ईंधन बचाओ अभियान - Swatantra Prabhat

स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता
गोपीगंज।प्रयागराज। धरती और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए रविवार को‘भदोही साइकिलिंग क्लब’ के तत्वावधान में एक भव्य जागरूकता साइकिल महायात्रा का आयोजन किया गया। ‘साइकिल मैन भदोही’ अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण चेतना की लहर दौड़ा दी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ भारत को स्वच्छ, हरा-भरा और समृद्ध बनाने का संकल्प हर नागरिक तक पहुंचाना था। जिला के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बड़े चौराहे से शुरू होकर फूलबाग, सोनखरी और हरिहरपुर होते हुए यात्रा श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, धीरपुर बैदा पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्रों ने पुष्पवर्षा व जयघोष के साथ पर्यावरण प्रहरियों का भव्य स्वागत किया।

परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पवित्र पौधे रोपे गए। मनीष मिश्रा ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए स्वस्थ नागरिक जरूरी हैं। उन्होंने नियमित योग-व्यायाम अपनाने और छोटे कामों के लिए साइकिल इस्तेमाल करने की अपील की। । चितईपुर, डुहिया, परशुरामपुर, उमरिया, जगापुर, भिखारीपुर और बैदा खास होते हुए यात्रा लौटी। पूरे मार्ग पर ‘साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं’, ‘वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ और ‘करो योग, रहो निरोग’ के नारे गूंजे। ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, डॉ. राजकुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लिया।

पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में किए जा रहे राष्ट्रव्यापी आह्वान के क्रम में जनपद सोनभद्र में भी प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल प्रारम्भ की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि पेट्रोलियम उत्पादों की बचत हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण, बैठक, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस एवं मासिक समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग करें, जिससे अनावश्यक ईंधन खपत को कम किया जा सके।

ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं तथा ईंधन बचत प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि सप्ताह में कम से कम दो दिवस ऐसे निर्धारित किए जाएं, जब फील्ड भ्रमण न हो, उस दिन कार्यालय आने-जाने हेतु बस, ई-रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग किया जाए। साथ ही विभागीय बैठकों को अधिकाधिक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किए जाने पर भी बल दिया जाये, ताकि समय, संसाधन एवं पेट्रोलियम की बचत सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद सीमित प्राकृतिक संसाधन हैं। अतः छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलने, साइकिल एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।