कृषक - Swatantra Prabhat

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएं
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, कृषि वैज्ञानिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में किसानों की समस्याओं एवं कृषि विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपनिदेशक कृषि ने गत किसान दिवस की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या प्रस्तुत की, जिस पर उपस्थित कृषकों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान किसानों द्वारा विद्युत पोल हटाने, सिंचाई व्यवस्था एवं माइनरों में पानी न पहुंचने जैसी समस्याएं उठाई गईं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को हरी खाद, धान की नर्सरी उपचार, उन्नत खेती तकनीक एवं फसल उत्पादन बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही वर्तमान में उपलब्ध खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायन एवं मिनी किट के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में पशुओं के टीकाकरण संबंधी समस्या उठने पर जिलाधिकारी ने तत्काल शासन स्तर पर वार्ता कर आवश्यक वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पशुपालन को आयवर्धन का सशक्त माध्यम बताते हुए एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी, उन्नत नस्ल संवर्धन, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर बकरी पालन योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, नलकूप विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी किसान दिवस बैठक 17 जून 2026 को आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।