dm neha sharma - Swatantra Prabhat

गोंडा में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर केएमसी यूनिट शुरू, 7 पर काम जारी
स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए केएमसी यूनिट, नवजातों को मिलेगा सुरक्षित माहौल

निःशुल्क चिकित्सा सुविधा से ग्रामीण परिवारों को राहत, नवजातों को मिलेगा जीवनदान

गोंडा। जिले में नवजात शिशुओं की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर कंगारू मदर केयर यूनिट (KMC Unit) शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 7 सीएचसी पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह यूनिट विशेष रूप से कमजोर और समय से पहले जन्मे नवजातों के लिए बनाई गई हैं, जहां मां और शिशु को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी। इस पहल का उद्देश्य नवजात मृत्यु दर को कम करना, स्तनपान को बढ़ावा देना और माताओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। गोंडा जिले में पहली बार नवजात शिशुओं को ऐसी विशेष सुविधा मिलने से माताओं को भी राहत मिलेगी, और नवजातों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की बेहतर शुरुआत मिलेगी।

पहली बार नवजात शिशुओं को मिलेगी ऐसी व्यवस्था

गोंडा जिले में पहली बार नवजात शिशुओं के लिए ऐसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक कमजोर नवजातों को केवल एनबीएसयू (Newborn Stabilization Unit) में भर्ती किया जाता था, लेकिन केएमसी यूनिट की शुरुआत से माताएं अपने शिशु की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। यह व्यवस्था त्वचा से त्वचा के संपर्क (Skin-to-Skin Contact) के जरिए नवजातों को ऊष्मा, पोषण और सुरक्षा प्रदान करेगी।

मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) की अनूठी पहल

गोंडा जिले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) की स्थापना की गई है, जिसमें मां और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब डिलीवरी रूम, बीमार नवजातों के लिए एनबीएसयू और केएमसी यूनिट एक साथ होंगे, जिससे माताओं और नवजातों को अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे चिकित्सकीय देखभाल सुचारू होगी और शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

इन 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू हुई सुविधा

सीएचसी खरगूपुर,सीएचसी कर्नलगंज,सीएचसी वजीरगंज,सीएचसी मनकापुर,सीएचसी इटियाथोक,सीएचसी छपिया,सीएचसी कटरा बाजार,सीएचसी नवाबगंज,सीएचसी तरबगंज,इसके अलावा, परसपुर, हलधरमऊ, बेलसर, मुजेहना, पंडरी कृपाल, बभनजोत और काजीदेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में केएमसी यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन केंद्रों पर इस महीने के अंत तक यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

जनवरी 2025 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

केएमसी यूनिट्स की स्थापना के लिए जनवरी 2025 में कार्य शुरू किया गया था। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन यूनिट्स का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया गया, ताकि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सके।गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा, "यह पहल जिले के नवजात शिशुओं और माताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केएमसी यूनिट से कमजोर और समय से पहले जन्मे शिशुओं को बेहतर देखभाल मिलेगी, जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहा है।

"मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा, "केएमसी यूनिट न केवल नवजातों के लिए बल्कि माताओं के लिए भी लाभकारी है। इससे स्तनपान को बढ़ावा मिलेगा और माताओं को अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। सरकार इस सुविधा को जल्द से जल्द हर स्वास्थ्य केंद्र में लागू करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।" उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन केंद्रों की नियमित निगरानी कर रहा है, ताकि सभी माताओं और नवजातों को यह सुविधा उपलब्ध हो सके।

केएमसी यूनिट से उपलब्ध हैं यह लाभ

1-कम वजन वाले और समय से पहले जन्मे शिशुओं को बेहतर देखभाल मिलेगी।

2-मां और शिशु के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होगा।

3-स्तनपान को बढ़ावा मिलेगा, जिससे शिशु को आवश्यक पोषण मिलेगा।

4-निःशुल्क चिकित्सा सुविधा से ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी।

5-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के विशेष अभियान से तीन साल पुराने चकमार्ग विवाद का समाधान
15 फरवरी तक चलेगा अभियान, चकमार्ग अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद में चकमार्ग विवादों के स्थायी समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में मनकापुर तहसील के राजस्व ग्राम चकिया (फरेनिया) में तीन साल से लंबित चकमार्ग विवाद का न केवल निपटारा किया गया, बल्कि रास्ते को सुचारू बनाने के लिए मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा किया गया।

चकमार्ग विवाद का स्थायी समाधान

मनकापुर तहसील के चकिया (फरेनिया) गांव की गाटा संख्या 344/0.005 हे. चकमार्ग के रूप में दर्ज है, जो स्थानीय निवासी देवी प्रसाद तिवारी के घर तक जाने का एकमात्र रास्ता है। इस मार्ग को लेकर बीते तीन वर्षों से विवाद बना हुआ था। प्रशासन द्वारा इसे कई बार खाली कराया गया, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार इसे बाधित कर दिया जाता था। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर प्रशासन ने इस बार न केवल चकमार्ग को पूरी तरह खाली कराया, बल्कि मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई कराकर इसे स्थायी रूप से उपयोग लायक बनाया।

अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई

इस विशेष अभियान के तहत, प्रशासन ने चकमार्ग पर बार-बार अवरोध डालने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। क्षेत्रीय लेखपाल मंजीत रावत ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है, जिससे भविष्य में कोई विवाद न खड़ा हो सके।

163 चकमार्गों को कराया जाएगा अतिक्रमण मुक्त

जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान के तहत जनपद की चारों तहसीलों में कुल 163 चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें करनैलगंज तहसील में सर्वाधिक 50, सदर में 43, मनकापुर में 41 और तरबगंज में 29 चकमार्ग शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी चकमार्गों को केवल अतिक्रमण मुक्त ही नहीं कराया जाएगा, बल्कि मनरेगा योजना के तहत मिट्टी पटाई का कार्य भी पूरा कर विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

जिलाधिकारी नेहा शर्मा के इस विशेष अभियान को जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस अभियान को 15 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत सभी चिन्हित चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर, जनता को निर्बाध आवागमन की सुविधा दी जाएगी। प्रशासन की यह पहल लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, 2 लेखपाल और 1 राजस्व निरीक्षक निलंबित
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गलत वरासत दर्ज करने के दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए 2 लेखपाल और 2नराजस्व निरीक्षकों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं। इनमें से 2 लेखपालों और 1 राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है, जबकि एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को भी दोषी पाया गया है।

पत्नी के स्थान पर भाई के नाम की वरासत:

जिलाधिकारी के जनता दर्शन में 2 सितंबर को ग्राम रमवापुर गोविंदा निवासी रामकिशुन ने शिकायत की थी कि मृतक हरीनाम की पत्नी जीवित होते हुए भी, वरासत उनके भाई शोभाराम और सहजराम के नाम दर्ज कर दी गई थी। जबकि मृतक के भाई सहजराम द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में माया मौर्या को हरीनाम की पत्नी बताया गया था। इस मामले पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए, जिसमें पाया गया कि वरासत प्रक्रिया को ठीक से पूरा किए बिना विपक्षियों से मिलीभगत कर आदेश पारित किया गया। इस अनियमितता के चलते तहसील गोंडा के लेखपाल विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच तहसीलदार गोंडा सदर को सौंपी गई है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पांडेय को भी इस गलती का दोषी पाया गया है।

अदालत में लंबित मामला, फिर भी जारी हुआ वरासत आदेश:

एक अन्य मामले में तहसील गोंडा के लेखपाल बाबूराम को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि वसीयतनामा का मामला तहसीलदार न्यायिक गोंडा सदर की अदालत में लंबित होने के बावजूद, लेखपाल बाबूराम ने ग्राम लोनावादरगाह में खातेदार पिंडी राम की मृत्यु के बाद खाता संख्या 304 और गाटा संख्या 700 के साथ-साथ राजस्व ग्राम सिसई जंगल के खाता संख्या 122 और गाटा संख्या 13 पर, मृतक के वारिसानों के नाम पर वरासत दर्ज कर दी।

इन पर विपक्षियों राजेन्द्र उर्फ राजेश और दयाराम से मिलीभगत के आरोप लगे हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर लेखपाल बाबूराम को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच नायब तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। साथ ही, राजस्व निरीक्षक तहसील गोंडा सदर दिनेश प्रताप तिवारी को भी उनके पदीय कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही और कर्मचारी नियमावली के उल्लंघन के चलते निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

भारी बारिश के बीच डीएम नेहा शर्मा ने किया निरीक्षण, पटाई कार्य पर लगाई रोक
नगर पालिका को क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

भारी बारिश के बावजूद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को रानीबाजार के बरियारपुरवा, ददुवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। डीएम नेहा शर्मा तालाब की अवैध पटाई की जनशिकायत पर जांच करने मौके पर पहुंची थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही त्वरित कार्रवाई की और पटाई कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया। साथ ही, नगर पालिका को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसकी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं।

मकार्थीगंज, ददुवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को बरियारपुरवा में तालाब की मिट्टी से अवैध पटाई के संबंध में शिकायत दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध पटाई के कारण जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिससे भारी बारिश के दौरान क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई थी।

शुक्रवार सुबह, भारी बारिश के बावजूद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की, जिन्होंने बताया कि अवैध पटाई के कारण जल निकासी की समस्या गंभीर हो गई है।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पटाई कार्य को रुकवाया और नगर पालिका को निर्देशित किया कि वे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करें। डीएम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में राहत की भावना उत्पन्न हुई, क्योंकि अवैध पटाई के कारण जलभराव की समस्या और गंभीर होती जा रही थी।

डीएम नेहा शर्मा ने नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में जल निकासी की समस्या को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्यान्न की कालाबाजारी का प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच गड़बड़झाले की हुई पुष्टि
स्वतंत्र प्रभात/ बृजभूषण तिवारी  गोंडा।

खाद्यान्न की कालाबाजारी और घटतौली करने वालों पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने की बड़ी कार्रवाई की है। खाद्यान्न की कालाबाजारी का प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई जांच में गड़बड़झाले की पुष्टि हुई।

जिसके बाद थाना खोडारे में कोटेदार समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक पांच सितम्बर की रात को नान्हू नगर चौराहे पर मुकेश कुमार नामक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा। जिसके पास से पुलिस ने चावल की दो बोरी बरामद कीं। बरामद चावल की यह बोरियां सरकारी प्रतीत हो रही थीं। जिसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरकत में आते हुए अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में यह अनाज खाद्य एवं रसद विभाग का होने की पुष्टि हुई।

दरअसल, पूछताछ के दौरान मुकेश कुमार पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम पंचायत केशव नगर, बभनजोत मनकापुर ने बताया कि उसने यह चावल सुकरौली निवासी सनाउल्लाह से 1000 रुपये प्रति बोरी की दर पर खरीदा है। मुकेश की सूचना पर कोटेदार तहिरुनिशा पत्नी सनाउल्लाह की सुकरौली स्थित उचित दर की दुकान का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

जांच में नौ बोरी चावल स्टाक में अधिक पाया गया। इतना ही नहीं जांच में कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा का वितरण किए जाने की बात भी पुष्ट हुई। यह पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। जिलाधिकारी ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एफआईआर के आदेश दिए।

जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना खोडारे में कोटेदार तहिरुनिशा निवासी सुकरौली व क्रेता मुकेश कुमार के खिलाफ विधि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।