स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री से मिले महापौर। प्रयागराज के विकास और सौंदर्यीकरण पर की विस्तृत चर्चा।
स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज।

महा पौर।गणेश केसरवानी ने लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर प्रयागराज के विकास, सौंदर्यीकरण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान शहर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, यातायात व्यवस्था, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास, स्वच्छता तथा जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

महापौर गणेश केसरवानी ने मुख्यमंत्री को नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रयागराज को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, हरित विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया। साथ ही शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए नए फ्लाईओवर और स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था की आवश्यकता को भी प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान महापौर ने प्रयागराज के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रस्ताव भी रखा। इनमें रामसेतु निर्माण, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना, साहित्य तीर्थ निर्माण तथा आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल रहे। महापौर ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रयागराज को शिक्षा, संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी विकास के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

इस अवसर पर⁶ने नगर निगम प्रयागराज द्वारा स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम को लेकर भी मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमाओं के अनावरण हेतु मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रयागराज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आधुनिक विकास और सांस्कृतिक विरासत के संतुलन के साथ शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।