NUJBIHAR DMSUPAUL SPSUPAUL - Swatantra Prabhat

सुपौल के भपटियाही में NUJ का जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित
​स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

सुपौल जिले के भपटियाही में एक होटल में  रविवार को 'नेशनलिस्ट्स यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स'  बिहार की सुपौल इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से आए पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय "पत्रकारिता के बदलते दौर और AI की चुनौतियां" रहा।

​कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मली जदयू  विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, भपटियाही प्रखंड प्रमुख विजय यादव, एनयूजे बिहार के प्रदेश सचिव कुमार अमर,जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चंदन , सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस सम्मेलन में प्रशासनिक स्तर से जिलाधिकारी (डीएम) सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरथ आर. एस., बीडीओ अच्युतम कुमार, सीओ धीरज कुमार, तथा भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सच्चाई और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की असली पहचान: विधायक

निर्मली जदयू  विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदला है, लेकिन जमीनी सच्चाई और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की असली पहचान है। उन्होंने पत्रकारों से समाजहित में निर्भीक होकर कार्य करने का आह्वान किया।

​खबरों को तेज बना सकता है AI, लेकिन मानवीय संवेदना जरूरी: डीएम

​जिलाधिकारी सावन कुमार ने  कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है। उन्होंने कहा कि एआई खबरों को तेज और व्यापक बना सकता है, लेकिन तथ्यों की पुष्टि और मानवीय संवेदनाओं की समझ केवल एक जिम्मेदार पत्रकार ही दे सकता है। डीएम ने कहा कि हमें प्रशासन में मीडिया का हमेशा सहयोग मिलता रहता है। चाहे कोई समस्या हो या परेशानी, मीडिया के माध्यम से तुरंत जानकारी मिल जाती है, जिस पर समय रहते समाधान कर दिया जाता है। उन्होंने पत्रकारों से तकनीक को अपनाने के साथ-साथ उसकी चुनौतियों को भी समझने की अपील की।

डिजिटल युग में 'फेक न्यूज' बड़ी चुनौती: एसपी

​पुलिस अधीक्षक  शरथ आर. एस. ने कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों ही समाज के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई हैं। ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे सत्य और प्रमाणिक खबरों को ही जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की जरूरत है ताकि समय रहते नेगेटिव खबरों और अफवाहों की पहचान हो सके।

​संगठन की मजबूती और एकजुटता का संकल्प

सम्मेलन में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, खबरों की विश्वसनीयता और एआई के बढ़ते हस्तक्षेप जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने विभिन्न स्थानीय व पेशेवर मुद्दों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पत्रकार हुए सम्मानित

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सम्मेलन में उपस्थित जिला स्तरीय पत्रकार और पड़ोसी देश नेपाल के पत्रकारों को उपहार, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरायगढ़-भपटियाही के समस्त पत्रकारों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज रोशन ने किया।जिला सम्मेलन ने न केवल पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान किया, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान और आत्ममंथन का भी बेहतरीन अवसर दिया। सम्मेलन में हिंदुस्तान के ब्यूरो प्रमुख रवि कुमार ,दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रमुख भारत कुमार झा, अमरेंद्र कुमार, विनय मिश्रा, उपेंद्र चंदन, कुमार कारण लड्डू, विमल भारती, अमित झा, प्रिया रंजन सिंह राठौड़, सुशील कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे