कानपुर अपडेट - Swatantra Prabhat

कानपुर में ओवर स्पीड वाहन चलाया तो होगा चालान ओवर स्पीड में 307 वाहनों के चालान
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले

वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

आज दिनांक 10.06.2026 में की गयी कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 51 ट्रक, 04 बस, 77 चार पहिया / दो पहिया 132 कुल

वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 02 ट्रक, 08 बस, 105 चार पहिया / दो पहिया 115 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया ।  गंगा बैराज पर 60 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट / सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है ।

पुलिस बाहर बजाती रही हूटर, चोरों ने घर से पार कर दिया, लाखों का माल
स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता

कानपुर ग्रामीण। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत थाना सचेडी क्षेत्र के कटरा घनश्याम में पुलिस घर के बाहर हूटर बजाती रही, जबकि चोर अंदर घुस कर लाखों का माल पार कर चोर अपने साथ ले गए,, सुबह परिवार की आंख खुली, तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था,,, वहीं अलमारी में रखा 10 तोला सोना, 06 लाख रुपए नगद, और आधा किलो चांदी, ग़ायब मिलें, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर बाहर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो तीन नकाब पोश चोरों की फुटेज क़ैद हुई, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है,,कटरा घनश्याम निवासी सुरेंद्र सिंह, पत्नी माया देवी, छोटे बेटे हेमंत, बहूं रोशनी,के साथ रहते हैं ,, जबकि दो अन्य बेटे बीरेंद्र, और शैलेन्द्र,का परिवार घर के बगल में रहता है,, बेटे हेमंत ने बताया कि मंगलवार की रात पिता सुरेंद्र और वह रात डियुटी पर गए थे,घर में मां जब कि पत्नी और भतीजी प्रिशी छत पर सो रही थी, सुबह करीब 05 बजें माया देवी की नींद खुली, तो देखा घर के दो कमरों के दरवाजे टूटे थें, अंदर पहुंचने पर अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला , करीब 10 तोला सोने के आभूषण और आधा किलो चांदी के आभूषण और खेत बेच था 06 लाख रुपए नगद रूपए गायब थे, सचेडी थाना प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है हेमंत ने बताया कि घर और पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं फुटेज चेक करने पर देर रात एक बजे तीन नकाब पोश संदिग्ध घर में घुसते कैद हुए हैं,इसी दौरान कैमरे में सायरन सुनाईं दे रहा है, कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी भी गुज़रती हुई क़ैद हुई है।

सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्यवाही - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार
कानपुर। आज दिनांक 21.05.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात  रवीन्द्र कुमार द्वारा* *सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme* ” के अंतर्गत *कल्याणपुर क्रासिंग, गुरुदेव चौराहा , बिठूर कट तिराहा, इंदिरा नगर तिराहा, व बगिया क्रासिंग* का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन* की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। अस्थायी रूप से लग रही सब्जी मंडी के विक्रेताओं को निर्धारित निकटवर्ती सब्जी मंडी में ही व्यवसाय करने हेतु निर्देशित किया गया। दुकानदारों को अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने हेतु बताया गया। सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीसीपी यातायात द्वारा बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।निरीक्षण के दौरान  एडीसीपी यातायात , सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, संबंधित जोन टीआई व स्थानीय थाना पुलिस बल मौजूद  रहा।

ईद सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने की बैठक
कानपुर। आगामी पर्व ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 18.05.2026 को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।

बैठक के दौरान सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से आए ADM सिटी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, बिजली विभाग (केस्को) तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे त्योहार के दिन किसी प्रकार की असुविधा अथवा अवरोध उत्पन्न न हो।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

विधायक अमिताभ बाजपेई के घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा, परमट पहुंच कर किया पूजन
कानपुर।

शहर में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घर के आसपास के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित कर दिया गया, जिससे इलाके में हलचल का माहौल बना रहा।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने आवास पर हवन-पूजन करने के बाद समर्थकों के साथ परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान परमट क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी नजर आई।

बताया जा रहा है कि परमट स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म था। हाल ही में स्कूल के भूमि पूजन को लेकर भाजपा और सपा समर्थकों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति भी सामने आई थी, जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

विधायक अमिताभ बाजपेई ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर दबाव बनाने की कोशिश बताया। वहीं विपक्षी नेताओं ने इस पूरी कार्रवाई को “नजरबंदी जैसी स्थिति” करार दिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम आवास विकास इलाके में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप तिवारी ने चौकी इंचार्ज आवास विकास हंसपुरम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुरानी बस्ती नौबस्ता निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र स्वर्गीय प्रेम नारायण तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि ग्राम नौबस्ता की आराजी संख्या 1102, रकबा 14 बिसुआ, राजीव विहार के निकट स्थित है। भूमि पर साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था, जिसका जिम्मा उन्होंने अपने परिचित मनोज कुमार को दिया था।

पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान अरुण कुमार साहू और उनके भाई करीब 15-18 युवकों व एक महिला के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद मनोज कुमार तथा उनके सहयोगी पिंटू पासी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए धमकी दी कि “मैं वकील हूं, मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे।”

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पास की दो करोड़ रुपये की जमीन बेची है और किसी प्रकार की पैमाइश नहीं कराई गई है। साथ ही दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित प्रदीप तिवारी ने पुलिस से भूमि की पैमाइश कराने, दस्तावेजों की जांच करवाने तथा आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।