शादी में हादसा - Swatantra Prabhat

पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे भाजपा नेता रोहित पासी
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के पूरे पंडित अमृतलाल गांव में बेटी की शादी के दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। हादसे में पिता गौतम तथा उनके भाई आसाराम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता रोहित पासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

रोहित पासी ने मृतक गौतम और आसाराम के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि यह दुख केवल परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दुख है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह और उनकी पूरी टीम परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है तथा भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी।उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी को एकजुट होकर परिवार का सहारा बनना चाहिए।

गांव के लोगों ने भी रोहित पासी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे समय में मदद और संवेदना ही पीड़ित परिवार को संबल देने का कार्य करती है। मुलाकात के दौरान गांव के कई सम्मानित लोग और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर शोक व्याप्त है तथा लोग दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान गिरीश पांडे उर्फ बिल्लू, ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव, भाजपा नेता अमित त्रिपाठी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।