जनहितकारी परियोजना - Swatantra Prabhat

थाना सचेंडी में आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न
कानपुर। आज दिनांक 16.05.2026 को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के अंतर्गत थाना सचेंडी में प्रस्तावित आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल महोदय द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कर किया गया।

उक्त निर्माण परियोजना पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत थाना परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक भवन, कार्यालय कक्ष, पुलिस कर्मियों हेतु आवासीय भवन, पार्किंग व्यवस्था, हरित क्षेत्र एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा। तैयार किए गए ले-आउट प्लान के अनुसार परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवासीय सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर श्री अनुभव सिंह* सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना पूर्ण होने के उपरांत थाना सचेंडी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी स्वरूप प्रदान करने में सहायता मिलेगी।