छपरा/एकमा (सारण) Swantantra prabhat Patna news - Swatantra Prabhat

लूटपाट के दौरान वृद्धा की हत्या, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध पुलिस हिरासत में
छपरा/मांझी (सारण)। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार की देर शाम लूटपाट के दौरान एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव निवासी रामजन्म पंडित की लगभग 80 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार रुक्मिणी देवी रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर स्थित एक कमरे में अकेली सो रही थीं। उनके पति भोजन करने के लिए दूसरे घर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक कथित रूप से कमरे में घुस गया। मृतका की पुत्रवधू रेखा देवी की नजर उस पर पड़ गई। पूछताछ किए जाने पर युवक वहां से भागने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

इसके बाद जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो रुक्मिणी देवी मृत अवस्था में मिलीं। उनके चेहरे, आंख और नाक पर चोट के निशान थे तथा गले पर दबाव के चिह्न पाए गए। परिजनों का आरोप है कि बदमाश ने उनके नाक का गहना भी नोच लिया।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन और चप्पल बरामद हुई है, जिसे ग्रामीण संदिग्ध युवक का बता रहे हैं। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ 72 घंटे के अखंड अष्टयाम का समापन
सिवान। सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर परिसर में आयोजित 72 घंटे के अखंड हरिनाम अष्टयाम का वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हुआ। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।अखंड अष्टयाम का आयोजन सारण जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत आमडाढ़ी पंचायत के पांडेय छपरा गांव निवासी चाचा जी ट्रस्ट के ट्रस्टी आशीष पाण्डेय शास्त्री उर्फ मनु बाबा द्वारा मन्नत पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्रनाथ धाम में सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक नतमस्तक होने, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में आशीष शास्त्री उर्फ मनु बाबा के अलावा पंडित बामदेव शास्त्री, पंडित रविंद्र शास्त्री, अभिनंदन पाण्डेय, आयुष आनंद, आरव नंदन सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अखंड अष्टयाम के लिए बनाए गए अनुष्ठान मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा।तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, हवन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।अनुष्ठान के आयोजक आशीष शास्त्री उर्फ मनु बाबा द्वारा बाबा महेंद्रनाथ मंदिर सहित परिसर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं एवं सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सारण प्रमंडल सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को भी वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी, सूर्य नंदन शाही, सदर अस्पताल छपरा के उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दुबे, पुजारी छोटन बाबा, पुजारी ललका बाबा, महेंद्रनाथ मंदिर के महंत, पुजारी ओमकार उपाध्याय, विष्णु मंदिर के पुजारी, श्री श्री 108 श्री शिवपूजन ब्रह्मचारी जी महाराज, जदयू नेता श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, रुचि सिंह सेंगर, रौशन भवानी, एकमा विधायक पुत्र संदीप सिंह मनु, सीनियर जर्नलिस्ट केके सिंह सेंगर, आमडाढ़ी मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह, जिला पार्षद पप्पू सिंह, क्रांति बाबा, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेंद्रनाथ पंडित, जगदीश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, जन सुराज नेता संतोष सिंह, डॉ. राहुल कुमार, उमाशंकर चौबे, राजेश पांडेय, भगवान सिंह, अधिवक्ता प्रदीप तिवारी, राम जानकी मंदिर आमडाढ़ी के महंत रामदास जी महाराज, पैक्स अध्यक्ष मुकुल सिंह सहित अन्य सनातन समाज के लोग, यजमान गण एवं शिष्य मौजूद रहे। धार्मिक अनुष्ठान के आयोजक आशीष शास्त्री के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी गणमन लोगों व श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तालाब में डूबने से कक्षा-6 के छात्र की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या चार स्थित भटोली गांव निवासी अजय यादव 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव की तालाब में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है।

बताया जाता है कि भटोली गांव निवासी अजय यादव का इकलौता पुत्र आदित्य कुमार यादव सोमवार की सुबह घर से निकला था। इसी दौरान भीषण गर्मी से राहत के उद्देश्य से वह गांव के दो अन्य बच्चों के साथ राजापुर गांव स्थित एक तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए। बताया जाता है कि उक्त तालाब को पूर्व में मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती के लिए भुईली गांव के काश्तकारों से राजापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा लिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में पानी काफी गहरा था तथा अंदर कीचड़ और दलदल होने के कारण आदित्य उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आदित्य को बाहर निकालने में देर हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. आयुष्मान कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को भरोसा नहीं होने पर वे उसे एक निजी क्लिनिक भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक आदित्य हंसराजपुर मध्य विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा बताया जाता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी और एक छोटी बहन भी है। पिता अजय यादव बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।
बेटे की मौत की खबर सुनकर एकमा सीएचसी पहुंची मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

43वीं जिला एथलेटिक्स मीट 6-7 जून को परसा में, तैयारियों का लिया गया जायजा
स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

छपरा (सारण)। सारण जिला एथलेटिक्स संघ की 43वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आगामी 6 और 7 जून को परसा हाई स्कूल स्थित स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर रविवार को परसा प्रखंड परिसर स्थित स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्यामदेव सिंह ने की।

संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में आयोजित 42वीं जिला एथलेटिक्स मीट के दौरान अगली प्रतियोगिता एकमा में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए सर्वसम्मति से इस बार परसा प्रखंड को मेजबानी सौंपी गई। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला संघ की टीम रविवार को परसा पहुंची।

बैठक में आयोजन सचिव रोहित यादव को प्रतियोगिता से जुड़ी विभिन्न मानक संचालन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। एथलेटिक्स के राष्ट्रीय ऑफिशियल सह कोच अमित सौरभ ने आयोजन से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। स्थल निरीक्षण और विचार-विमर्श के बाद तिथि एवं स्थान को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई।

सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ के पत्रांक-5, दिनांक 27 अप्रैल के तहत परसा को मेजबानी सौंपते हुए रोहित यादव को आयोजन सचिव बनाया गया है। जल्द ही आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में खिलाड़ियों के आवासन, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतियोगिता में जिला भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशानुसार राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। चूंकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ऑन-द-स्पॉट चयन होना है, इसलिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में राज किशोर तिवारी, कमलजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दाउदपुर में ट्रक-ऑटो की भीषण भिड़ंत में चालक समेत तीन की मौत
स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

छपरा/एकमा (सारण)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर दाउदपुर थाना क्षेत्र में पूरब सोनिया पुल के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मृतकों में एक की पहचान हो गई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ऑटो चालक समेत तीन लोग छपरा की ओर से एकमा आ रहे थे। इसी दौरान एकमा की तरफ से छपरा जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा पहुंचाया। इनमें एक घायल की मौत अस्पताल लाए जाने के दौरान हो गई, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किए गए दो अन्य घायलों ने वहां पहुंचने पर दम तोड़ दिया। मृतकों में एक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी बलीराम सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक बताया जाता है। अन्य दो मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो में कुछ वाद्य यंत्र भी रखे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि ऑटो सवार लोग नाच-गाने से जुड़े कलाकार हो सकते हैं। दुर्घटना के बावजूद सीएनजी चालित ऑटो में विस्फोट नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच और शेष अन्य दो मृतकों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।