bihar bitiya swatantra prabhat bihar bitiya - Swatantra Prabhat

एएचए ट्रेनिंग से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर
बेतिया। 12 जून, को पश्चिमी चंपारण में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में 102 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। राज्य सरकार के सहयोग से ज़ेन प्लस सर्विसेज द्वारा संचालित यह सेवा मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए भी नई पहल कर रही है। इसी क्रम में ज़ेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड ने 2 जून को पटना में बिहार के पहले अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की है।

इस केंद्र के माध्यम से एम्बुलेंस कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को वैश्विक मानकों के अनुरूप जीवनरक्षक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार होने से अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और चिकित्सा संस्थानों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। अब पश्चिमी चंपारण सहित बिहार के लोगों को इमरजेंसी हेल्थकेयर एजुकेशन के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पटना के ए.जी. कॉलोनी स्थित एएचए ट्रेनिंग सेंटर में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।

मई 2026 के दौरान 102 एम्बुलेंस सेवा ने पश्चिमी चंपारण जिले में कुल 4,324 मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की। इनमें 2,924 गर्भवती महिलाएं, 65 नवजात एवं गंभीर मरीज, 229 सड़क दुर्घटना पीड़ित तथा 1,106 अन्य मरीज शामिल रहे। सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और बेहतर संचालन व्यवस्था के कारण जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

ज़ेन प्लस के बिहार प्रोजेक्ट हेड दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार में एएचए ट्रेनिंग सेंटर जैसी पहलें कुशल स्वास्थ्यकर्मियों के निर्माण, इमरजेंसी केयर को सशक्त बनाने तथा हेल्थकेयर एजुकेशन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बिहार और पड़ोसी राज्यों के डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स, मेडिकल छात्रों तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्डर्स को एडवांस इमरजेंसी केयर ट्रेनिंग उपलब्ध कराकर रोजगार के बेहतर अवसर भी प्रदान करेगा।

ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक
बेतिया:- आगामी 27 व 28मई, को मनाये जाने वाले ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एक अजीत कुमार, एवं नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में की गई।उन्होंने ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को जिले में शांति, आपसी भाईचारा एवं सौहद्रापूर्ण से मनाने की समस्त जिलेवासियों से अपील की है, उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को जिले में शांतिपूर्ण और सौहद्रापूर्ण से मनाया जाना हैं।

पर्व के दृष्टिकोण से किसी भी प्रकार के अफवाह, असामाजिक गतिविधि और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार है, उन्होने बताया की जिले में सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशीली स्थलों को चिन्हित कर लिया गया हैं, उन जगहो पर पर्याप्त संख्या में जिले के दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति की गई, साथ ही साथ सोशल मीडिया, भ्रामक फोटो, फेक वीडियो एवं अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेंगी, शांति समिति की इस बैठक में जनप्रतिनिधियों में वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि सहित आम नागरिक व समाज सेवी भी मौजूद रहे।

नगर निगम क्षेत्र में सरैया मुख्य नहर सायफन के समीप वाले बसवारिया शवदाह गृह का 42 लाख से होगा जीर्णोद्धार:गरिमा सिकारिया
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सन सरैया मुख्य नहर सायफन के समीप स्थित बसवारिया शवदाह गृह के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। नगर निगम बोर्ड ने लगभग 42 लाख की लागत से प्रस्तावित इस जीर्णोद्धार योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद अब योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि वर्षों पुराने इस शवदाह गृह की स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिससे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती थी।

नगर निगम बोर्ड के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में संतोष और खुशी देखी जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत शवदाह गृह परिसर का समुचित विकास किया जाएगा। जिसका उपयोग नगर निगम क्षेत्र में वार्ड 18, 19, 20, 21 के साथ वार्ड 41 और 42 क्षेत्र के करीब एक लाख परिवार कर सकेंगे. महापौर ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी  योजना के तहत शेड निर्माण, प्लेटफॉर्म सुदृढ़ीकरण, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा परिसर की साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण जैसे कार्य शामिल किए जाने की संभावना है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह योजना केवल आधारभूत सुविधा विकास तक सीमित नहीं होगी, बल्कि आम लोगों को सम्मानजनक वातावरण में अंतिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। स्थानीय नागरिकों ने महापौर गरिमा देवी सिकारिया की पहल पर नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित इस योजना के निर्णय का स्वागत करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।

कांच के टुकड़े का भय दिखाकर चेन लूट के वारदात के तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया. 20 मई की शाम भोला बाबू काम्प्लेक्स, बेतिया के समीप कांच के टुकड़े का भय दिखाते हुए एक अभियुक्त से हाथापाई एवं मारपीट कर चेन लूट वारदात की घटना को तीन लुटेरों के द्वारा अंजाम दिया गया, उक्त घटना की जानकारी योगापट्टी के स्थाई निवासी एवं वर्तमान में रेंट पर कमलनाथ नगर निवासी मोहित कुमार के द्वारा नगर थाना, बेतिया में 22 मई को लिखित आवेदन दी गई, आवेदन के आधार पर नगर थाना बेतिया के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए कांड से सम्बंधित वारदात घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई गई, इस दौरान पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया

जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड के तीन अभियुक्त की पहचान की गई, घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई, पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर थाना की विशेष टीम को गठित किया गया, गठित टीम के आधार पर छापेमारी करते हुए इस कांड के तीन अभियुक्त उमेश पटेल कमलनाथ नगर निवासी, इरफान आलम एवं मोहम्मद रेयाज कालीबाग दरगाह मोहल्ला निवासी को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके पास से लूटी गई चेन को बरामद करते हुए, आगे की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

संगठित अपराध का पुलिस ने किया भंडाफोड़
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। नगर बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत के महनागनी निवासी जगदीश साह के पुत्र दीपक साह  को ऑनलाइन वाहन खरीदने के नाम पर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठग ने एक ही नंबर के मोटरसाइकिल को ओएलएक्स ऐप के माध्यम से बचा था, जिसकी जानकारी सर्विस सेंटर में गाड़ी सर्विसिंग के दौरान अन्य व्यक्ति उमेश चंद्र साह जब अपनी गाडी की सर्विसिंग कराने गए तो पता चला कि उनकी गाड़ी की सर्विसिंग हो चुकी है जिसकी जानकारी उन्होंने खांगाली तो पता चला कि जगदीश साह के पुत्र दीपक साह ने उन्हीं के नंबर की गाड़ी ओएलएक्स के माध्यम से खरीदी हुई है

इस सारी वारदात की घटना को वादी दीपक साह के द्वारा स्थानीय मुफ्फसिल थाना को सूचित किया गया, सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना में अभियुक्त के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिक दर्ज करते हुए मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष द्वारा इस वारदात की घटना को वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया को सूचित की गई, पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, गठित टीम के आधार पर छापेमारी करते हुए इस कांड में संलिप्त चार अभियुक्त को विशाल कुमार, विवेक कुमार जो कि सगे भाई हैं एवं विशाल कुमार के निशांदेही पर

सूरज कुमार के साथ संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है इनके पास से सात एटीएम, पांच पासबुक, दो लैपटॉप, पांच चेक बुक, चार मोबाइल फोन, दो टैब, एवं एक चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक अजीत कुमार ने दिनांक 23 मई, शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड के  अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की छापामारी जारी है,  उन्होंने बताया कि इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एक, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मुफ्फसिल एवं डीआईयू पुलिस के अधिकारी शामिल रहें.

सेंट स्टीफंस एकेडमी में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। 23 मई, शनिवार को स्थानीय सेंट स्टीफंस एकेडमी, बानुछापर में भव्य "इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को शपथ दिलाई गई तथा विद्यालय की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय उपलब्धियों का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिमीत मिश्रा एवं विद्यालय के प्राचार्य विशाल विक्टर ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा छह की छात्रा ऋचा कुमारी ने किया, जिसकी सभी ने सराहना की। विद्यालय को "यूजर्स चॉइस अवार्ड 2026"  तथा "स्कूल एक्सीलेंसी अवार्ड 2025-26" से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय के दो छात्रों द्वारा बिहार टॉप-10 और भारत टॉप-50 में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में नव-नियुक्त प्रीफेक्ट्स और मॉनिटर्स को बैज प्रदान कर कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व को सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम बताया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में युवा शिक्षक आशीष संजय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। बेतिया पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य, पुलिस गवाही एवं समय पर समर्पित चार्जशीट के आधार पर न्यायालय ने दुष्कर्म मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मुक्त बातों की जानकारी अन्य विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी ने दी हैं, उन्होंने बताया की मामला नौतन थाना कांड संख्या-487/23 से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही थी।

जानकारी के अनुसार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (रेप एंड पॉक्सो एक्ट) अरविंद कुमार गुप्ता की अदालत ने आरोपी सुभाष यादव, निवासी श्यामपुर कोतराहा, थाना नौतन, जिला पश्चिम चंपारण को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया। दंड के बिंदु पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त छह माह के कारावास का भी आदेश दिया गया है। इसके साथ ही न्यायालय ने पीड़िता को सात लाख रुपये प्रतिकर राशि भुगतान करने का निर्देश दिया। बताया गया कि यह मामला स्पीडी ट्रायल के तहत संचालित किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जय शंकर तिवारी ने प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली।

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 23 मई, शनिवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 28 से 30 मई के बीच मनाये जाने की संभावना है। यह पर्व जिले में पूरी शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराया जाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी रखें तथा किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सजग एवं सतर्क रहें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि धारा-126 एवं 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लायी जाये तथा बाउंड डाउन की कार्रवाई समय से पूरी की जाये ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जायेगा और उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया की निगरानी को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फेक वीडियो, भ्रामक फोटो अथवा अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये ताकि अफवाहों के कारण सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में अब तक शांति समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है, वहां शीघ्र बैठक करायी जाये तथा स्थानीय स्तर पर सक्रिय युवाओं एवं सामाजिक रूप से प्रभावशाली लोगों को भी शांति समिति से जोड़ा जाये। नगर निकाय क्षेत्रों में क्यूआरटी टीम को एक्टिव रखा जाय। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती एवं पेट्रोलिंग बढ़ायी जाये तथा पुलिस पदाधिकारी अपनी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि पशु चोरी जैसी घटनाएं कई बार सामाजिक तनाव का कारण बनती हैं, इसलिए इस दिशा में विशेष सतर्कता बरती जाये। उन्होंने धारा-126 एवं 135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई को प्रभावी बनाने, शांति समिति की बैठकों में नये एवं सक्रिय लोगों को शामिल करने तथा सभी थानाध्यक्षों को लगातार क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने राइड गियर एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग पर भी बल दिया। पुलिस अधीक्षक बगहा  रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि निरोधात्मक कार्रवाई संतोषजनक एवं प्रभावी होनी चाहिए।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुनः शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि पर्व के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, एसडीएम बेतिया विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला , महिला सिपाही सहित नगर निगम के कर्मी घायल
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार

बेतिया। नगर के हॉस्पिटल रोड में शनिवार को नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासनिक टीम द्वारा सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और हमले में महिला पुलिसकर्मी खुशबू कुमारी एवं नगर निगम कर्मी जूलूम साह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच भेजा गया।

नगर निगम की टीम हॉस्पिटल रोड से मित्रा चौक तक बुलडोजर के जरिए सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे और सीढ़ियों को हटाने में जुटी थी। अभियान के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल के आवास के बाहर बनी सीढ़ी को भी तोड़ा गया। इसी बीच कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता समेत कई अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोबारा अभियान चलाकर सड़क को खाली कराया गया। प्रशासन ने हमले में शामिल लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

छठ घाट बनवाने को लेकर उपमुखिया और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर सात के पोखरा पर एक ही स्थान पर उपमुखिया और जिला परिषद ने छठ घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया हैं जहाँ पंचायत बलुआ भवानीपुर वार्ड नंबर सात के निवासी उपमुखिया प्रेमचंद्र प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह छठ घाट का निर्माण कार्य मुझे कराना था क्योंकि मैंने इस कार्य के लिए पहले से ही पंचायत के मुखिया इंदु देवी द्वारा स्वीकृति प्राप्त किया हैं यह योजना पंद्रहवी वित्त आयोग द्वारा 2023-2024 से हो रहा हैं जहाँ जिला परिषद क्षेत्र संख्या तेरह द्वारा ता जबरजस्ती कराया जा रहा हैं उन्होंने यह भी बताया कि मैंने इस घाट पर मिट्टी का कार्य कराया हैं,वहीं इस विषय पर मुखिया से प्रतिक्रिया लिया तो उन्होंने बताया कि

उपमुखिया को हमारे द्वारा योजना पारित कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया गया हैं पंचायत सचिव सुबोध कुमार से प्रतिक्रिया लेने पर उन्होंने बताया कि मैंने एक माह पहले चर्चा लिया हैं यह मामला पूर्व का हैं इस विषय पर जिला परिषद से प्रतिक्रिया लेने पर उन्होंने बताया कि मैंने इस छठ घाट का निर्माण कार्य वहाँ के ही ग्रामीणों के कहने पर ही कराना शुरू किया हैं अगर ग्रामीण चाहते हैं कि यह निर्माण कार्य मै न कराऊं तो मै नहीं कराऊंगा। वहीं इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण महंत ठाकुर, हरिन्द्र प्रसाद, रुदल महतो, सीताराम राम और बहुत से ग्रामीण ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी जिला परिषद के द्वारा छठ घाट का निर्माण कार्य कराया गया हैं जो कि पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आ रहा हैं ग्रामीण लोगो ने यह मांग किया कि वरीय पदाधिकारी इस निर्माण कार्य को अपने स्तर से जाँच करे और पूर्व मे बनाये गये छठ घाट की निर्माण कार्य मे हुई भारी अनियमियता पर कार्यवाही करे।

44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा, प्रथम बीआरटीसी (बिहार पुलिस) दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न
बेतिया। 44वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज परिसर में दिनांक 22 मई शुक्रवार को बिहार पुलिस के मुजफ्फरपुर एवं मोतिहारी जिला पुलिस बल के कुल 152 प्रशिक्षु जवानों का प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। जहां इस शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण समारोह के मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्जवल, भारतीय पुलिस सेवा, महा-निरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना उपस्थित रहें. मुख्य अतिथि का स्वागत बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट, 44 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज (बिहार) द्वारा किया गया। वही दीक्षांत परेड समारोह  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य सुमन, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज सलामी के साथ कि गई, तत्पश्चात कल 152 प्रशिक्षु पुलिस बालों को उनके कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलायी गई , पश्चात् इसके परेड एवं परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि निशीत कुमार उज्जवल ने किया। प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए निशीत कुमार उज्जवल ने बताया कि  यह पहली बार हो रहा है कि एसएसबी के द्वारा बिहार पुलिस के 316 पुलिस कांस्टेबल जो प्रशिक्षु जो थे उन्हें ट्रेंड किया गया है, आज के इस दीक्षांत परेड समारोह में 152 प्रशिक्षुओ को जो की मुजफ्फरपुर के 68 एवं मोतिहारी के 84 प्रशिक्षु पुलिस बल को दीक्षांत परेड के साथ उन्हें कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

इन पुलिस बलो को कुल 270 दिनों की ट्रेनिंग दी गई, और यह शुरुआत हुई है बिहार पुलिस बलो की 21 जुलाई 2025 से 22 मई 2026 तक इन सभी को ट्रेनिंग कराई गई, प्रशिक्षण अवधि के दौरान शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, कानून एवं व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आंतरिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण एवं बी.पी. टी एग्जाम आदि कराए गए। बहुत कठिन परिश्रम के साथ इन्होंने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन्हें अपने कर्तव्य के प्रति समाज के प्रति जो शपथ आज ली है उस शपथ पर निरंतर यह कायम रहेंगे जिसकी हम आशा करते हैं

हस्तशिल्प सीख बदल रहे जीवन के रंग, वृद्धाश्रम “सहारा” में वरिष्ठ नागरिकों ने सीखा पेपर क्राफ्ट
बेतिया। उम्र भले ही बढ़ जाए, लेकिन सीखने की चाह और सृजन की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होती. इसी सोच को साकार करते हुए समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित बेतिया बड़ा रमना स्थित वृद्धाश्रम “सहारा” पश्चिम चम्पारण में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत पेपर क्राफ्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वृद्धजनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर यह साबित कर दिया कि नई शुरुआत के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती. रचनात्मक गतिविधियों से आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के प्रशिक्षकों ने वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को पेपर आर्ट के अंतर्गत पेपर बैग और ठोंगा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. उमंग बल विकास आवासीय विकलांग प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम में प्रशिक्षण के दौरान वृद्धजन रंग-बिरंगे कागजों से उपयोगी वस्तुएं बनाते नजर आए. कई बुजुर्गों ने पहली बार इस तरह का हस्तशिल्प कार्य सीखते हुए खुशी जताई और कहा कि इससे समय का सदुपयोग होने के साथ मन भी प्रसन्न रहता है।

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक रूप से सक्रिय रखने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं. पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा यह कौशल प्लास्टिक के उपयोग को कम करने में भी सहायक होगा. सकारात्मक जीवनशैली की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि वृद्धजनों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि सम्मान और रचनात्मक अवसर भी मिलना चाहिए. ऐसे कार्यक्रम उन्हें समाज से जोड़ने, अकेलेपन को दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं. मौके पर वृद्धाश्रम “सहारा” के अधीक्षक आदित्य मधुकर, आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात झा, लक्ष्य ह्यूमन डेवलपमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंदन शांडिल्य, मास्टर ट्रेनर संतोष आनंद, अंबुज अनुपम एवं अंशुमान सहित कई लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही गई।