narhati-and-chanchi-khurd-villages-immersed-in-darkness-villagers-angry - Swatantra Prabhat

कोन : अंधेरे में डूबा नरहटी और चांची खुर्द गाँव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
कोन/सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची कला के ग्राम नरहटी और चांची खुर्द में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बतादें कि बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान में बनखेता स्कूल के पास करीब 5 बिजली पोल टूटकर गिर गए, जिसके बाद से दोनों गांव अंधेरे में डूबा हुआ हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जल्द विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से सबसे बड़ा संकट पेयजल का खड़ा हो गया है। गांव की करीब 1500 आबादी पानी और अंधेरे की समस्या से जूझ रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के संबंधित लोगों को लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन कोई फोन तक उठाने को तैयार नहीं है। विभाग की लापरवाही और उदासीनता से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि गांव में पहले से करीब 9 बिजली पोल पड़े हुए हैं, जिन्हें लगाकर तत्काल बिजली बहाल की जा सकती है, लेकिन विभाग अब तक सिर्फ आश्वासन दे रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश कुमार, रामआश्रय गुप्त, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राजमन, सुरेश बैगा सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल भी रहे मौजूद

वहीं इस बावत अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को स्टोर से पोल लोड कराए जा रहे हैं जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे कार्य में देरी हुई है। हालांकि संबंधित विभाग का दावा है कि जल्द ही विद्युत सेवा बहाल करा दी जायेगी।