टूण्डला - Swatantra Prabhat

डीएम ने छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र, कहा- लक्ष्य तय कर पूरी लगन से जुटें
टूण्डला। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से जनपद फिरोजाबाद में शिक्षा एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में एक अभिनव पहल की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा एवं राज्य सिविल सेवा के युवा अधिकारी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं अन्य इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कैरियर एवं जीवन में सफलता के लिए मार्गदर्शन देंगे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूण्डला पहुंचकर छात्राओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में जनपद के 85 इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में कैरियर, लक्ष्य निर्धारण और भविष्य की राह चुनने को लेकर उत्पन्न होने वाले भ्रम एवं असमंजस को दूर करना रहा।

जिलाधिकारी ने मार्गदर्शक एवं प्रेरक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं तथा ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रभावी पढ़ाई के तरीके, टाइम मैनेजमेंट, सही रोल मॉडल का चुनाव तथा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

SWOT मॉडल से समझाई सफलता की रणनीति

जिलाधिकारी ने बोर्ड पर SWOT (Strength, Weakness, Opportunity, Threat) मॉडल के माध्यम से छात्राओं को अपनी ताकत एवं कमजोरियों को पहचानने का तरीका समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि लॉजिकल थिंकिंग, विज्ञान की समझ और इमोशनल बैलेंस का सही उपयोग कर विद्यार्थी अपने कैरियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय और कैरियर का चुनाव करने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने निसंकोच होकर अपने कैरियर, विषय चयन एवं भविष्य की योजनाओं से संबंधित सवाल जिलाधिकारी से पूछे। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का तार्किक एवं सरल तरीके से जवाब दिया।

अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाएं, कमजोरी पर नियंत्रण करें

जिलाधिकारी ने छात्राओं से सवाल किया कि उनकी Strength और Weakness क्या है। छात्राओं ने अपनी-अपनी मजबूती और कमजोरियों के बारे में बताया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी स्ट्रेंथ को लगातार बढ़ाएं और अपनी कमजोरियों पर नियंत्रण स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है।

एक छात्रा वंदना ने जिलाधिकारी से सवाल किया कि यदि वह सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है तो उसे क्या करना चाहिए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विषय का चुनाव करें और पूरी लगन एवं मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सही दिशा में निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

‘फिरोजाबाद सुशासन’ यूट्यूब चैनल से मिलेगा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन तक इस पहल की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘फिरोजाबाद सुशासन’ (Firozabad Sushasan) नाम से एक समर्पित यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जा रहा है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन, सफलता के टिप्स और विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों की वार्ताएं रिकॉर्ड कर अपलोड की जाएंगी।

विद्यार्थी इन व्याख्यानों को किसी भी समय और कहीं से भी सुन सकेंगे। इससे दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन एवं समान अवसर प्राप्त होंगे। चैनल के माध्यम से जनपद में संचालित सुशासन अभियानों एवं प्रशासनिक उपलब्धियों को भी साझा किया जाएगा।

अभिभावक बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें: डीएम

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे निरंतर मेहनत करते रहें और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित रहें।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचि एवं क्षमता को समझते हुए लक्ष्य प्राप्ति में उनका सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजना सहाय को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए एक अच्छी टीम गठित की जाए। यह टीम बच्चों की पढ़ाई में सहायता करने के साथ-साथ उन्हें सही कैरियर चुनने एवं लक्ष्य निर्धारण में मार्गदर्शन प्रदान करे। जिला प्रशासन की यह पहल जनपद के युवाओं को सही दिशा देने तथा उन्हें प्रशासनिक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

भागवत कथा सुनने से होती है पुण्य फल की प्राप्ति : आचार्य उमेश पचौरी
टूण्डला-     नगर के सारस्वत इंक्लेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिकता के रस का आनंद लिया। कथा व्यास आचार्य उमेश पचौरी ने अपने श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया,जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण भावविभोर हो गए।कथा के दौरान आचार्य उमेश पचौरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा उसके पाप कर्मों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा व्यक्ति को धर्म भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। इस दौरान कथा आयोजकों ने कथा सुनने आने वाले भक्तजनों का माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। वही भक्तजनों ने फूल मालाओं से आचार्य श्री उमेश पचौरी जी शास्त्री का फूल मालाओं से सम्मान किया।इस अवसर पर परीक्षित अशोक पचौरी एवं रेनू पचौरी यज्ञपति राजू उपाध्याय एवं शकुंतला उपाध्याय,आर एल गौतम, आर पी शर्मा, पत्रकार सोमेंद्र पोनिया, विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।

श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष बने राघवेंद्र सिंह धाकरे
टूण्डला-    श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए टूण्डला निवासी राघवेंद्र सिंह धाकरे को फिरोजाबाद जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही संगठन पदाधिकारियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह धाकरे ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित में कार्य करने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।उनकी नियुक्ति पर संस्था के पदाधिकारियों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से श्याम परमार, नरेश चौहान, राधेश्याम चौहान, बबलू चौहान, गौरव धाकरे, दुष्यंत जादौन, शिवम तोमर, कुलदीप परमार, रामू परमार, सुभाष परमार, आकाश धाकरे, पुष्पेंद्र परमार, राज करण परमार, शुभम शर्मा,मयंक तोमर,सत्य प्रकाश बघेल, सुनील शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जल भराव में होकर निकलते हैं आधा दर्जन ग्रामीण
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

टूण्डला- गढ़ी थानी टूण्डला जाने वाले मार्ग मे ठार गंगाराम गांव में  मार्ग पर पानी की निकासी नहीं है। यहां पर हर समय पानी भरा रहता है। गांव वाले बड़ी मुश्किल से यहां से गुजरते हैं। ठार गंगाराम के ग्रामीणों का कहना है कि टूण्डला जाने का आम रास्ता है गांव के मुख्य मार्ग पर नाली ऊपर सड़क नीची होने के कारण सड़क पर हर वक़्त पानी भरा रहता है।

जिसकी वजह से गांव वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव मे जन प्रतिनिधि इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।गांव के मैन रास्ते पर पानी भरा होने की वजह से पानी में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में मच्छर पनपने की वजह से गांव में बहुत सारी बीमारियां फैलेगी। गांव पूर्व मे कई बीमारियों से जूझ चुका है  उस पर यह जलभराव बहुत सी बीमारियों को न्योता दे रहा है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल से पढ़ कर आते हैं।

रास्ते पर पानी भरा होने की वजह से गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।   इस मार्ग से ठार मंसुख, ठार खूबी, ठार नाथू, ठार हाथी, गढ़ी थानी, ठार तुलसी, ठार मान सिंह, ठार गोला के ग्रामीणों का आवा गमन रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद से सड़क मे भरे गंदे पानी की निकासी कराकर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है ।

मांग करने वालों मे शंकर लाल,शिवचरण, ज्ञान सिंह, महाराज सिंह, शंभू दयाल ठेकेदार, रामप्रसाद, महावीर सिंह, ओम प्रकाश, बच्चू सिंह, नंद लाल, नीरज कुमार, रमेश चंद्र शर्मा, राहुल, सतीश, आदि गांव वासियों ने प्रशासन से इस और जल्द ही ध्यान देने की अपील की है।

ठार गंगाराम में जल भराव की बजह से नाली बनवा दी किन्तु सड़क नीची होने से घरों का व वरसात का पानी भर जाता है सड़क पीडबल्यूडी विभाग से बनी है इस समस्या को लोक निर्माण विभाग दूर कर सकता है- रामराज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत ऐलई।