक्तदान कर के किया तत्पश्चात सुनील भट्ट ,रमेश यादव, सुसांत जैन, संजय कपूर, रीकी कुमार, आसीस ,आस्था ,आर के भारती, अभीषेक ,अखिलेश, अनुज, एच सरमा, महिपाल,एम सिंह, प्रदीप कुमार, विवेक, रत्नेश आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस कदम के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लड मैन निर्मल जैन को 101वी रक्तदान करने पर गौर स्पोर्टस वुड परिवार, हजारीबाग के सांसद मनीष जैसवाल विधायक प्रदीप प्रसाद आदि अनेक संस्थाओं ने बधाई दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने काहा कि हमे अपने अध्यक्ष निर्मल जैन पर गर्व है जो स्वयं तो रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी रक्त दान के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार के डॉ  डी डी अग्रवाल, शेलेदंर सिंन्हा, उमेश कुमार, पी के गोयल, रमेश मितल आदि अनेक सदस्यों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने कार्य किया। शिविर को सफल बनाने में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्प अस्पताल के डॉ मीनाक्षी  डॉ राकेश डॉ आराध्या डॉ सोहन, सुभम, राज, विमलेस, कमलेस, ज्योति, मोहित करण एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और मनमानी तरीके से धन वसूली करने का गंभीर आरोप सामने आया है। महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के भगत सिंह नगर निवासी रितेश पुत्र कन्हैयालाल ने आरोप लगाया है कि उनकी माता प्रभावती देवी को उपचार के लिए जिला मुख्यालय क्षेत्र स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान मरीज को आईसीयू में रखा गया, लेकिन हालत गंभीर होने के बावजूद उचित देखभाल नहीं की गई।

पीड़ित परिवार के आरोप के अनुसार अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और कर्मचारियों द्वारा इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई तथा मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें घर भेज दिया गया। परिजनों का यह भी कहना है कि डिस्चार्ज के समय आवश्यक दवाओं को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई, जिसके बाद मरीज की तबीयत दोबारा बिगड़ गई।

आरोप है कि हालत गंभीर होने पर महिला को पुनः अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, संबंधित जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है।

हालांकि, मामले में अस्पताल प्रबंधन अथवा संबंधित चिकित्सकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले में संचालित निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जिलाधिकारी ने एसआरएन अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सितंबर तक अस्पताल को पूरी तरह क्रियाशील करने का निर्देश दिया। साथ ही गैस पाइपलाइन, ऑक्सीजन लाइन और बेड हेड पैनल का कार्य जून तक पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कार्डियोलॉजी विभाग के विस्तार कार्य, गायनोलॉजी विभाग, मानसिक रोग विभाग और क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की अग्रिम खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि भवन तैयार होते ही उनका उपयोग शुरू किया जा सके।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिमनेजियम, योग एवं ध्यान केंद्र तथा आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों और तीमारदारों के साथ संवेदनशील और विनम्र व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.के. पाण्डेय, मुख्य अधीक्षक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।