डूबने की घटना - Swatantra Prabhat

सिद्धार्थनगर में सरयू नहर में डूबकर बालक की मौत
सिद्धार्थनगर।  जिले के पथरा थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द टेढ़ीया गांव निवासी एक बालक की सरयू नहर में डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि अंश अपने साथी के साथ शौच के लिए घर से कुछ दूर सरयू नहर के किनारे  गया था। वहां पानी की बोतल नहर में गिरने पर उसे निकालने के लिए अंश पानी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। साथी ने उसे बचाने क प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। लोगों ने उसे सरयू नहर से बाहर निकाला लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पथरा थाना क्षेत्र के सिसई खुर्द (टेढ़िया चौराहा) निवासी प्रदीप कसौधन का पुत्र अंश कक्षा पांच का छात्र था।

बुधवार सुबह वह एक साथी के साथ घर से कुछ दूरी पर सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। परिजनों के अनुसार, पिता ने उसे घर में बने शौचालय में जाने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। पानी को बोतल अचानक पानी में गिर गई। उसे निकालने के लिए अंश नहर में उतरा और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। साथी बालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। वह भागकर टेढ़िया चौराहा पहुंचा  लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में तलाश शुरू की। अंश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अंश पास के निजी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में बीच का था। उसके बड़े भाई का नाम आयुष और छोटे भाई का नाम पीयूष है। हादसे की खबर मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बेटे की मौत से माता-पिता और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा: दो प्रतियोगी छात्र डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी।
प्रयागराज। शहर के शिवकुटी क्षेत्र स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर घाट पर शनिवार देर शाम गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोस्तों के साथ स्नान करने पहुंचे दो प्रतियोगी छात्र गंगा की तेज धारा में डूब गए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और साथियों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक और लापता छात्रों की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी अधीर रंजन सिंह और हिमांशु पाण्डेय के रूप में हुई है। दोनों प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शनिवार शाम वे अपने दोस्तों के साथ कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों असंतुलित हो गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए।

घटना के समय मौजूद उनके साथियों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन गंगा का तेज बहाव उनके प्रयासों पर भारी पड़ गया। कुछ ही क्षणों में दोनों छात्र पानी में समा गए और नजरों से ओझल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रविवार सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया।

गोताखोरों ने तलाश के दौरान कुछ ही देर में एक छात्र का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि दूसरे छात्र की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और जल पुलिस की टीम लगातार गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इस हादसे की खबर मिलते ही दोनों छात्रों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना ने एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।