जिलाधिकारी चर्चित गौड़ - Swatantra Prabhat

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में मण्डलायुक्त पेयजल आपूर्ति, गड्ढों की मरम्मत व जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश - मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। मण्डलायुक्त ने हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, उनकी मरम्मत संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों एवं सड़कों की खराब स्थिति के कारण आमजन को होने वाली असुविधा को गंभीरता से लिया जाए तथा इसे शीघ्र ठीक कराया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां इसकी गुणवत्ता, नियमितता एवं प्रभावशीलता की जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित की जाए। यह टीम गांवों का स्थलीय भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम अपने भ्रमण कार्यक्रम की पूर्व सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य उपलब्ध कराए। मण्डलायुक्त ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जाएगी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), अधिशासी अभियन्ता जल निगम तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और उसका त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई, मण्डलायुक्त ने निर्देशत किया कि लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदक को तत्काल सूचित किया जाए, ताकि वह समय रहते सुधार कर सके और योजना का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए और शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे और जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का पारंपरिक सम्मान के साथ अभिनंदन, जनहित मुद्दों पर विशेष चर्चा
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - जनपद में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान संगठन द्वारा जिलाधिकारी को मूल निवासी संस्कृति के प्रतीक स्वरूप तीर-धनुष, पारंपरिक आदिवासी टोपी तथा राम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। इस मौके पर नागेश्वर प्रसाद गोंड (प्रदेश मंत्री), किरन नन्द गिरी (जिलाध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ), पूजा किन्नर (जिला उपाध्यक्ष), बिजेन्द्र कुमार मिश्रा (जिलाध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ), भूमि शरण खरवार (जिला महामंत्री), रामसुरत बैगा (जिला संयोजक) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा समाजसेवी हिमांशु गुप्ता ने भी चोपन नगर की गोशाला एवं अन्य जटिल समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

बता दे कि हिमांशु और उनके टीम द्वारा स्टेट हाईवे के इर्द गिर्द घूमने वाली आवारा पशुओ को रेडियम युक्त पट्टा लगाकर दुर्घटनाओं से बचने की सराहनीय पहल आज भी क्षेत्रवासियों में एक अच्छे उदाहरण के तौर पर लिया जाता है।

इतना ही नहीं समय-समय पर चोपन रेलवे स्टेशन पर गरीब यात्रियों के लिए भोजन भी निःशुल्क कराया जाता रहा है। हिमांशु की छवि क्षेत्र में एक अच्छे ईमानदार समाजसेवी के रूप में जानी जाती है। मुलाकात के अंत में पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू महासंघ जिंदाबाद और जय श्री राम के उद्घोष लगाए। वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।