शिक्षा मित्र - Swatantra Prabhat

शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, मुख्यमंत्री के निर्णय से 1911 शिक्षामित्र हुए लाभान्वित
अम्बेडकरनगर।

जनपद अम्बेडकरनगर में आज मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित “शिक्षामित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम” का सजीव प्रसारण लोहिया भवन सभागार, अकबरपुर में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार निषाद, सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, माननीय विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान से ही प्राथमिक शिक्षा की नींव सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहें।

सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय एवं माननीय विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक एवं सकारात्मक निर्णय ले रही है। शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ छात्रों एवं शिक्षकों को मिल रहा है।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्णय दूरगामी एवं प्रेरणादायी है, जो शिक्षामित्रों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षामित्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे “स्कूल चलो अभियान” को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने बेहतर शिक्षण पद्धतियों एवं प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों के “लर्निंग आउटकम” में और गुणात्मक सुधार लाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि जिस देश की शिक्षा प्रणाली मजबूत होती है, उसका विकास स्वतः तीव्र गति से होता है। अतः शिक्षामित्रों की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्र, जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर के कुल 1911 शिक्षामित्र लाभान्वित हुए हैं। बढ़े हुए मानदेय पर शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

मानदेय वृद्धि पर शिक्षा मित्रों का भव्य सम्मान समारोह
भदोही। शिक्षा मित्रों का मानदेय रुपये 10,000 से बढ़ाकर रुपये 18,000 किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शिक्षा मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान व सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह को आकर्षक बनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा मित्रों का योगदान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और नामांकन व शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्रों के समर्पण से प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो रही है और सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है और शिक्षा मित्रों का सम्मान व हित सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खंड से चयनित शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। लगभग 400 शिक्षा मित्रों की उपस्थिति में आयोजित समारोह का समापन शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।