administration-is-strict-regarding-road-safety-cat-eyes-will-be - Swatantra Prabhat

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी कैट आई व बढ़ेगी निगरानी
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं टोल प्लाजा प्रबंधन को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश है कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाये और होने वाली दुर्घटनाओें का रोक लगाने हेतु जन जागरूकता की जाये  ।

यातायात के नियमों से जन मानस को अवगत कराया जाये उन्होने कहा कि जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर शीघ्र कैटआई साइनेज बोर्ड लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन विद्यालयों में संचालित 10 स्कूलो के बसों का निरीक्षण कर उनकी फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की नियमित जांच की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टोल प्लाजाओं पर एंबुलेंस एवं हाइड्रा वाहन हर समय उपलब्ध रहें तथा उनकी जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही टोल प्लाजा परिसर में बने सुलभ शौचालय, भवनों की साफ-सफाई, वॉल पेंटिंग एवं जनजागरूकता हेतु लाउडस्पीकर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान हेतु एआरटीओ, पुलिस विभाग एवं ए0आर0एम रोडवेज की संयुक्त टीम नियमित निरीक्षण करे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ओवरलोड एवं अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए तथा सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग शैलेष ठाकुर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड श्री एस0के0सिंह, ए0आर0टी0ओ0 राजेश्वर यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।