हजारीबाग अपडेट - Swatantra Prabhat

90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत हजारीबाग में लगे शिविर
हजारीबाग, झारखंड:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) हजारीबाग द्वारा सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत चलाया जा रहा है।

शिविर का आयोजन केरेडारी प्रखंड के सलगा पंचायत, बरही प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय बरही और राजकीय मध्य विद्यालय बरही समेत अन्य स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग ध्रुव चंद्र मिश्रा के निर्देश पर तथा सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ।

शिविर में अधिकार मित्रों ने बच्चों और ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी। साथ ही लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस नंबर पर कॉल कर लोग घर बैठे मुफ्त में कानूनी सलाह और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह अभियान लगातार 90 दिनों तक चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अधिकार मित्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हजारीबाग ओलंपिक संघ ने उपायुक्त हेमंत सती से की शिष्टाचार मुलाकात
हजारीबाग, झारखंड:- जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हजारीबाग ओलंपिक संघ लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को हजारीबाग ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हेमंत सती से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में खेलों के विकास तथा खेल परिसरों की स्थिति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, सचिव सीके दास, उपाध्यक्ष भैया मुरारी सिन्हा सहित संघ से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा खेल आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के दौरान तैराकी तालाब, टेबल टेनिस हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट सहित अन्य खेल संसाधनों की वर्तमान स्थिति एवं उनके रखरखाव पर विशेष चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि हजारीबाग जिले के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा ने कहा कि जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है।

यदि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो हजारीबाग के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग ओलंपिक संघ का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना तथा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग खेलों के प्रति काफी जागरूक हो रहा है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। ऐसे में खेल मैदानों, प्रशिक्षण केंद्रों तथा आवश्यक खेल सामग्रियों की उपलब्धता अत्यंत जरूरी हो गई है।

संघ की ओर से खेल परिसरों को व्यवस्थित करने तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की मांग भी रखी गई। वहीं उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग ओलंपिक संघ की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हजारीबाग ओलंपिक संघ से जुड़ी खेल सुविधाओं को बहुत जल्द पुनः व्यवस्थित एवं बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बैठक के दौरान जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन एवं ओलंपिक संघ के संयुक्त प्रयासों से आने वाले दिनों में हजारीबाग खेल के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।