रेलवे ट्रैक चोरी - Swatantra Prabhat

रेलवे संपत्ति चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनी, प्रयागराज। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी अंतर्गत चौकी शंकरगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 06/2026 धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट एवं धारा 147 रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम ने रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को उपनिरीक्षक गंभीर सिंह हमराह स्टाफ के साथ मदरहा स्टेशन के पास गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा मैजिक लोडर संख्या यूपी 70 एमटी 3980 की जांच की गई, जिसमें ताजा कटे हुए रेलवे लाइन के टुकड़े लदे मिले। बरामद रेल लाइन के टुकड़ों की कुल लंबाई लगभग 33 मीटर बताई गई।

जांच पड़ताल के बाद वाहन को रेलवे लाइन के टुकड़ों सहित कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद 22 मई 2026 को उपनिरीक्षक गंभीर सिंह ने हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों की तलाश में कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी अमरजीत पुत्र बृजलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी अकोढ़ा अमिलिया कला थाना मेजा, जिला प्रयागराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में अमरजीत ने अपने साथियों चंद्रमा प्रसाद उर्फ दरोगा पुत्र बैजनाथ, उम्र 30 वर्ष, निवासी निरवाया पहाड़पुर मेजा रोड थाना मेजा तथा बृजलाल पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम, उम्र 50 वर्ष, निवासी अकोढ़ा अमिलिया कला थाना मेजा, जिला प्रयागराज के साथ मिलकर मदरहा स्टेशन के पास रेलवे लाइन काटकर चोरी करने और उसे लोडर में भरकर ले जाने की बात स्वीकार की।अपराध स्वीकार करने के बाद आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।