all-construction-works-of-kanhar-irrigation-project-should-be-completed - Swatantra Prabhat

दिसम्बर तक पूर्ण किये जाये कनहर सिंचाई परियोजना के सभी निर्माण कार्य
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद की महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्य आगामी दिसम्बर माह तक हर हाल में पूर्ण कर लिये जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बैठक में परियोजना से संबंधित वन विभाग, विद्युत विभाग एवं राजस्व विभाग के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागीय समस्याओं अथवा प्रशासनिक बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना जनपद के किसानों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है।

इसके पूर्ण होने से सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखी जाए और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।