घनश्याम चौधरी - Swatantra Prabhat

मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल ने किया विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

मण्डलायुक्त ने 48 आईआर वाहिनी परिसर में टाइप-ए के 16 आवासों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग एवं तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने यू0पी0आर0एन0एन0 उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में देरी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैकलिस्टेड किया जाएगा। इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन के निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ग्राम पंचायत नई पहुंचे, जहां उन्होंने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, साफ-सफाई, पेयजल एवं चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल एवं भूसा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देकर हरे चारे की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे गोवंश के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हो सके।

मण्डलायुक्त ने पटवध पेयजल समूह योजना, हिन्दुआरी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गांवों में नियमित, स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं भी तकनीकी या संचालन संबंधी समस्याएं हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मण्डलायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें, प्रगति की सतत समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय कुमार मिश्रा, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्रथामिकता
चोपन/सोनभद्र- नगर पंचायत चोपन कार्यालय परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी एवं राजेश अग्रहरी ने सभासद पद की शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ रहे, जिन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। शपथ ग्रहण की औपचारिकता उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रदीप यादव द्वारा संपन्न कराई गई।

उन्होंने सभी नव-नामित सभासदों को उनके दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए सभासद संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सभी सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि चोपन नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है और अब नए सदस्यों के जुड़ने से कार्यों में और तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्य विकास सिंह ने किया।कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़, दिनेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अशोक सिंघल, लिपिक अंकित पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश, मनीष तिवारी, रामकुमार सोनी, अरुण कुमार, हिमांशु प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सभासदों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की