की खबर - Swatantra Prabhat

कोटारनाथ धाम में नदी किनारे बन रहे सार्वजनिक शौचालय पर उठे गंभीर सवाल, मानकों की अनदेखी का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
मीरजापुर।

मीरजापुर। हलिया क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कोटारनाथ धाम परिसर में नदी के किनारे बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए जा रहे इस

शौचालय के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शौचालय निर्माण के लिए जिस प्रकार से गड्ढे और आधार का निर्माण किया जाना चाहिए, मौके पर वैसी व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि न तो सही तरीके से गड्ढा तैयार किया गया है और न ही निर्माण में उचित गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती और भविष्य में इसकी

उपयोगिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नदी के बिल्कुल किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होने के कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां निर्माण के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी और अपशिष्ट प्रबंधन की उचित व्यवस्था भी बेहद जरूरी है, लेकिन निर्माण स्थल पर इन व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में केवल खानापूर्ति की जा रही है और कार्य को पूरा दिखाकर धन निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है

कि जिस स्थान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचते हैं, वहां सार्वजनिक शौचालय की सुविधा निश्चित रूप से आवश्यक है, लेकिन सुविधा के नाम पर यदि घटिया निर्माण किया जाता है तो यह सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ-साथ लोगों की परेशानी का कारण भी बन सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किसी संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन संस्था द्वारा निर्माण में किन मानकों और तकनीकी नियमों का पालन किया जा रहा है

, इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच मौके पर किसी सक्षम तकनीकी अधिकारी से कराई जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण में निर्धारित मानक के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं और शौचालय के लिए बनाए जा रहे गड्ढे की गहराई एवं संरचना नियमानुसार है या नहीं। लोगों ने यह भी मांग की है कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने

वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण की जांच

नहीं हुई तो बाद में निर्माण पूरा होने के बाद गुणवत्ता संबंधी खामियों को दूर करना मुश्किल हो सकता है और सरकारी धन का नुकसान भी हो सकता है। फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर लगाए गए आरोपों पर संबंधित संस्था अथवा विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देता है या फिर शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य इसी तरह चलता रहता है।

महिला सशक्तिकरण के दावों के बीच वायरल वीडियो ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
मीरजापुर।

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को्षऊ लेकर मिशन शक्ति समेत विभिन्न अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने और हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की जाती है। इसी बीच हलिया थाना क्षेत्र के अहुंगी कला गांव से सामने आए कथित मारपीट के वायरल वीडियो ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में दो महिलाओं के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पीड़िता मुन्नी देवी ने थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, जब उसकी बहू बीच-बचाव करने के लिए पहुंची तो उसके साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि घटना के दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, इससे पहले 19 अगस्त को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामले की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने के बाद वापस लौट गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद दोबारा उसके घर पहुंचकर मारपीट की गई। इसी दौरान उसकी छोटी नातिन ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता का कहना है कि दूसरी घटना की सूचना भी तत्काल 112 पुलिस को दी गई। उसके मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में दोबारा मारपीट या किसी अप्रिय घटना से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

महिला सुरक्षा के दावों के बीच उठे सवाल: सरकार और पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य घटनाओं की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जाता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो और पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी कथित रूप से दोबारा मारपीट की स्थिति क्यों बनी।

हालांकि वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब निगाहें हलिया पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच किस स्तर तक की जाती है और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

बाध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
मीरजापुर।

मीरजापुर। मीरजापुर जनपद के जरगो बांध में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले करीब 58 वर्षीय मोहन गुप्ता की बांध में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इमिलिया चट्टी चौकी प्रभारी धनुषधारी पांडेय के द्वारा काफी प्रयास करने पर भी शव बरामद नहीं हुई , उसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि मोहन गुप्ता सुबह की सैर करने के लिए जरगो बांध की ओर गए थे। परिजनों और स्थानीय राहगीरों के अनुसार वह बांध के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान पैर फिसलने की वजह से उनके बांध में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम ने मोहन गुप्ता का शव पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहन गुप्ता के भाई ने बताया कि वह सुबह घूमने-टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन अचानक यह दुखद घटना हो गई। वहीं जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही उनकी मोहन गुप्ता से मुलाकात हुई थी और उस समय सब कुछ सामान्य था। अचानक हुई इस घटना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के तमाम समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, समाजसेवी सुरेश सिंह समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

मोहन गुप्ता, बंधूलाल गुप्ता के पुत्र थे और कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हुए थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जन औषधि केंद्र के प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मीरजापुर।

रामलाल साहनी

मीरजापुर। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के प्रचार प्रसार तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज से सटे ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब पांच सौ से अधिक मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, खून सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं।

जांच के उपरांत मरीजों को जरूरत के अनुसार जन औषधि की दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को बेहद कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने लोगों से जन औषधि केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे ब्लॉक प्रमुख लालगंज जयंत कुमार सरोज ने भी जन औषधि केंद्रों की उपयोगिता और सस्ती दवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। पीएमबीआई के यूपी मैनेजर गौतम कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस सहायक आयुक्त औषधि मुकेश पालीवाल, पीएमबीआई के नोडल

अधिकारी मानवेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. योगेश दूबे, डॉ. कैलाश बिंद, डॉ. पंकज कुमार, केंद्र संचालक ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्लम्बरो को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण।
चुनार मीरजापुर।

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर। सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लास्टिक पाइपिंग सिस्टम डिविजन द्वारा अपने अधिकृत  डीलर रामजी मुरारी लाल ट्यूब कंपनी चुनार के तत्वावधान में बुधवार को नगर के स्टेशन रोड स्थित नन्द विलास होटल में प्लंबिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्देश्य प्लम्बरो को आधुनिक प्लम्बिंग तकनिकों की जानकारी देकर उनके तकनीकी कौशल को और बेहतर बनाना रहा। इस कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के

सैकड़ों प्लम्बरो ने उत्साह पूर्वक नवीनतम तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में चुनार नगर के रामजी मुरारीलाल लाल ट्यूब कंपनी,अनुराग ब्रदर्स ,भारत प्लाइवुड डीलर्स अमित कुमार गुप्ता,अनुराग वर्मा  राजीव कुशवाहा उपस्थित रहे। कम्पनी के तकनीकी टीम में शरद यादव ,लव कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अन्त में उत्कर्ष सिंह ने सभी प्रतिभागियों को टूल किस देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई तुलसीदास जी की जयंती। राघव जी मंदिर में भी मनाई गई कवि तुलसीदास की जयंती।
चुनार, मीरजापुर।

संवाददाता अनिल मिश्रा

मीरजापुर।श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय चुनार में बुधवार को श्रीरामचरितमानस के रचनाकार कवि तुलसीदास की जयंती विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के साथ मनायी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डा.रमापति त्रिपाठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राध्यापक वीरेंद्र चतुर्वेदी का पुष्प गुच्छ से  स्वागत किया।

तत्पश्चात विद्यार्थियों ने काव्य पाठ किया।संत तुलसीदास जी की प्रमुख रचनाओं जैसे गीतावली,दोहावली,कवितावली, विनय पत्रिका,श्री रामचरितमानस इत्यादि से विद्यार्थियों ने सस्वर काव्य पाठ किया । कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर विश्व को एक अनुपम कृति प्रदान की । 15 वीं शताब्दी में लिखी गई प्रत्येक पंक्तियां आज के संदर्भ में भी पूरी तरह फली भूत हो रही है ।

डॉ त्रिपाठी ने अपने संबोधन में तुलसीदास के जीवन से जुड़ी हुई अनेक रोचक जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के प्राध्यापक श्याम किशोर पांडे ने तुलसीदास का जीवन परिचय बताते हुए कहा कि उनके जन्म को लेकर स्पष्ट बहुमत नहीं है कुछ लोग उन्हें 1511 तो कुछ लोग 1532 तो कुछ लोग 1554 मानते हैं । किंतु श्रावण मास की सप्तमी तिथि को उनका जन्म हुआ था ऐसा सभी मानते हैं । महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती विभा पुजारी ने तुलसीदास की 12 कृतियों पर प्रकाश डाला ।

विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से , राजन तिवारी,अंश, चंदन ने काव्य पाठ किया । इस अवसर पर सुश्री प्रीति,रमापति दीक्षित सहित विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्र छात्राये उपस्थित रही। गंगेश्वर नाथ स्थित श्री राघव जी मंदिर में भी बुधवार की शाम कवि तुलसीदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में  उपस्थित लोगों ने कवि तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा रचित रचनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अखिलेश पांडेय,लक्ष्मी शंकर पांडे,नंद किशोर तिवारी,प्रतीत राव बैद्य,श्रवण कुमार अवस्थी,अनिल मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

भारी बारिश के बीच बेलन बरौंधा पावरहाउस की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे जेई और एसएसओ
लालगंज मीरजापुर।

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज मीरजापुर।बेलन बरौंधा, मिर्जापुर। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली खराब होने की सूचना मिलते ही बेलन बरौंधा पावरहाउस के जेई सतीश यादव और एसएसओ मनीष सिंह और

(ठीकेदार) विकास मिश्रा जी और अन्य कर्मचारी  मौके पर सक्रिय नजर आए और बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों के साथ लगातार जुटे रहे। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद विद्युत विभाग की टीम ने समस्याग्रस्त लाइनों और उपकरणों की जांच शुरू कर जल्द से जल्द फाल्ट दूर करने का प्रयास किया। जेई सतीश यादव और

एसएसओ मनीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा बिजली व्यवस्था को सामान्य करने के लिए आवश्यक कार्यवाही कराई। भारी बारिश के कारण उत्पन्न चुनौती के बीच बिजली कर्मचारियों की तत्परता से उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी। विभागीय टीम का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित तरीके से बहाल करने का प्रयास लगातार जारी है।

ददरी पहरी में बदहाल सड़क से ग्रामीण बेहाल, काशी प्रसाद पटेल के घर के पास आवागमन ठप
लालगंज मीरजापुर।

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज, मीरजापुर। विकास खण्ड हलिया अंतर्गत ग्राम पंचायत ददरी के ददरी पहरी क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।बीपी पटेल के घर के आगे से काशी प्रसाद पटेल के घर के पास सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन बुरी

तरह प्रभावित हो गया है।उन्होंने बताया कि अगर इस टाइम किसी की तबियत खराब हो जाए तो एमुलेंस भी नहीं आ सकती बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और दोपहिया तथा अन्य वाहनों के आवागमन में भी लगातार दिक्कत हो रही है।

सड़क की बदहाली के चलते आसपास के लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों का संपर्क पूरी तरह बाधित न हो और आवागमन सुचारु हो सके।

ग्राम पंचायत तेंन्दुई में सुविधाओं से सुसज्जित खूबसूरत पंचायत भवन बना आकर्षण का केंद्र
लालगंज मीरजापुर।

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज मीरजापुर। विकास खंड हलिया की ग्राम पंचायत तेंन्दुई में ग्राम प्रधान के सहयोग एवं ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव की देखरेख में पंचायत भवन को बेहद खूबसूरत और व्यवस्थित रूप दिया गया है। पंचायत भवन को ग्रामीणों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है?

, जहां आम लोगों को पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। भवन की साफ-सफाई, सुंदरता और व्यवस्थित स्वरूप ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पंचायत भवन में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था होने से ग्रामीणों को अब पंचायत स्तर के विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। ग्राम विकास अधिकारी आशीष यादव द्वारा पंचायत भवन की

व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं ग्राम प्रधान द्वारा भी विकास कार्यों में सहयोग करते हुए भवन को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का सुंदर और व्यवस्थित होना ग्राम पंचायत के विकास की तस्वीर को दर्शाता है।

पंचायत भवन में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा, जिससे उन्हें छोटे-बड़े पंचायत संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। तेंन्दुई ग्राम पंचायत का यह पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए सुविधा का नया केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।

धसड़ा राजा गांव में पहुंचे लेखपाल, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया मौका-मुआयना
लालगंज मीरजापुर‌।

संवाददाता बाल योगी उर्फ सत्यम त्रिपाठी

लालगंज, मीरजापुर। विकास खंड लालगंज क्षेत्र के ग्राम धसड़ा राजा में लेखपाल रामप्रकाश द्विवेदी ने गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने गांव के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और बारिश एवं संभावित आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। लेखपाल ने ग्रामीणों से घरों, रास्तों तथा अन्य स्थानों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए स्वयं भी मौके पर स्थिति का जायजा लिया।

मुआयने के दौरान गांव के लोगों से बातचीत कर यह जानकारी जुटाई गई कि कहीं भारी बारिश के कारण किसी प्रकार की जनहानि, मकान क्षति अथवा अन्य गंभीर आपदा तो नहीं हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी तथा मौके पर किए गए निरीक्षण के बाद गांव में ऐसी कोई बड़ी आपदा या गंभीर नुकसान की स्थिति सामने नहीं आई। लेखपाल रामप्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की आपदा या नुकसान की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

लेखपाल के गांव पहुंचकर मुआयना किए जाने से ग्रामीणों को भी राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने की सराहना की। इस दौरान गांव की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मीरजापुर

मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौंधा चौकी अंतर्गत निबावल कोठी धौकल सिंह में लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। बारिश के कारण दीवार गिरने से 40 वर्षीय आशा देवी पत्नी लालबिहारी कोल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतका आशा देवी के परिवार में उनका 25 वर्षीय पुत्र कुशल कुमार है, जिनके ऊपर अब परिवार की जिम्मेदारी आ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। लगातार हो रही बारिश के दौरान दीवार गिरने से हुई इस घटना ने ग्रामीणों को भी चिंता में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर और जर्जर दीवारों तथा कच्चे मकानों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है,

ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा परिवार की हरसंभव मदद किए जाने की मांग की है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है और मृतका के परिजनों के लिए यह घटना बेहद पीड़ादायक साबित हुई है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अदवा नदी में बहे युवक का दो दिन बाद बेलन नदी में मिला शव, गांव में मचा कोहराम
मीरजापुर।

मीरजापुर। कोरांव थाना क्षेत्र से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में अदवा नदी के तेज बहाव में बह गए 26 वर्षीय युवक का शव दो दिन बाद बेलन नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धर्मराज उर्फ वीरस हरिजन, उम्र 26 वर्ष, निवासी सोठीया खुर्द के रूप में हुई है। बताया गया कि धर्मराज 18 अगस्त की

सुबह कोटारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान कोटारनाथ के पास अदवा नदी के पुल से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।

लगातार खोजबीन के बीच गुरुवार की सुबह कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या पुल से आगे कपासी गांव के लोलमाटी मजरा स्थित बलूबछवा घाट के पास मछुआरों ने बेलन नदी में एक शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया गया। बाद में शव की पहचान

धर्मराज उर्फ वीरस हरिजन के रूप में हुई, जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि धर्मराज पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे और परिवार के लिए उनका इस तरह असमय चले जाना बेहद दुखद है। उनकी मां अंतर देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। वहीं, कोरांव पुलिस की सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पहचान की

प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में नदी के तेज बहाव को लेकर दहशत का माहौल है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने और तेज धारा चलने से ग्रामीणों से नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। धर्मराज की मौत से सोनियाखुर्द गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन बना हुआ है।