gorakhpur Breaking News - Swatantra Prabhat

गोरखपुर:10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन
10 वर्षीय बालिका हत्याकांड में एसएसपी का बड़ा एक्शन, नगर निगम चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ)

गोरखपुर के चर्चित हत्याकांड में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर एसएसपी ने दिखाई सख्ती

गोरखपुर। जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम बालिका के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पर निलंबन की कार्रवाई

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा पर अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप पाए गए हैं। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के दौरान पुलिस स्तर पर कहां-कहां चूक हुई।

कोतवाली प्रभारी भी लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बालिका हत्याकांड से पूरे प्रदेश में आक्रोश

जिला अस्पताल से मासूम बच्ची के कथित अपहरण और बाद में उसकी हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है। घटना के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए हैं।

जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्त संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

विभागीय जांच जारी

फिलहाल पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे और भी प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि बालिका हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Gorakhpur-Siliguri Expressway: यूपी से पश्चिम बंगाल तक अब और तेज होगा सफर, 37500 करोड़ की लागत से बनेगा नया सिक्स लेन एक्सप्रेसवे
Gorakhpur-Siliguri Expressway: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे परियोजना के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से सीधे कुशीनगर होकर सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) तक जाएगा। नए एलाइनमेंट में देवरिया जिले को पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। इस परिवर्तन के बाद परियोजना की दिशा और लाभ दोनों में बड़ा असर देखने को मिलेगा।

पुराने प्रस्ताव की स्थिति

पहले की योजना के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर के रिंग रोड के कनेक्टिंग प्वाइंट जगदीशपुर से शुरू होकर देवरिया जिले के 23 गांवों से गुजरता हुआ कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील के रास्ते बिहार के गोपालगंज जिले में प्रवेश करने वाला था। इस रूट को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी और भूमि अधिग्रहण की तैयारी भी शुरू हो गई थी।

नए एलाइनमेंट की लंबाई और रूट

नए प्रस्तावित एलाइनमेंट के मुताबिक, गोरखपुर से कुशीनगर तक एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 86.5 किलोमीटर होगी। यह नया रूट अधिक सीधा और तेज़ यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे वाहनों को कम मोड़ और अवरोध मिलेंगे। इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।

देवरिया को नुकसान

रूट परिवर्तन के बाद देवरिया जिले के 23 गांव इस परियोजना से बाहर हो गए हैं। इनमें बेलवा पांडेय, बंसहिया, चैनपुर, भिस्वा, महुअवा बजराटार, बालकुंआ, मड़पा, शाहजहांपुर और देसही देवरिया जैसे गांव शामिल हैं। इससे इन क्षेत्रों में विकास और रोजगार के अवसरों पर असर पड़ने की संभावना है।

कुशीनगर को बड़ा लाभ

कुशीनगर जिले को इस बदलाव से बड़ा फायदा मिलेगा। यह जिला बौद्ध पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हर साल हजारों विदेशी पर्यटक आते हैं। एक्सप्रेसवे के गुजरने से यहां पर्यटन, होटल और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे रोजगार और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

परियोजना की विशेषताएं

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे करीब 550 किलोमीटर लंबा सिक्स-लेन हाईवे होगा। इसकी खासियत यह है कि इसमें कोई बड़ा मोड़ नहीं होगा, जिससे वाहनों की गति लगातार बनी रहेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 37,500 करोड़ रुपये है। इसके बनने से पूर्वी भारत के राज्यों के बीच औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2022 में देवरिया रूट का प्रारंभिक सर्वे पूरा हो गया था, लेकिन तकनीकी और भूगोलिक कारणों से रूट बदलना पड़ा। अब नया रूट गोरखपुर से कुशीनगर होकर सिलीगुड़ी तक जाएगा।

परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि नया एलाइनमेंट अधिक व्यावहारिक, सुरक्षित और लागत के दृष्टिकोण से लाभदायक है। इससे न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि परियोजना समय पर पूरी करने में भी सुविधा होगी।

एस डी एम गोला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का किया औचक निरीक्षण
ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठीगोरखपुर /गोलबाजार।

शासन द्वारा जारी निर्देश पर  आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं  सर्व सुलभ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता  कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर  एस डी एम गोला रोहित कुमार मौर्य अपने लाव लश्कर केसाथ सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला का औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण के दौरान आकस्मिक  चिकित्सा केंद्र पर्ची  काउंटर  ओ पी डी , वार्ड, औषध वितरण केंद्र  पैथोलॉजी जांच  एवम एक्सरे जांच केंद्र पर उपस्थित मरीजो  व उनके परिजनों से पूछ ताछ कर आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया
।औचक निरीक्षण  आकस्मिक चिकित्सा केंद्र  में भर्ती अशोक कुमार जायसवाल  निवासी सुअरज   से पूछ ताछ में मरीज ने बताया कि  चिकित्सा सुविधा तत्काल  उपलब्ध कराया गया है। इस चिकित्सीय सुविधा से हम पूर्ण संतुष्ट है। पर्ची काउंटर पर  सुमित निवासी  रघुनाथ पुर  अवनीश निवासी  विसरा  शिवम निवासी विसरा  दिलभावती निवासी  परसिया निस्फिराजा द्वारा बताया गया कि निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि  नही लिया गया है।

ओ पी डी में राधेश्याम निवासी  बिशुनपुर राजा  संजय निवासी सिधारी द्वारा बताया गया कि चिकित्सा सुविधा से हम लोग  संतुष्ट है। साथ ही मरीजो ने बताया कि जो दवा लिखी गई थी वह मिल रही है। संचारी रोग वार्ड  भर्ती जन्नतुन निशा निवासी गोला ने बताया कि चिकित्सीय सुविधा तत्काल उपलब्ध हुआ है।

हम लोग संतुष्ट है। वार्ड कि साफ सफाई  ब्यवस्था  सन्तोष जनक मिली  मरीजो ने बताया कि डॉक्टर व स्टाफ का ब्यवहार अच्छा है ।औषधि वितरण बिभाग की ब्यवस्था में मौके पर उपस्थित मरीज  हिमांशु व दिलभावती  ने बताया कि दवा  निःशुल्क मिल रही है। पैथोलॉजी बिभाग में निरीक्षण के दौरान  श्रीमती  मीरा निवासी सिसई ने बताया कि  स्टाफ के लोगो  का ब्यवहार व कार्य अच्छा है।

निरीक्षण के दौरान  उपस्थित अधीक्षक डा अमरेन्द्र नाथ ठाकुर ने बताया कि 7 सितंबर से एक्सरे  मशीन खराब है ।6 सितंबर को।मुहम्मद कैफ का एक्सरे  किया गया था जो रजिस्टर में  अंकित है।  उक्त औचक जांच रिपोर्ट एस डी एम गोला ने जिलाधिकारी व सी एम ओ को प्रेषित कर दिया।

कुशीनगर : आकांक्षित ब्लॉक के दो गांवों के बीच एक किमी उखड़ी सड़क दे रही विकास की गवाही
कुशीनगर, स्वतंत्र प्रभात। पडरौना विधान सभा क्षेत्र के आकांक्षित विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम सभा पखनहा के सुगौली से ग्राम सभा अहिरौली के प्रधानमंत्री सड़क तक एक पिच रोड जाती है, जिसकी लम्बाई करीब एक किमी है जो सड़क आज से 25 वर्ष पूर्व बना था, इस समय पूरी तरह से उखड़ कर गड्ढे मे तब्दील हो गया है जिससे लोगो से आते जाने मे काफी परेशानी का शबब बन गया हैं, ग्रामीण और स्कूल के बच्चे साइकिल राहगीर हो या बाइक पर बैठी महिलाएं गिरकर चोटिल हो रही हैं जो सड़क लोगो के लिए तमाशबीन बन गया हैं।

अहिरौली के ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल ने लोकप्रिय सदर विधायक मनीष जायसवाल को पत्र देकर जनहित समस्या के तरफ दृष्टि आकर्षित कराकर अविलंब सड़क मरम्मत करवाने की मांग किया हैं। उल्लेखनीय हैं कि इसके पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लोकप्रिय सांसद विजय कुमार दुबे को भी जनहित समस्या के आलोक में ध्यान केंद्रित करवाया गया, लेकिन उसका कोई प्रभाव नही दिखा हैं।