दुकान में चोरी - Swatantra Prabhat

दुकान का शटर तोड़कर पान मसाला और गुल्लक में रखे लाखों रुपये चोरी
मोहनलालगंज। फत्तेखेड़ा मजरा कनकहा में रायबरेली रोड स्थित परचून की दुकान का शटर तोड़कर चोर पान मसाला और मिट्टी की गुल्लक में रखे करीब दो से तीन लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पीड़ित दुकानदार ने कनकहा चौकी पुलिस पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी है।

फत्तेखेड़ा निवासी राम प्रताप पुत्र राम किशुन रायबरेली रोड पर परचून की दुकान चलाते हैं। उनके मुताबिक शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 3:36 बजे गांव के लोगों ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। राम प्रताप तत्काल दुकान पहुंचे तो शटर आधा खुला मिला। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद 112 पुलिस के साथ चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकान की जांच कर वीडियो बनाया।

राम प्रताप के अनुसार दुकान से एक बोरी पान मसाला गायब मिली। इसके अलावा करीब तीन वर्षों से बचत के लिए मिट्टी की बड़ी गुल्लक में जमा किए जा रहे 200 और 500 रुपये के नोट भी चोर गुल्लक तोड़कर ले गए। दुकानदार ने गुल्लक में करीब दो से तीन लाख रुपये होने का दावा किया है।

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि उसने रविवार सुबह कनकहा चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी। दुकान में चोरी करने वाले संदिग्धों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने देखी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज पीड़ित ने मोहनलालगंज थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चोरी की घटना की सूचना मिलने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद कार्रवाई में देरी के आरोप से कनकहा चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि चोरी की रकम और घटना में शामिल आरोपियों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिल्कीपुर सीओ कार्यालय के सामने दो दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना व सीओ कार्यालय के सामने स्थित दो दुकानों को बेखौफ अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार की रात निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान संचालकों ने पुलिस को तहरीर देते हुए घटना को अंजाम देने वाले चोरों की गिरफ्तारी व घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना के बगल तथा क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कार्यालय गेट पर स्थित दो दुकानों डी के मोबाइल एवं जन सेवा केंद्र व शिव ऑनलाइन सर्विस एंड साइबर जोन को सोमवार की रात को बेखौफ अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाते हुए दुकान का शटर काटकर अंदर रखे लाखों रुपए कीमती एंड्रॉयड फोन सहित नगदी पार कर दिया है। घटना की जानकारी तब हुई जब रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह दुकान संचालक अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा पड़ा है व दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना की सूचना दोनों दुकान संचालकों द्वारा संयुक्त तहरीर देते हुए पुलिस को दी गई है।

पीड़ित व्यवसाइयों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को कामकाज निपटाने के बाद दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब डी के मोबाइल एवं जन सेवा केंद्र संचालक अरविंद कुमार पुत्र स्व राजाराम यादव निवासी तुलापुर तथा शिव ऑनलाइन सर्विस और साइबर जोन के संचालक राधेश्याम पुत्र यमुना प्रसाद निवासी भागीपुर दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला कटा पड़ा है तथा दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान संचालकों ने बताया कि दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के 22 कीमती एंड्रॉयड फोन जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार तथा शिव ऑनलाइन सर्विस एंड साइबर जोन दुकान के काउंटर में रखा 31 हजार रूपए नगदी चोरों द्वारा पर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इनायत नगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं दूसरी तरफ व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इनायत नगर पुलिस अपराध के मामले में निष्क्रिय साबित हो रही है। जिसके चलते आए दिन क्षेत्र में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर चोरी जैसी गम्भीर घटनाओं को बेखौफ चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जिसका खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस प्रकरण में अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज कर सकी है।

ऑटो पार्ट की दुकान शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार समेत लाखों का पार्ट्स किया पार
स्वतंत्र प्रभात

बीकापुर अयोध्या। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में भारत गैस एजेंसी के बगल स्थित जय हिंद ऑटो पार्ट की दुकान शटर का ताला अज्ञात चोरों के द्वारा 12/13 अगस्त की बीती रात हजारों नगदी समेत लाखों का माल चुरा ले गए, सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
बीकापुर कस्बा निवासी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामानंद गुप्ता के द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि भारत गैस एजेंसी के बगल स्थित जय हिंद ऑटो स्पेयर पार्ट की दुकान हमारे पुत्र अमित कुमार गुप्ता द्वारा कई वर्षों से संचालित की जा रही है। 12/13 अगस्त की बीती रात अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान का शटर का ताला तोड़कर लगा सीसी कैमरा का डीवीआर भी तोड़फोड़ करने के अलावा
अंदर में रखा 15000 नगदी के अलावा दुकान के अंदर रखा 250 मोटरसाइकिल का ट्यूब और टायर, पांच गत्ता मोबाइल 1 लीटर का पैक, 25 डिब्बा मोबाइल 5 लीटर, तीन हेलमेट चुरा ले गए। चोरी की सूचना मॉर्निंग वॉक में निकले रामदयाल गुप्ता के द्वारा ओमप्रकाश गुप्ता को दी गई मौके पर पहुंचे ओमप्रकाश गुप्ता और उनके पुत्र अमित गुप्ता दुकान का शटर का ताला टूटा देख बीकापुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पता चला है कि अज्ञात चोर पिकअप पर चोरी का सामान लाद कर खजुराहट बाजार में स्थित दुकान को अपना निशाना बनाया लेकिन पड़ोसी के जाग जाने से वहां असफल हो गए और पिकअप के संग सुल्तानपुर की तरफ भाग गए। प्रयागराज अयोध्या हाईवे मार्ग के किनारे जय हिंद ऑटोमोबाइल्स की दुकान है। चोरी की घटना को लेकर बाजार वासियों में दहशत व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।