Police Rescue - Swatantra Prabhat

100 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर 19 घंटे तक डटा रहा युवक
तिलहर-शाहजहांपुर। कछियानीखेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में लगे बीएसएनएल के करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने 19 घंटे तक पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी। गुरुवार रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खत्म हुआ, जब अधिकारियों की लंबी समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा जा सका। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस, प्रशासन और परिजनों की सांसें अटकी रहीं।

गुरुवार रात करीब आठ बजे मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी निवासी आकाश यादव अचानक मंदिर के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम सुनील यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रातभर पुलिस मोबाइल फोन के जरिए युवक से बातचीत करती रही, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक लगातार खुद को पुलिस प्रताड़ना का शिकार बताते हुए कार्रवाई की मांग करता रहा।

शुक्रवार सुबह उसके पिता गुड्डू और मां अनीता को मौके पर बुलाया गया। मामला बढ़ता देख एडीएम अरविंद कुमार, एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार अजहर अंसारी, ग्रामीण एसपी दीक्षा भंवरे, सीओ इशिका सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर डेरा डाले रहे। बातचीत के दौरान युवक ने आरोप लगाया कि कटरा थाने में दर्ज मुकदमों के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। उसने हरियाणा में नौकरी के दौरान 50 हजार रुपये की साइबर ठगी और फैक्ट्री ठेकेदार द्वारा शोषण का भी आरोप लगाया। युवक का कहना था कि कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, जिससे उसका व्यवस्था पर भरोसा खत्म हो गया।

स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब युवक ने अपने पास सल्फास की गोलियां और खाने-पीने का सामान होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। घंटों तक चली मान-मनौव्वल के बावजूद युवक सीबीआई या सेना के अधिकारियों से बात कराने और सेना में नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार एडीएम अरविंद कुमार ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर उसे भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस टीम टावर पर चढ़ी और सुरक्षा उपायों के बीच युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। नीचे उतरते ही पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।

मानसिक स्थिति की होगी जांच

सीओ इशिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उसे बरेली स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रेफर किया जाएगा

इटवा में पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाः पति पर दूसरी महिला को अपनाने का आरोप
सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव में गुरुवार को पति की बेवफाई से आहत एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के दो बच्चे हैं। लगभग दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन के प्रयासों से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे सोननगर निवासी 28 वर्षीय दीपा, जो मंगरे की विवाहित पुत्री हैं, गांव के उत्तर दिशा में स्थित जल निगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ गईं। दीपा के दो नाबालिग बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के  समझाने के बावजूद वह नीचे नहीं उतर रही थी और बार-बार अपने पति को बुलाने की जिद कर रही थी।

पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की मान-मनौवल के बाद महिला नीचे उतरी। बताया जाता है कि महिला बलरामपुर जनपद के सकरा सादुल्लाहनगर गांव की निवासी है। उसके पति किसी अन्य महिला के साथ त्रिपुरा चले गए हैं, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। प्रशासन द्वारा पति से मिलवाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही महिला नीचे आई। इस दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप, जिगना चौकी प्रभारी, ग्राम प्रधान राम निवास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।