रोजगार समाचार - Swatantra Prabhat

वृहद रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 385 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारम्भिक चयन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

बलरामपुर,

जनपद के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मेले में कुल 750 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 385 युवाओं का प्रारम्भिक रूप से चयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर रोजगार के अवसरों एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, एनसीसी 51वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए०पी० पटेलवाल, प्राचार्य प्रो० जे०पी० पाण्डेय, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री मीता गुप्ता, सहायक सेवायोजन अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र मौर्य एवं श्री सचिन चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इलेक्ट्रीशियन, मैनेजर, स्टोर कीपर, सुपरवाइजर, हेल्पर, एमआर, मशीन ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्समैन, बीमा सखी एजेंट एवं ऑफिस ब्वाय समेत विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की।

स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, जिला उद्योग कार्यालय तथा इंडियन बैंक की ओर से भी स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं ने योजनाओं एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य अतिथि विधायक पल्टूराम ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर वितरित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी दक्षता और कौशल प्रशिक्षण रोजगार प्राप्ति का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया तथा सेवायोजन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि रोजगार मेले में आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों की मांग सर्वाधिक रही। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर संस्थानों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

कंपनीवार चयन विवरण के अनुसार सिस्का इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेंट द्वारा 25, गुडवेल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा 37, मैनपावर ग्रुप सर्विसेस इंडिया प्रा.लि. द्वारा 21, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक हर्ब्स एंड आयुर्वेदिक द्वारा 26, केयर हेल्थ नर्सेज प्रा.लि. द्वारा 30, डस्की स्टैलियन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विसेस द्वारा 29, यूमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्रा.लि. द्वारा 37, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 57, पेरेग्राईन गार्डिंग प्रा.लि. द्वारा 25, आईडिजिटल प्रेन्योर प्रा.लि. द्वारा 27, अनन्या स्किल एज प्रा.लि. द्वारा 26, एशियन इलेक्ट्रॉनिक्स रिकूटमेंट कम्पनी द्वारा 21 तथा डिस्कन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्रा.लि. द्वारा 24 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभ्यर्थियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।