district-magistrate-launched-a-special-campaign-to-speed-up-the - Swatantra Prabhat

अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अवगत कराया है कि जनपद के ग्राम पंचायतों में अंश निर्धारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है इस दौरान उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद में 12 मई से 16 मई, 2026 तक पांच दिवसीय विशेष अंश निर्धारण अभियान चलाकर ग्रामवार खातेदार एवं सहखातेदारों की खतौनी में अंश निर्धारण कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर सुव्यवस्थित कार्य योजना तैयार कर क्षेत्रीय लेखपालों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएं तथा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्य की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंश निर्धारण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी, अंश निर्धारण के कार्य में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

उन्होने यह भी निर्देश दिए है कि सभी क्षेत्रीय लेखपाल ग्रामवार कार्य योजना तैयार कर अपनी प्रगति प्रत्येक दिन तीन घंटे के अंतराल पर गूगल शीट में अनिवार्य रूप से अंकित करेंगे, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व अभिलेखों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जाएगा, जिससे आमजन को राजस्व संबंधी कार्यों में सहूलियत प्राप्त होगी।

आज अंश निर्धारण अभियान के प्रथम दिवस में सांय 04ः00 बजे तक तहसील रावर्टसगंज में 490, तहसील घोरावल में 489, तहसील ओबरा 304, तहसील दुद्धी 1528 अंश निर्धारण की कार्यवाही की गयी, जनपद मंे कुल 2811 अंश निर्धारण किये गये है।