नगर पंचायत शोहरतगढ़ - Swatantra Prabhat

विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने आक्रोश पदयात्रा निकाल भरी हुंकार
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में रविवार शाम को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा व पत्नी बबिता वर्मा के साथ हजारों महिलाओं ने विधायक आवास संत रविदास नगर टीचर्स कॉलोनी से महिला आक्रोश पद यात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन, नारी शक्ति, जिन्दाबाद, महिलाओं के अधिकार को लेकर आवाज़ बुलंद किया।

सांसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुहिम को रोकने वाले विरोधियों पर महिलाएं व विधायक खूब गरजे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने यात्रा में हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। पद यात्रा विधायक आवास से शुरू होकर  नगर पंचायत शोहरतगढ़ के तिरंगा तिराहा, पुलिस पिकेट, गोलघर, सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का भ्रमण करते हुए पुनः वापस लौटी।

विधायक ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाते हैं और जब अधिकार देने की बात आती है तो विरोध की राजनीति करते हैं। विधायक ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का आरक्षण कोई नहीं रोक पायेगा आधी आवादी अपना हक लेकर रहेगी विधायक पत्नी बबिता वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य हो रहा है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस महत्वपूर्ण कानून का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय किया है, जिसे देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी। पद यात्रा में दौरान विधायक विनय वर्मा, विधायक पत्नी बबिता वर्मा, एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, सीओ मयंक द्विवेदी, तहसीलदार प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ,शैलेन्द्र कौशल, विजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, हरीश वर्मा , राजकुमारी, मुन्नी देवी आदि सहित हजारों की संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।