sonbhadra-became-the-countrys-number-1-aspirational-district-in-the-ranking - Swatantra Prabhat

नीति आयोग की रैंकिंग में सोनभद्र बना देश का नंबर-1 आकांक्षी जिला
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद ने विकास की नई इबारत लिखते हुए पूरे देश में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जारी दिसंबर 2025 की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट में सोनभद्र ने देश के 112 आकांक्षी जिलों को पीछे छोड़ते हुए समग्र विकास में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोनभद्र का ओवरऑल स्कोर नवंबर 2025 के 57.3603 से बढ़कर दिसंबर 2025 में 65.0066 पहुंच गया। जिले ने 7.646 का सर्वाधिक डेल्टा स्कोर अर्जित किया, जो देश के सभी आकांक्षी जिलों में सर्वाेच्च रहा। यही ऐतिहासिक प्रदर्शन सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का आधार बना। जनपद ने विशेष रूप से कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कृषि क्षेत्र में जिले का स्कोर 37.9523 से बढ़कर 42.7207 हो गया तथा 4.768 अंकों का प्रभावी सुधार दर्ज किया गया। किसानों के हित में संचालित योजनाओं, जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास कार्यों का सकारात्मक प्रभाव इस उपलब्धि में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में भी सोनभद्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में छठी रैंक हासिल की। जिले का स्वास्थ्य स्कोर 68.2721 से बढ़कर 86.4586 पहुंच गया, जो 18.187 अंकों की बड़ी वृद्धि को दर्शाता है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, पोषण अभियानों के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का यह परिणाम माना जा रहा है। हालांकि शिक्षा, वित्तीय समावेशन एवं आधारभूत संरचना जैसे कुछ क्षेत्रों में अभी और बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है, लेकिन समग्र रूप से सोनभद्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति, सतत मॉनिटरिंग एवं जन सहभागिता के माध्यम से किसी भी जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सोनभद्र की जनता, अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

हमारा प्रयास रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। नीति आयोग की यह रैंकिंग जनपद के निरंतर विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। आने वाले समय में शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं वित्तीय समावेशन जैसे क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ कार्य कर सोनभद्र को विकास के आदर्श मॉडल जनपद के रूप में स्थापित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए समस्त जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सोनभद्र का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद आने वाले समय में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।