टांडा - Swatantra Prabhat

लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ
छात्र हित में विवेक मौर्य के कार्यों की प्रदेशभर के परीक्षार्थियों ने की प्रशंसा

प्रदेश भर से लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ

अम्बेडकर नगर। विवेक मौर्य के नेतृत्व में  समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोवर पीसीएस की परीक्षा देने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने, खाने, उनके आवागमन के साथ ही उनको प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अच्छा माहौल देने के लिए परीक्षार्थियों ने नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की सराहना किया।

नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा यह व्यवस्लोथा लोवर पीसीएस के उन परीक्षार्थियों के लिए की गई थी जिनका परीक्षा केंद्र अम्बेडकरनगर में है और जो बाहरी जिलों से यहाँ आए हैं। यह व्यवस्था जनपद के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की है जहां परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया और उनको रात्रि विश्राम, भोजन के साथ ही सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते का भी इंतेजाम किया गया था। परीक्षा में दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी आदि जनपदों से आए लगभग 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाया।

नारायण फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से करता आ रहा है। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

परीक्षार्थी बोले - यह मदद नहीं, हौसला है

प्रयागराज से तैयारी कर रहे गोरखपुर के शुभम गौतम और जौनपुर के अजय वर्मा ने कहा, "परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में होने पर सबसे बड़ा डर होटल और खाने का होता है। परीक्षा के समय सब फुल रहता है। यहाँ आकर लगा जैसे अपने ही घर आ गए हों। इतनी साफ व्यवस्था, अच्छा खाना और पढ़ने का माहौल... विवेक मौर्य जी ने हमारा आधा तनाव ही खत्म कर दिया। ऐसे आयोजन से अंबेडकरनगर का मान पूरे प्रदेश में बढ़ता है। हम तो सोच रहे थे रात भर स्टेशन पर भटकना पड़ेगा, होटल वाले तो परीक्षा के नाम पर लूटते हैं। यहाँ आकर लगा जैसे बड़े भाई ने पहले से ही सब इंतजाम कर रखा हो। विवेक मौर्य भैया ने हमसे कहा - तुम बस पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चिंता हमारी। यह सुनकर जो सुकून मिला, उसे शब्दों में नहीं बता सकते”।

विवेक मौर्य ने कहा कि “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है। कल जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठे होंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, अंबेडकरनगर से मिले इस प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी”।

*मुख्तार मंत्री मावन-धीया सत्कार योजना के लिए जिले के पांच ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन शुरू*
होशियारपुर,  पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए शुरू की गई मुख्तार मंत्री मावन-धीया सत्कार योजना के तहत होशियारपुर जिले के माहिलपुर, भुंगा, टांडा, दसूहा, मुकेरियां और हाजीपुर ब्लॉक में आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर गगनदीप सिंह ने बताया कि महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाए गए हैं। स्कीम का फायदा पाने के लिए महिलाओं को अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, जाति सर्टिफिकेट, बैंक अकाउंट की जानकारी और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स लाने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं और लड़कियों को सीधी फाइनेंशियल मदद दी जा रही है, जिसके तहत शेड्यूल्ड कास्ट (SC) कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये और जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की फाइनेंशियल मदद सीधे उनके बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी। उन सभी महिलाओं से अपील की गई है कि वे तय कैंप में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और पंजाब सरकार की इस जनकल्याण योजना का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसानी से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

शनिवार को मनाया जाएगा दाधिकांधव पर्व
अंबेडकर नगर। टांडा नगर के जुड़वा कस्बा मुबारकपुर में दधिकांदव उत्सव मनाने की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। यहां पर दधिकांदव उत्सव 9 सितंबर दिन शनिवार को होना है। दधिकांदव उत्सव में भाग लेने वाली समितियों ने शोभा यात्रा के लिए अपनी-अपनी झांकियों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इन्हीं झांकियों पर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमूर्ति स्थापित कर मुबारकपुर कस्बे में शोभा यात्रा निकाला जाता है। नगर के हिंदू परिवारों द्वारा अपने घर के सामने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की आरती और पूजा की जाती है। यह शोभा यात्रा देर रात्रि तक चलता है। इस शोभा यात्रा में दूर दराज के ग्रामीणों सहित शहरी क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उपस्थिति रहती है।
दधिकांदव उत्सव शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर क्षेत्र मुबारकपुर में श्री दधिकांदव उत्सव महा सेवा समिति मुबारकपुर नाम से कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें संरक्षक गौतम उपाध्याय, मनोज साहू, सुदीप शुक्ला और कमल गुप्ता को बनाया गया है। अध्यक्ष अमित जायसवाल पिंटू महामंत्री संदीप कुमार मांझी उपाध्यक्ष सूर्या गुप्ता, मदनलाल, शिवम चौरसिया शोभा यात्रा अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, उपाध्यक्ष बिरजू जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, संगठन मंत्री दिनेश सोनी, अर्जुन आचार्य शोभायात्रा, महामंत्री सुभाष यादव मंच संचालक अजय सोनी, मंत्री लालू माझी, धर्मेंद्र वर्मा और सुमित विश्वकर्मा मंच व्यवस्थापक शेषांत मांझी सहित सदस्य रूपचंद माझी, कप्तान भगत, मूरत गुप्ता, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, हीरालाल मोदनवाल, संजय, राजेश सोनी, राहुल पाठक, राहुल चौरसिया, राज मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, राकेश माझी, अजीत माझी शोभा यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे ।