Uppolice - Swatantra Prabhat

पुलिस को चोरों का चेलेंज, थाना से मात्र तीस मीटर पर स्थित ज्वैलर्स में सेंध कर पार किया लाखो का माल
संवाददाता असोहा

असोहा (उन्नाव)।

थाना पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती देदी है। थाना भवन से मात्र तीस मीटर दूरी पर ज्वैलर्ष की दुकान से लाखों का जेवर नगदी उठा ले गये चोर। असोहा - उन्नाव पुरवा सर्किल के क्षेत्र में चोरों ने ग्रामीणों की नाक में दम कर रखा है। उसी क्रम में आज चोरों ने असोहा पुलिस को खुली चुनौती देते हुए असोहा थाना भवन से बमुश्किल तीस मीटर दूरी पर शिव ज्वैलर्स की दुकान में नकाब लगाकर लाखों रूपए नगद तथा चांदी के जेवर उठा ले गये। थाने के सामने इस चोरी से लोगों मे दहशत का माहौल है। और लोगों का भरोसा पुलिस से भी उठता नजर आ रहा है।

गौर रहे कि ग्राम पाठकपुर के अनिल रावत की सोने चांदी की दुकान असोहा में है। अनिल रावत रात को दुकान बंद कर अपने घर पाठकपुर चले जाते हैं। आज गुरुवार सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख कर वह चौक उठे। गल्ले का लाक टूटा हुआ था। गल्ले में रखे तकरीबन दो लाख रुपए नगद व साढ़े तीन किलो चांदी भी नहीं थी। यह सब देखकर अनिल हकीकत समझ गये कि दुकान में चोरी हो गयी। जैसे ही चोरी की बात फैली लोगों की भीड़ दुकान पर एकत्र हो गयी। चोर अनिल ज्वैलर्स की दुकान के बगल में रामकुमार सबिता की खाली पड़ी दुकान की तरफ से अनिल की दुकान में नकाब लगा कर घुसे। सूचना पाकर असोहा पुलिस भी मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा लेकिन कोइ कामयाबी नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद असोहा के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिया। जिला ब्यापार मंडल के लोग भी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस चोरी के खुलासे के लिये चार दिन का आश्वासन दिया है।

शिव ज्वैलर्स की दुकान के सामने दो बैके भी है एक आर्यावर्त बैक और जिला सहकारी बैक चोरो ने अगर बैको की तरफ रूख किया होता तो बहुत बड़ी घटना होती। दूसरी बात शिव ज्वैलर्स की दुकान के पास ही कयी पुलिस के सिपाही किराये पर मकान लिये है। लेकिन किसी को चोरी की भनक भी नहीं लगी। जबकि चोरों ने पक्की दीवार के कई रदे ईंट काटी।

इस चोरी की बड़ी घटना से खासकर पुरवा पुलिस की आखो से परदा उठ जाना चाहिए जो चोरी की घटनाओं को फर्जी मान कर एफआईआर तक नहीं लिखती यही वजह है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं।

असोहा शिव ज्वैलर्स की दुकान मे चोरों को दुकान की तिजोरी तोड़ने में कामयाबी नहीं मिली अगर तिजोरी तोड़ने में कामयाबी मिल जाती तो फिर करोड़ों की चोरी होती दुकान मालिक अनिल के अनुसार तिजोरी साफ साफ बच गयी है। वहीं असोहा पुलिस के जिस सिपाही की ड्यूटी वहां लगी थी उसने हाजिरी रजिस्टर पर सफेद वैटनेश लगा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक उस रजिस्टर की फोटो भी मोबाइल पर ले गये है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने दो बीट सिपाहियों को लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश भी दिए। असोहा पुलिस की इतनी फजीहत सायद ही कभी हुयी हो।

चोरी की घटनाओं पर उन्नाव पुलिस नही लगा पा रही अंकुश
संवाददाता नवाबगंज

नवाबगंज (उन्नाव)। लगातार हो रही चोरियों से जनपद के लोगों में भय व्याप्त है। अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात रात जागकर मोहल्लों में भ्रमण कर लाठी डंडों के साथ मुनादी करते हैं सोने वालों जागते रहो। नवागत पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को रात्रि गश्त के सख्त आदेश दिए हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में चोरियां नही थम रही और न ही चोरों के हौसले पस्त हुए। ये पहली बार हुआ है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं दिख रहा। पुलिस भी लगातार चोरियों से सबक नही ले रही है।

विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत आशा खेड़ा के मजरा मदारी गढी में बीती रात चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। ग्रह स्वामियों के अनुसार लगभग लाखों का सामान पार हो गया। रात में पुलिस को जैसे ही सूचना मिली 112 नंबर और हलके के दो सिपाही हृदय नारायण और अंकुश पवार मौके पर आकर छानबीन करके चले गए। जिसमें एक घर में चोरों का एक अंगोछा मिला है। चोरी की वजह से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रीतू साहू ने बताया हमारे पति लखनऊ में काम करते हैं और हम लोग परिवार सहित बरामदे में सो रहे थे।

और भल्लू की पत्नी ने बताया कि मेरा एक लड़का और बहू अपने ससुराल गए थे उसके कमरे से कुछ नगदी और हल्के सोने की चीज ले गए। मुकेश के यहां भी चोरी करने की नियत से चोर आए लेकिन वहां पर कुछ भी नहीं मिला एक घर में चोरों ने कुछ रुपए और प्याज और लहसुन भी उठा ले गए। किसी भी व्यक्ति ने अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। रात में पुलिस आकर छानबीन करके चली गई। चोरी की वजह से क्षेत्र और लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

व्यापारी के साथ लूट पुलिस जांच में निकली फर्जी
बांगरमऊ (उन्नाव)।

नगर निवासी एक निर्माण सामग्री का थोक व्यापारी अर्द्धबेहोशी की हालत में बीते रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पुल के नीचे मिला था। उसकी कार और मोबाइल गायब मिले थे। व्यापारी की निशानदेही पर आज पुलिस ने कार और मोबाइल टोल प्लाजा अंडर पास और रेलवे लाइन के बीच से बरामद कर लिया है। क्षेत्राधिकारी की जांच में व्यापारी से हुई लूट की घटना फर्जी पाई गई।

नगर के मोहल्ला कस्बा टोला निवासी निर्माण सामग्री थोक व्यापारी संदीप गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता बीते शनिवार को सुबह करीब 8 बजे अपनी कार लेकर उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित ग्राम दुल्ला पुरवा के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था।

किंतु फिर वापस नहीं लौटा था। बीते रविवार की सुबह संदीप गुप्ता को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पुल के नीचे अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया था। संदीप को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। पत्नी वंदना गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति संदीप से तगादे के रुपए व कार और मोबाइल लूटे जाने का आरोप भी लगाया था।

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती व्यापारी संदीप गुप्ता से घटना के बाबत पूछताछ की। व्यापारी की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे लाइन अंडर पास के बीच कार और उसके अंदर रखा मोबाइल बरामद कर लिया। सीओ के अनुसार पूछताछ में व्यापारी से तगादे के पैसों की लूट की घटना फर्जी पाई गई।

मार्ग दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने भिड़ंत में जे. सी. बी. चालक की हुई मौत
क्राइम रिपोर्टर

उन्नाव। शुक्रवार देर शाम जे. सी. बी. चालक एक युवक जो  किसी घरेलु कार्य के चलते बाइक से निकला था। घर से गढ़ा कौला नामक स्थान पर पंहुचा ही था की विपरीत मार्ग से आ रही बाइक से आमने सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा भवानी के रहने वाले अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष जो शुक्रवार की शाम को घरेलु कार्य के सम्बन्ध में बाइक से निकला था। गढ़ा कौला मार्ग पर पंहुचा ही था की अचानक विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमे अमित कुमार की मौत हो गयी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर अमित को चिकत्सकों द्वारा परिक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मा, भाई ललित कुमार और पत्नी रो रो कर बेसुध होती रही।

बच्चो के सर से छिना पिता का साया

दो मासूम बच्चो में अंश लगभग 6 वर्ष बेटी शुभी 4  वर्ष रोते बिलखते दिखे। थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही पी. एम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

सुल्तानपुर डकैती कांड में एक लाख के इनामी को एसटीएफ और उन्नाव पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में किया ढेर
अचलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलुहा गाड़ा में एसटीएफ और उन्नाव पुलिस कि आरोपी से हुई मुठभेड़ जिसमें आरोपी हुआ ढेर

विशाल अपराध संवाददाता

उन्नाव। सोमवार सुबह अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोलवा कला में सुल्तानपुर स्थित भारत ज्वैलर्स में दिनांक 28 अगस्त 2024 को हुई दिनदहाड़े डकैती में शामिल इनामिया बदमाश को एसटीएफ और उन्नाव पुलिस ने किया ढेर। आरोपी के सर में लगी गोली उन्नाव जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

एसटीएफ और उन्नाव पुलिस को मिली बड़ी सफलता सुल्तानपुर में स्थित भरत ज्वैलर्स में दिनदहाड़े 28 अगस्त को हुई लूट में शामिल लोगों में एक लाख के इनामी वांछित अपराधी के एनकाउंटर को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर में स्थित भारत ज्वैलर्स में दिनदहाड़े 28 अगस्त हुई लूट में शामिल पांच इनामिया बदमाशों में वांछित चल रहा एक आरोपी को आज सुबह तड़के मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और उन्नाव पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की जिसमें बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को देखकर भागे पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिस पर बदमाशों की तरफ से फायरिंग हुई। पुलिस ने आत्मरक्षा में अपनी तरफ से फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के सर पर गोली लगी जिससे वह गिर गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया अपराधी अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज थाना मोहनगंज ग्राम जनकपुर जनपद अमेठी का रहने वाला था जो सुल्तानपुर में हुई 28 अगस्त 2024 की डकैती में पांच लोगों में शामिल एक आरोपी था। 5 सितंबर को जौनपुर के रहने वाले डकैती में शामिल मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया था।

जिसके क्रम में अखिलेश यादव ने वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा था कि योगी सरकार एक जाति विशेष लोगों का ही एनकाउंटर कर रही है जबकि आज सोमवार तड़के सुबह उन्नाव में एसटीएफ और उन्नाव के सहयोग से टीम को मुखबिर की सूचना मिली जिसमें अचलगंज थाना क्षेत्र के कोलुहा   गाड़ में 1 लखिया आरोपी अनुज प्रताप सिंह के होने की पुख्ता जानकारी मिली जिस पर एसटीएफ और पुलिस द्वारा घेरा बंदी करके आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई।

पैशन प्रो बाइक पर सवार दो बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस वालों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में एसटीएफ और पुलिस टीम ने फायरिंग का जवाब दिया जिसमें एक आरोपी के सर पर गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने जब मौके पर देखा तो उसे प्राथमिक उपचार के लिए उन्नाव जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया l

आरोपी के पिता धर्मराज को गांव के प्रधान ने सुबह सूचना दी कि आपका बेटा उन्नाव में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया जिस पर मारे गए अभियुक्त के पिता ने अपनी बात मीडियाकर्मियों के समक्ष रखी

एनकाउंटर होने के पश्चात मिली जानकारी पर मृतक आरोपी के पिता ने अपनी बात रखी

पिता ने बताया कि मेरे बेटे का नाम सुल्तानपुर के भरत ज्वैलर्स में दिनदहाड़े हुई डकैती मैं आया था। मेरे बेटे पर अहमदाबाद के सूरत में सिर्फ एक मुकदमा था जहां पर अपराधियों पर 30-30 मुकदमे होने के बावजूद उनका एनकाउंटर नहीं होता है और मेरे बेटे का एनकाउंटर कर दिया गया।

राष्ट्रीय महासचिव सपा अखिलेश यादव के दिए हुए 5 सितंबर मंगेश यादव के एनकाउंटर में बयान पर

मृतक के पिता ने बोला की अखिलेश यादव ने कई बार कहा की जात विशेष का ही एनकाउंटर किया जाता है। जबकि आज दिनांक 23.9.2024 को मेरे बेटे का एनकाउंटर हो गया। वह तो एक ठाकुर था। अब अखिलेश यादव को सुकून मिल गया मेरा बेटा तो चला गया।

मृतक अपने घर में सबसे बड़ा था उसके बाद इसका एक भाई और एक बहन है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम हाउस पर मौके पर सीओ सिटी शहर सोनम सिंह एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह और सदर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा और भारी मात्रा में फोर्स मौजूद थी।

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया लेखपाल
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। तहसील सफीपुर में तैनात एक लेखपाल वरासत के नाम पर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब एक माह से रुपये मांग रहा था। पैसे न दे पाने पर वह उसे लगातार दौड़ा रहा था। इससे आजिज युवक ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। इस पर टीम सोमवार को सफीपुर तहसील पहुंची और रुपये लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे सदर कोतवाली लाई। जहां उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे कार्रवाई शुरू की है।

रंगे हाथ गिरफ्तार लेखपाल को देखती भीड़

सफीपुर तहसील क्षेत्र के गांव मेथी टीकुर निवासी आशु सिंह ने टीम के अधिकारियों को बताया था कि उसने अपनी जमीन की वरासत कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल विकास वर्मा से कहा था। काफी समय बाद भी लेखपाल उसकी जमीन की वरासत न कर उसे दौड़ा रहा था। जब उसने लेखपाल से उसका काम करने को कहा तो लेखपाल ने उससे काम के एवज में पांच हजार रुपये मांगे।

इससे परेशान होकर उसने इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम को दी। इस पर सोमवार को सफीपुर तहसील में जब पीड़ित लेखपाल को रुपये देने पहुंचा तो लखनऊ यूनिट की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रुपये लेते ही रंगे हाथ दबोच लिया। टीम के सदस्य लेखपाल को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली लाए और उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई तेज की है।

सोती रही पुलिस, चोर दुकानों से ले उड़े हजारों का माल
मो.अरमान विशेष संवाददाता

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ललऊ खेड़ा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर ललऊ खेड़ा बाजार स्थित संतोष चौरसिया और बगल में स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर की दुकान से बीती रात चोरों ने दुकान का शटर उठाकर दुकानों से कीमती सामान उठाकर रफूचक्कर हो गए और पुलिस सोती रही ।

आपको बताते चले की ललऊ खेड़ा निवासी संतोष चौरसिया की रायबरेली हाइवे किनारे किराने की दुकान और इनकी दुकान के बगल में वर्मा मेडिकल स्टोर संचालित होता है। कल बीती रात चोरों ने दुकान का शटर उठाकर किराना स्टोर से कई महंगे सामानों के गत्ते और दुकान के गल्ले में रखे रुपए भी चोरों ने पार कर दिए।

वही दुकान के बगल में स्थित शातिर चोरों ने वर्मा मेडिकल स्टोर का भी शटर उठाकर गुल्लक में रखे रुपए और दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर और कैमरे भी लेकर चले गए। सुबह लोग जब टहलने के निकले तो उन्होंने दुकान का शटर आधा खुला देखा तो उन्होंने तुरंत दुकानस्वामी को घटना की जानकारी तब दुकानस्वामी दुकान पहुंचे तो दुकान का मंजर देखकर वह चौक गए। वही बगल की दुकान में भी जब लोगो ने देखा तो यहां भी दुकान का आधा शटर खुला हुआ था ।

घटना के बाद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने मौके पर आकर मुआयाना किया और प्रार्थना पत्र लेकर लेकर चले गए । घटना के संबंध में दुकानदार ने बताया कि उसने शिकायती पत्र पुलिस चौकी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिया है लेकिन देर शाम तक उनका मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ । दुकान स्वामी ने बताया कि उन्होंने जब चौकी इंचार्ज से घटना के संबंध में बात किया था चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस गस्त करती तो है। दुकानदार संतोष

चौरसिया ने बताया कि उनके यहां तीसरी बार चोरी हुई है चोरों ने दुकान से कई हजारों का माल पार कर दिया है। पुलिस चौकी में शिकायती पत्र भी दिया लेकिन पुलिस ने अभी तक उनका मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है ।

पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई चोरी से खुली पुलिस गस्त की पोल

ललऊ खेड़ा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस की गस्त की पोल खोल खुल चुकी है सूत्रों के माने तो पुलिस अगर सही से गस्त करती तो शायद दुकानों का शटर उठाकर चोर चोरी न कर पाते। वह सूत्रों की माने तो पुलिस गस्त करने की बजाय लापरवाही बरत रही है। जिसके कारण क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में पूर्व में भी कई जगह चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास किया है। लेकिन इसके बावजूद ललऊ खेड़ा पुलिस चौकी आंख मूंदकर कुंभकर्णी नींद सो रही है।

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को जिंदा जलाया
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव।

शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका को प्रेमी के परिजनों ने आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। बताया जाता है युवती का युवक से आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

एक कहावत जमाने में मशहूर है कहते हैं "ये इश्क नहीं आसां, इतना ही समझ लीजै, मुश्किल इसे पाना है, एक आग का दरिया है और डूब के जाना है।।" ये शेर उन्नाव की इस घटना पर सटीक बैठता है। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। प्रेमिका प्रेमी से शादी करने के लिए उसके घर पहुंची थी जिसको लेकर हंगामा हुआ। हंगामें से झल्लाए प्रेमी के परिजनों ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के गौरा गांव की रहने वाली रेखा (काल्पनिक नाम ) का पुरवा थाना क्षेत्र के सकरन गांव के रहने वाले नरेश से 8 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार शादी से इनकार करने पर नरेश को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा था। जब जमानत पर नरेश छूटकर आए तो प्रेमिका दोबारा उसके घर पर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची। जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि नरेश के पिता गोले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती ने मारपीट का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

आग की चपेट में आकर युवती गंभीर रूप से झुलस गयी। युवती को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने रेखा की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई आई थी। लगभग 80 से 90 परसेंट (बर्न इंजरी है )। वहीं पूरे मामले में थाना प्रभारी पुरवा कु.बहादुर सिंह ने बताया कि डायल 112 पर लड़के पक्ष की बहन ने फोन किया था। जब तक डायल 112 पहुंचती उससे पहले युवती आग से झुलस चुकी थी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
मो. अरमान विशेष संवाददाता स्वतंत्र प्रभात उन्नाव

उन्नाव। शुक्रवार की रात युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पत्नी के चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंचे सीओ ने मामले की जानकारी ली। सीओ सोमेंद्र विश्वास ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना मौरावां थाना क्षेत्र के दृगपालगंज की है।

मजरा असरेंदा गांव के रहने वाले बिंदा प्रसाद का बेटा बेचालाल (33) घरों में पुताई का काम करता था। बाराबंकी के एक मंदिर में पुताई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर घर आया था। बेचालाल की पत्नी रेखा अपने मायके लाऊ गांव में थी। बेचा लाल उसे लेकर शाम को घर आया था। देर रात छत पर सोते हुए धारदार हथियार से बेचालाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पत्नी रेखा रोने चिल्लाने लगी। तभी घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी डाल कर रह रहे पिता बिंदा प्रसाद व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग मौके का नजारा देखकर दंग रह गए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही।

पुलिस कर रही है जांच

एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंची और तमाम तरह की साक्ष्य एकत्र किए। सीओ पुरवा सोमेन्द्र विश्वास और इंस्पेक्टर चंद्रकांत मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रहे हैं।

दबंगो का कहर, किसान और लड़कियों को सरे राह दौड़ा दौड़ाकर पीटा
नवाबगंज (उन्नाव)। दबंगों ने किसान को दौड़ाकर दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा और पीटते ही रहे। बेटियां हाथ जोड़कर दबंगों से पिता को छोड़ने की करती रही मिन्नतें, पर निर्दयी दबंगों का दिल नहीं पसीजा और बेहोश होने तक पीड़ित पर लाठी डंडों और लात घूंसो की होती रही बौछार। पीड़ित का आरोप थाने में फाड़ी गयी एप्लीकेशन। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने का दिया आश्वासन।

आपको बता दें मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को मारते हुए कुछ लोग हाथो में लाठी डंडे लिए साफ दिखाई पड़ रहे थे। वीडियो में पिता के ऊपर बिछी हुई दो लड़कियां दिखाई दे रही है जो लगातार दबंगों से गुहार लगाती दिखाई दे रही है कि हमारे पिता जी को छोड़ दो हम लोग चले जायेंगे यहां से, एक ओर से आवाज आ रही की गोली मार दो सालों को। किसी का भी दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसको देखकर हर व्यक्ति गुस्से से भर गया कि क्या योगी राज में ऐसी भी गुंडई हो सकती है। हालांकि स्वतंत्र प्रभात वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कुछ देर बाद ही एक ऑडियो भी वायरल किया गया जिसमें पीड़ित किसान की बेटी एसपी पीआरओ से न्याय की गुहार लगा रही है साथ में पीड़िता ने यह भी बताया कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं की गई बल्कि उनका एप्लीकेशन फाड़ दिया गया। इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर पहुंचा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। जहां एसपी उन्नाव ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया ।

पीड़िता का नाम रोशनी रावत है वह सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है आरोप है कि उसकी जमीन पर कब्जे की मंशा से कुछ दबंग लोगों ने उसके पिता पर हमला कर दिया जिससे उनके पिता का सर फूट गया जिन्हें अभी तक होश नहीं आया है उक्त जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर क्रय विक्रय पर रोक है फिर भी दबंग लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़िता ने बात करते हुए कई बार कहा कि उसे डर लग रहा है उसके परिवार को बचा लो। रोशनी के पिता ने बताया की उसकी एक जमीन सड़क पर स्थित है जिसको उसके पिता ने सोहरामऊ के नहर पर कब्जा करने वाले पिंकू बाजपेई और गोकरन रावत से बिना उसकी सलाह के बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर रोशनी के पिता ने आपत्ति डालकर मुकदमा कर दिया चूंकि आधी जमीन का मालिक रोशनी का पिता है इसलिए न्यायालय से स्टे हुआ और भूमि के क्रय विक्रय पर रोक लग गई। भूमि पर कब्जा रोशनी के पिता का ही था। अभी कुछ महीनो पहले उक्त भूमि को पिंकू बाजपेई और गोकरन ने मिलकर निबहरी के सूरज सिंह से बेच दिया। जिसपर मंगलवार को सूरज और पिंकू के कुछ लोग जबरन कब्जा करने भूमि पर पहुंचे और कब्जा करने लगे। कब्जे का विरोध पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया और वो मारे गए। वही पुलिस मामले में टालमटोल कर दो पक्षों में मामूली मारपीट बता रही है। खबर लिखने तक पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सवारियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ की हुई मौत
मो.अरमान विशेष संवाददाता

उन्नाव। सवारियों से भरी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बस की एक साइड को चीरते हुए ट्रक निकल गया। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत बताई जा रही। यह हादसा उन्नाव सफीपुर मार्ग पर जमलुद्दीनपुर के पास रविवार दोपहर को हुआ। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक है।

मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में सुशीला (45) पत्नी दीपक निवासी मंगल बाजार, इरतिजा खान(70) पुत्र रजा खान निवासी सय्यद बाड़ा थाना सफीपुर और सुकय्या बेगम (35) पत्नी नईम निवासी मछरिया थाना नौबस्ता कानपुर नगर, आसाराम पुत्र मथुरा (57) नि. सिकरावां हरदोई, लाल जी 47 नि.दारापुर एफ 84 सहित अन्य हैं। वहीं घायलों में दीपक पुत्र बाबूलाल(50) निवासी मंगल बाजार थाना सफीपुर, नरेंद्र पाल पुत्र बटेश्वर (35) नि. सिकरावा थाना हरदोई, अन्नू पुत्र बृजभान सिंह(28) नि.गजाखेड़ा पोस्ट लहबडखेड़ा थाना माखी, रामकृष्ण शुक्ला पुत्र जगदीशप्रसाद (65) नि.बांगरमऊ, नईम पुत्र मो.शफीक (47) नि.मछरिया कानपुर, सुकेश पुत्र रामशंकर यादव (27) नि. रउ करना थाना माखी सहित अन्य कई गंभीर घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घायलों का हाल जानते जिलाधिकारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के वक्त बस में कुल 27 लोग सवार थे। बस बांगरमऊ से उन्नाव की ओर जा रही थी। हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री सड़क पर ही उछलकर गिर गया जिससे उसका सिर फट गया। यही नहीं दो यात्रियों के सिर कटकर अलग हो गए।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खाली कराए गए बेड

जिला अस्पताल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कुछ बेड खाली करा कर रिजर्व कर दिए जिससे घायलों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सके। इमरजेंसी में डॉक्टर की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। मृतकों के पोस्टमार्टम जल्द करवाएं जा सके इसके लिए मोर्चरी में ड्यूटी डॉक्टर को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सीओ बोले ट्रक चालक समेत पकड़ा जा चुका है

सी ओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला के मुताबिक बस यू पी 35 टी 5700 को ट्रक ने टक्कर मारी है। जिससे बस में सवार सात लोगों की मौत हुई है। जबकि 20 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर थाना सफीपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद ट्रक लेकर भागे चालक को पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक नंबर यू पी 25 एफटी 0491 को पकड़ लिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

हादसे के बाद लगा भीषण जाम

हादसे के बाद हरदोई उन्नाव मार्ग पर दोनों ओर के वाहनों को राजगीरों ने रोक दिया और घायलों की मदद करने में जुट गए। जिससे सड़क पर बड़ा लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजना शुरू किया। इस दौरान घंटों तक जाम में वाहन सवार फंसे रहे।

घायल बोले घर वालों को सूचना दे दो

हादसे के बाद घायल बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जब राहगीर उनकी मदद कर रहे थे तो लोग चीखते चिल्लाते कहने लगे की घटना की जानकारी हमारे घर वालों को दे दो। इस दर्दनाक मंजर को देखकर हर कोई सहम गया। हादसा होने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 और जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) को फोन करके जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस को हादसे में 12 से अधिक लोगों के मरने की खबर मिली। सफीपुर कोतवाली प्रभारी की वीआईपी कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी सबसे पहले उन्हें वहां से हटाकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

हादसे का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद जिलाधिकारी गौरांग राठी जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का हाल जानकर डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

गंगा में स्नान करते दो लोगों की डूब जाने से हुई मौत
बीघापुर (उन्नाव)।

बारा सगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के सामने बनी सीढ़ियों पर स्नान कर रहे युवक और युवती डूब गए। साथ आए युवक द्वारा घटना देख पुलिस को सूचना देने की बात बता मौके से भाग निकला। युवक और युवती की पहचान नही हो सकी।

बक्सर घाट पर दो युवक और एक युवती रविवार चार बजे गंगा स्नान करने आए हुए थे। इसमें एक युवक घाट पर खड़ा रहा और एक युवक और युवती गंगा में घाट पर स्नान करने लगे। घाट पर खड़ा युवक नहा रहे दोनो लोगो की फोटो बना रहा था। अचानक दोनों डूबने लगे। घाट पर सन्नाटा होने के चलते घाट पर खड़े युवक ने आवाज देकर लोगो को दोनो के डूबने की बात बताई। जब तक मंदिर में रहने वाले लोग इकट्ठा होते तब तक दोनों डूब चुके थे।

युवक और युवती को डूबता देख साथ आया युवक पुलिस को सूचना देने की बात बता कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे बक्सर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सरोज, थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गोताखोरों को लगाकर शव ढूंढने का प्रयास किया। लगभग 2 घंटे बाद 20 वर्षीय युवती का शव मिल गया वहीं युवक के शव की तलाश जारी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक और युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है सोशल मीडिया पर मृतक घटना की जानकारी देकर पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।