bitiya swatantra prabhat bihar news - Swatantra Prabhat

आपातकाल के 51 वर्ष होने पर मशाल जुलुस का हुआ आयोजन
बेतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बेतिया के द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष होने पर मशाल जुलुस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर के शहीद पार्क से निकली मशाल यात्रा का समापन सोआ बाबू चौक पर हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र विरोधी ताकतें मुर्दाबाद, भारत माता की जय, आपातकाल थोपने वाली शक्तियां हो बर्बाद जैसे नारों को लगाया।

अभाविप पश्चिम चम्पारण के विभाग संयोजक अभिजीत राय ने बताया की यह वर्ष आपातकाल लगने का 51वां वर्ष है। वर्ष 1975 में तत्कालीन शासन व्यवस्था के एक निरंकुश फैसले ने समूचे लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं का गला घोंटने का कार्य किया था। यह दिन सामान्य मानवी के लिए संविधान द्वारा प्रदान किया गया मौलिक अधिकारों की दृष्टि से काला दिन था। समूचे राष्ट्र में अनचाही इमरजेंसी थोपने का कार्य उस समय की सरकार द्वारा किया गया था।

जिला संयोजक सितांशु दिब्याल व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुशवाहा ने बताया की आज विद्यार्थी परिषद बेतिया के कार्यकर्ताओं के द्वारा आपातकाल थोपने वाली शक्तियों के विरुद्ध एक प्रतिकार के तौर पर मशाल जुलुस निकाला गया जो इस बात का प्रतीक है की इस राष्ट्र में लोकतान्त्रिक मूल्य अक्षुण है। यह मशाल जुलुस इस बात की भी प्रतीक है की ज़ब ज़ब इस राष्ट्र में लोक विरोधी ताकतों का उदय होगा तब तब कोई वर्ग ऐसा भी होगा जो उस अन्याय के ऊपर प्रतिकार करने का कार्य करेगा।

मौके पर अभयानन्द, उत्कर्ष मिश्रा, रजनीश कुमार, प्रियेश गौतम, बाबुल नाथ, मधुरंजन तिवारी, प्रियेश गौतम, प्रियांशु, राजीव कुशवाहा, राजकुमार, अखिलेश कुमार, बबन कुमार, धीरज आदि अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

संतघाट-मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर सृष्टिकर्ता भगवान विष्णु एवं मुक्तिदाता महादेव शिव की लगेंगीं भव्य प्रतिमा:गरिमा सिकारिया
बेतिया। संतघाट-मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर सृष्टिकर्ता भगवान विष्णु एवं मुक्तिदाता महादेव शिव की भव्य प्रतिमा लगेगी। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि "मुक्ति-धाम" के भव्य प्रवेश द्वार व स्नानागार निर्माण हेतु निविदा जारी कर दी गई है. महापौर सिकारिया ने बताया कि बेतिया नगर निगम क्षेत्र के संत घाट मुक्तिधाम के समग्र विकास की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत संत घाट मुक्तिधाम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुसज्जित मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जो धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बनेगा।

नगर प्रशासन द्वारा जारी निविदा के अनुसार प्रवेश द्वार के दोनों ओर सृष्टिकर्ता भगवान विष्णु एवं मुक्तिदाता भगवान महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे मुक्तिधाम की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही मुक्तिधाम परिसर में श्रद्धालुओं और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित स्नानागार का भी निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत इस योजना की प्राक्कलित लागत 15 लाख 44 हजार 279 रुपये निर्धारित की गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसे नगर के धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि कार्य को तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी निविदा के आधार पर महापौर  सिकारिया ने बताया कि निविदा प्रपत्र डाउनलोड करने की तिथि 7 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि टेंडर बिड खोलने और कार्य आवंटन की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 को संपन्न होगी। इस योजना के पूर्ण होने से संत घाट मुक्तिधाम का स्वरूप आधुनिक, व्यवस्थित और अधिक सुविधा सम्पन्न बन जाएगा।

रोटी बैंक बेतिया ने पेश की इंसानियत की मिसाल: मद्यनिषेध सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थियों के बीच बांटा शीतल जल
बेतिया।भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच युवाओं के सपनों को हौसला देने के लिए सामाजिक संस्था 'रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट' एक बार फिर आगे आई है। संस्था के सेवादारों द्वारा  बेतिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए सैकड़ों परीक्षार्थियों के बीच शुद्ध और शीतल जल (ठंडा पानी) का वितरण किया गया। गौरतलब है कि इस समय पूरा इलाका भीषण तपिश और लू की चपेट में है। ऐसे में दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुँचे अभ्यर्थियों को ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी किल्लत और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के सेवादारों ने दौड़-दौड़कर बोगियों की खिड़कियों और प्लेटफॉर्म पर खड़े परीक्षार्थियों को ठंडा पानी पिलाया।

इस चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी मिलने से परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिली। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की खूब सराहना की और कहा कि इस भीषण सफर में पानी की एक-एक बूंद अमृत समान लग रही है। रोटी बैंक बेतिया ट्रस्ट के  संस्थापक संजू गिरी ने बताया कि आज परीक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर उमड़ी भीड़ और गर्मी को देखते हुए तुरंत शीतल जल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि परीक्षा देने आए युवाओं को थोड़ी राहत मिल सके। हम सभी अभ्यर्थियों के सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।इस सेवा कार्य को सफल बनाने में रोटी बैंक बेतिया के सभी सक्रिय स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा, जो पूरी निष्ठा के साथ प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद दिखे। मौके पर कुश कश्यप, विनित कुमार, सागर श्रीवास्तव, नवनीत आदि उपस्थित रहे।

जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित
बेतिया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार 26 जून "अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस" के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक "नशा मुक्त सप्ताह" का आयोजन किया जा रहा है।

वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, विकास कुमार ने बताया कि इस वर्ष अभियान का विषय "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम दिन 17 जून को जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा स्वयं नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को सभी बुनियाद केंद्रों एवं गृहों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। 19 एवं 20 जून को समाहरणालय परिसर, बेतिया रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, प्रचार-प्रसार एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन में योगाभ्यास के साथ नशामुक्त भारत अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इसी क्रम में 22 जून को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं, सहायिकाओं, वार्ड सदस्यों, आशा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। 23 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों में जीविका दीदियों एवं जीविका समूहों के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 जून को बेतिया नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में क्विज, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अभियान का समापन 26 जून को समाहरणालय सभागार, पश्चिम चम्पारण में जिला स्तरीय वृहद कार्यक्रम एवं कार्यशाला के आयोजन के साथ होगा।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी
बेतिया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सुदूरवर्ती नौरंगिया दोन क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। पंचायत सरकार भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, स्वास्थ्य सुविधा एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं रखीं।

जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीएचओ की नियमित उपस्थिति एवं एएनएम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग को आवश्यक सड़क एवं पुल-पुलियों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा विद्युत विभाग को ऑनग्रिड बिजली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नौरंगिया दोन के समग्र विकास के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और ग्रामीणों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बकुलहर मठ के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देना होगा
बेतिया।बकुलहर मठ के पर्चाधारियों की आम सभा डुमरा में किसान नेता म. वहीद की अध्यक्षता में हुई।सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)  की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की जमीनों को छीन कर कारपोरेट को दे देना चाहती है। भूमिहीनों को 5 डिसमिल आवासीय जमीन योजना को लागू नहीं कर रही है।24 साल से बकुलहर मठ की जमीन पर 399 पर्चाधारियों को पर्चा मिला हुआ है।लेकिन अभी तक दलित   वर्ग के गरीबों को कब्जा नहीं दिया गया है।बिहार सरकार और जिला प्रशासन भी उदासीन दिख रही है।हमें एकजुट होकर संघर्ष के बल जमीन पर कब्जा करना है।

सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव ने पर्चाधारियों को चनपटिया अंचलाधिकारी को घेरने का आह्वान किया।सभा को किसान सभा के जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने कहा कि किसान सभा पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिला कर ही दम लेगा।सभा को छरदवाली के म. सहीम,छोटा गोपालपुर के रामबढाई पासवान, बड़ा गोपालपुर के हरेश दास,डुमरा के अमीका राम,हरिहरपुर के खिरोधन राम बकुलहर के विश्राम राम,फत्तेपुर के भरत राम ,म. बबलू आदि ने संबोधित किया।

कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा
बेतिया। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कोतवाली चौक में ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रेमलता देवी एवं दिनेश प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। फ्रेंचाइज़ी ओनर अभिषेक कुमार ने बताया कि ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का उद्देश्य बेतिया के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, प्रमाणित एवं विश्वसनीय दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को यहां बेहतर सेवा, पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था तथा सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिलेगा।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रविन्द्र गुप्ता, मामून खान, पप्पू गुप्ता, गजेन्द्र गुप्ता, एस.पी. गुप्ता एवं पन्ना लाल गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संगठित फार्मेसी व्यवस्था से आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। ई मेडिक्स की ओर से जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी एवं ऑपरेशंस मैनेजर अमनदीप भारद्वाज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान वकार सिद्दीकी ने कहा कि ई मेडिक्स लगातार छोटे और मध्यम शहरों में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है, ताकि लोगों को ब्रांडेड एवं विश्वसनीय दवाइयों के लिए बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और किफायती बनाना है।नव उद्घाटित स्टोर में ग्राहकों को दवाइयों पर आकर्षक छूट, होम डिलीवरी सुविधा तथा स्मार्ट फार्मेसी सेवाओं का लाभ मिलेगा। ई मेडिक्स के इस नए केंद्र से बेतिया और आसपास के लोगों को आधुनिक एवं भरोसेमंद दवा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नशे की हालत में कुछ मनचलों ने एक व्यवसायी युवक पर की जानलेवा हमला
बेतिया। मामला साठी थाना क्षेत्र अंतर्गत के धर्मपुर नहर के पास की है जहां अपने घर को आ रहे एक दुकान व्यवसायी पर कुछ मनचलों ने नशे की हालत में उस पर हमला बोल दिया जिसमें व्यवसायी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को चनपटिया अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, युवक का इलाज बेतिया जारी है युवक ने अपने बयान में बताया कि घटना 10 जून की रात करीब 9:00 बजे की है जब वह साठी के धरमपुर नहर के पास दुकान को बंद कर अपने घर को आ रहा था I

इसी बीच 10 जून की शाम सिरसिया बेलवा के वार्ड नंबर 5 मोहल्ले के ही निवासी नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा कहा सुनी हो रही थी, इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवकों को समझाया बुझाया गया, वही नशे की हालत में युवकों ने अपने आपा को खोकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे इस पर स्थानीय लोगों ने उन्हें दो थप्पड़ जड़ दी, जिस पर विवाद बढ़ गया और रात्रि के समय उस व्यवसायी युवक पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला बोलते हुए लात घुस्से का प्रयोग कर उसे अधमरा की स्थिति में छोड़ गए, स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया I

युवक ने बताया कि स्थानीय निवासी नेसार अंसारी, इलियाश अंसारी, इश्हाक अंसारी, अब्बास अंसारी, अशलम अंसारी एवं आजाद अंसारी सहित अन्य लोगों के द्वारा उसे धारदार हथियार से सर पर एवं शरीर के कई हिस्सों पर लात घुसा से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया, फिलहाल बेतिया जीएमसीएच में उसका इलाज जारी है, और व्यवसायी युवक ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए बताया कि इस प्रकार से आए दिन हों रही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल काफी बना हुआ हैं घायल ने बताया कि मैंने कुछ नगद तकरीबन 26 हजार रूपए के आसपास पैसा लिया था और साथ ही साथ गले में सोने का लॉकेट था उसे उन लोगों ने मारपीट कर छीन लिया हैं, वहीं मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को प्राप्त हुई हैं जहां पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
बेतिया। नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 अजीत कुमार द्वारा, 12 जून, शुक्रवार को प्रेस वार्ता क्रम में यह बताया गया की 11 जून 2026 को नगर थाना में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बेतिया के निर्देश पर नगर थाना कांड संख्या 343/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को उसके कब्जे से बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में उसने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया है। वहीं, आरोपी के मोबाइल फोन से पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक तस्वीरें भी बरामद होने की बात कही गई है। पीड़िता एवं आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा जांच के दौरान बेडशीट, अंडरगारमेंट सहित अन्य साक्ष्यों को जब्त कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा दोषी के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में नगर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार, पुलिस अवर निरक्षक नितीन कुमार, दीप्ती कुमारी, खुशबू कुमारी, आदि शामिल रहें.

मंडल कारा के बंदी की जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
बेतिया। मंडल कारा बेतिया में बंद एक कैदी की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैशखवा वार्ड संख्या-6 निवासी चोकट साह के 35 वर्षीय पुत्र भूलन साह के रूप में हुई है। परिजनों ने उत्पाद विभाग पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, 9 जून को सिकटा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने भूलन साह को कथित रूप से नशे की हालत में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंडल कारा भेज दिया गया। बताया जाता है कि 10 जून को मंडल कारा में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद कारा प्रशासन द्वारा उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 12 जून, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उत्पाद विभाग के कर्मियों द्वारा भूलन साह के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों का कहना है कि उन्हें भूलन साह की बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी समय पर नहीं दी गई और उनकी मृत्यु के बाद ही मंडल कारा प्रशासन ने सूचना दी। परिजनों ने यह भी बताया कि 10 जून को ही भूलन साह की जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन दायर किया गया था तथा जमानत की राशि भी जमा कर दी गई थी। इसके बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो सकी।

मृतक के स्वजनों के अनुसार, भूलन साह मंगलपुर स्थित अपने ससुराल क्षेत्र में घरारी की जमीन खरीदने के सिलसिले में गए थे और एडवांस राशि देने के लिए अपने साथ लगभग दो लाख रुपये नकद लेकर निकले थे। परिजनों का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद से उक्त राशि और उनका मोबाइल फोन नहीं मिला है। उन्होंने इस बिंदु की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भूलन साह अपने पीछे पत्नी लीलावती देवी और तीन छोटे बच्चों — प्रमोद कुमार (10 वर्ष), अखिलेश कुमार (8 वर्ष) एवं छबीला कुमार (6 वर्ष) को छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण वे मछली खरीद-बिक्री के व्यवसाय से करते थे।फिलहाल पुलिस, अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं, मृतक के परिजन घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा न्याय की मांग कर रहे हैं।

तेज रफ्तार मट्टी लदी ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी
बेतिया। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हैं, बताया जा रहा हैं मोटरसाइकिल चालक सहित सवार युवक इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जहां स्थानीय लोगों की मदद से चालक सहित सवार युवक को जीएमसीएच अस्पताल लाया गया, वही चिकित्सकों ने सवार युवक को देख मृत घोषित कर दिया, तो चालक कि स्थिति इलाज पश्चात् वर्तमान में ठीक बताई जा रही हैं। घटना 8 जून, सोमवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है जहां मट्टी लदे ट्रैक्टर ने घोघा बाजार से घर को जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी है।

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार इरफान अंसारी उम्र करीब 18 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जाता है कि इरफान चार भाई एवं दो बहन में दूसरे नंबर का भाई था और वह घर में सिलाई का काम करता था तो वही उसके पिता खेती का काम करते थे, इस घटना से मृत परिजनों का रो रो का बुरा हाल है, तो वहीं घटना की जानकारी स्थानीय गोपालपुर थाना को ग्रामीणों ने सूचित की, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया एवं पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है और अपने घर पर ट्रैक्टर लगा दिया हैं, घटनाकारित वाहन स्थानीय गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत निवासी बली यादव के पुत्र श्रीकांत यादव बताये जा रहे हैं, मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला टोला खोड़वा गांव वार्ड संख्या चार निवासी नेक मोहम्मद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है वही इस घटना पश्चात पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 74 शिकायतें
बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कुल 74 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।

जनसुनवाई में रूस्तम मियां, रिपु दूबे, पूनम देवी, सुनील कुमार, कृष्णा मांझी, पुनीता देवी, विनोद महतो, नवीन उरांव, बलिराम राव, राजा कुमार, नथुनी यादव, आमना खातून, प्रभावती कुवर, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, पीजीआरओ, बेतिया मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।