जगदीशपुर - Swatantra Prabhat

अवकाश के बावजूद विद्यालय खोलने पर डीएम सख्त
अमेठी। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा  31 अगस्त 2026 को बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद आरपीएस पब्लिक स्कूल, अलीनगर, जगदीशपुर द्वारा विद्यालय संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।

विद्यालय खुला होने के कारण छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस थाना भाले सुल्तान क्षेत्र के निकट एक दूध टैंकर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस में सवार लगभग 16 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी घायल बच्चों को उपचार हेतु निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई गई है। एक बच्चे को मामूली फ्रैक्चर की शिकायत होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित होने के बावजूद विद्यालय संचालित करने पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को दुर्घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. प्रदीप तिवारी के पिता की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ “हृदय में राम” कार्यक्रम
जगदीशपुर, अमेठी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. प्रदीप तिवारी एवं डॉ. प्रज्ञा वाजपेई के सौजन्य से डॉ. प्रदीप तिवारी के स्वर्गीय पिता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर “हृदय में राम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह राममय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद की अनेक सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा जगत की प्रमुख हस्तियों ने सहभागिता कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वशिष्ठ पीठाधीश्वर एवं अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी रहे।

उन्होंने सर्वप्रथम स्वर्गीय आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपस्थित लोगों के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया। इसके बाद अपने उद्बोधन में उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों, त्याग, मर्यादा एवं लोककल्याणकारी जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि आदर्श जीवन पद्धति के प्रेरणास्रोत हैं। समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए राम के विचारों को आत्मसात करना आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया।

उपस्थित लोगों ने राम नाम संकीर्तन एवं धार्मिक चर्चा के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। आयोजन में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, भाजपा मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, युवा भाजपा नेता रोहित पासी, गिरीश चंद्र पांडेय उर्फ बिल्लू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश यज्ञ सैनी, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, कांग्रेस नेता विजय पासी, सीएमओ अमेठी डॉ. अंशुमान सिंह तथा डॉ. संतोष सिंह सहित जनपद की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर स्वर्गीय आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।