धमकी का मामला - Swatantra Prabhat

आधी रात घर पर मिला, तोड़फोड,जान से मारने की धमकी, तहरीर की अनदेखी कर रही पुलिस
बस्ती। बस्ती कोतवाली थानान्तर्गत पचपेड़िया रोड, निकट पटेल चौक निवासी शिवम चौधरी पुत्र लालबहादुर चौधरी के घर पर बीती रात 12.20 से 12.35 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घर और गेट पर लगे शीशे और गमले तोड़ दिया। भद्दी गालियां देते हुये घर से बाहर निकलने को ललकारने लगे। शिवम चौधरी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुये ठोस कार्यवाही की मांग किया है।

पीड़ित के मुताबिक हमलावर 15 से 20 मिनट के अंदर दो बार आये। पहली बार हमला करने पर डायल 112 पर जानकारी दी गई। पटेल चौक पुलिस चौकी से आये दो पुलिसकर्मियों ने घर के अंदर रहने और दूसरे दिन शिकायती पत्र देने की बात कहकर चले गये। कुछ ही देर बाद हमलावर फिर आये और पुलिस को सूचना देने से नाराजगी जाहिर करते हुये घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है और पुलिस को साक्ष्य के रूप मे उपलब्ध कराई गई है। घटना मे इस्तेमाल की गई गाड़ी का नम्बर यूपी 51 बीएन 0643 है। हैरानी इस बात की है कि 6 जून को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिवार भयभीत है और अभियुक्त इससे बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

18 लाख वसूली, 40 लाख की नई मांग और मासिक रंगदारी का आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल
सुल्तानपुर (जयसिंहपुर)। हत्या के एक चर्चित मामले में जेल जा चुका और वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा आरोपी राजमंगल सिंह उर्फ मोलू सिंह एक बार फिर विवादों में है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामलों में उसका नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ताजा मामला जयप्रकाश सोनी की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि राजमंगल सिंह ने बीते एक वर्ष के दौरान उन्हें डरा-धमकाकर करीब 18 लाख रुपये वसूल लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते में एक माह के भीतर पैसा लौटाने या उसके बराबर की जमीन का बैनामा करने की बात कही गई थी, लेकिन आरोपी ने कोई वादा पूरा नहीं किया।

जयप्रकाश सोनी का आरोप है कि अब आरोपी अपने पिता रामसहाय सिंह और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे 40 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांग रहा है। पीड़ित के अनुसार लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।

उधर, दूसरे मामले में हालापुर निवासी अनुराग ने आरोप लगाया है कि उनसे प्रतिमाह 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। शिकायत के अनुसार 30 मई को राजमंगल सिंह ने फोन कर रकम न देने पर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन उसके पिता रामसहाय सिंह के दुकान पर पहुंचकर रंगदारी की मांग दोहराने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हत्या के मुकदमे से लेकर रंगदारी के आरोप तक

क्षेत्र में चर्चा का विषय यह भी है कि राजमंगल सिंह पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। जमानत पर रिहाई के बाद उसके खिलाफ रंगदारी और धमकी के लगातार आरोप सामने आने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है और उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे बताए जाते हैं।

व्यापारियों में रोष, कार्रवाई की मांग

एक ही व्यक्ति के खिलाफ कम समय में दो अलग-अलग रंगदारी के मुकदमे दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसे आरोपों के बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।

विवेचना जारी, गिरफ्तारी का इंतजार

दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवारों और व्यापारियों में भय का माहौल बना रहेगा।

रातों-रात घरों में जड़े गए ताले, धमकी भरे पत्र से गांव में सनसनी
लातेहार, झारखंड:- बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ डुमरा गांव में सोमवार अहले सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई घरों के बाहर से ताला और कुण्डी लगाए जाने के साथ धमकी भरा पत्र मिलने की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे नरेश उरांव को उनके भाई प्रकाश उरांव ने फोन कर बताया कि घर की छिटकनी बाहर से बंद कर दी गई है। किसी तरह अंदर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की गई, लेकिन मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा मिला। वहीं दक्षिण दिशा की गली वाले गेट पर भी कुण्डी जड़ी हुई थी।

इसी दौरान मुख्य गेट के पास एक कागज पर लिखा धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें दोनों भाइयों को “सोमा मुंडा जैसा हाल” करने की चेतावनी दी गई थी। पत्र मिलने के बाद परिवार समेत पूरे टोले में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना तत्काल बारियातू थाना पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि टोला के कई अन्य घरों में भी बाहर से ताला और कुण्डी लगाई गई थी।

पीड़ित नरेश उरांव ने आशंका जताई है कि पूर्व में जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उन्हीं लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने कहा कि धमकी भरे पत्र के बाद उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।