चोरी का खुलासा - Swatantra Prabhat

फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ मशीनें चोरी करने वाला गिरफ्तार
मोहनलालगंज। मऊ गांव में फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर मशीनें चोरी करने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई छह मशीनें बरामद की हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

मऊ गांव निवासी अशोक शर्मा की फर्नीचर की दुकान से बीते शुक्रवार रात वुड कटिंग मशीन, प्लेनर मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, ड्रिल मशीन, रोटर मशीन और हैमर मशीन चोरी हो गई थीं। चोरी गए सामान की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को मऊ नहर पुलिया के पास से 20 वर्षीय छोटू पुत्र स्वर्गीय रामसजीवन निवासी मऊ को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सभी छह मशीनें बरामद कर लीं।

धक्का देने पर खुल गया दुकान का दरवाजा

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे दुकान में चोरी की थी। उसके मुताबिक दुकान का दरवाजा हल्का था, जिसे धक्का देने पर वह खुल गया। इसके बाद वह दुकान में घुसा और अलमारी में रखी फर्नीचर बनाने वाली मशीनें चोरी कर लीं। आरोपी मशीनों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी मोहनलालगंज थाने में मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परवेज, उपनिरीक्षक अतुल सिंह, उपनिरीक्षक मंगल कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार और कांस्टेबल विजय सरोज शामिल रहे।

मड़ियांव पुलिस का बड़ा खुलासा, पांच शातिर चोर दबोचे, लाखों का माल बरामद
अजय यादव - लखनऊ।

राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का चोरी का सामान, जिसमें लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन, चांदी की पायल, कलाई घड़ियां समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं, बरामद की हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जाने वाला ई-रिक्शा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए हर्ष, कृष्णा, सुमित, अभिषेक और राजा को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी दिन के समय ई-रिक्शा से विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों में घूमकर बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। जब यह सुनिश्चित हो जाता था कि मकान में कोई मौजूद नहीं है, तब रात के समय या सुनसान अवसर का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। हाल ही में मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास एक बंद मकान में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। कई दिनों की पड़ताल के बाद संदिग्धों की पहचान की गई और मुखबिर की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में लैपटॉप, आईपैड, कई महंगे मोबाइल फोन, चांदी की पायल, कलाई घड़ियां तथा अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। बरामद सामान की पहचान कर उसे उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चोरी के सामान को कम कीमत पर बेचकर आसानी से पैसा कमाने की फिराक में रहते थे। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी का सामान खरीदने वाले लोग कौन हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य अभी फरार तो नहीं हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यदि इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज मिले तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

मड़ियांव पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हों तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें तथा अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाएं, जिससे चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

नवाबगंज पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार
प्रयागराज। थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक समरसेबुल स्टार्टर तथा चार सोलर पैनल बरामद किए हैं।  पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 203/2026 धारा 331(4)/305 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विजय सरोज (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम आसरे सरोज तथा सोनू सरोज (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संतलाल सरोज, दोनों निवासी ग्राम पचदेवरा थाना नवाबगंज, को रविवार को थाना क्षेत्र के कौड़िहार से पचदेवरा जाने वाले हाईवे स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्तों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से चोरी हुआ एक समरसेबुल स्टार्टर और चार सोलर पैनल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 30/31 मई 2026 की रात ग्राम पचदेवरा स्थित एक किसान के खेत में लगे पम्पिंग सेट का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने समरसेबुल स्टार्टर चोरी कर लिया था। पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ में चोरी की घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

मेजा पुलिस ने 9 भैंसों की चोरी का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार,
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज।

मेजा थाना पुलिस ने पशु चोरी के एक  गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 4 भैंसें, अन्य चोरी की भैंसों की बिक्री से प्राप्त ₹90,420 नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना मेजा क्षेत्र के हड़गड़ गांव निवासी कमलेश दूबे ने 31 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी गौशाला का ताला तोड़कर 9 भैंसें चोरी कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना मेजा पर मुकदमा संख्या 295/2026 धारा 305ए एवं 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। लगातार जांच, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को भईयाँ पहाड़ी क्षेत्र से गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राज बहादुर उर्फ अंकुल यादव (सतना, मध्य प्रदेश), जफर अली (सतना, मध्य प्रदेश), मुस्सरफ अली (कौशाम्बी), तौफिक अहमद (प्रयागराज), लल्लू खान, लालू खान एवं इसालत खान (प्रतापगढ़) तथा अभिषेक खान (छतरपुर, मध्य प्रदेश) शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भैंस चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 4 भैंसें बरामद कीं। साथ ही अन्य चोरी की भैंसों को बेचकर प्राप्त ₹90,420 नकद भी बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी की घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन (एमपी-53-जीए-3374) तथा एक मारुति इको वाहन (यूपी-70-एचक्यू-4243) भी कब्जे में लिया है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

मंदिर चोरी कांड का खुलासा : चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो भी बरामद
त्रिवेणीगंज । थाना क्षेत्र,राजेश्वरी थाना तथा सीमावर्ती मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रविवार को एसडीपीओ विभाष कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि बीते दिनों त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र एवं राजेश्वरी थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इसी दौरान सीमावर्ती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में भी चोरी की वारदात की सूचना प्राप्त हुई थी। बता दें कि लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

एसडीपीओ ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सुपौल जिला और मधेपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें त्रिवेणीगंज थाना,शंकरपुर थाना तथा दोनों जिलों की डीआईयू टीम को शामिल किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले,जिसके आधार पर शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकरपुर थाना क्षेत्र के मधेली बाजार निवासी मोहम्मद अब्बू तालिब के पुत्र मोहम्मद साजिद,सुरेंद्र यादव के पुत्र आशीष कुमार तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र निवासी राजकिशोर गुप्ता के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिरों से चोरी किए गए कई महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं। इनमें करीब 19 किलो वजन के पांच घंटे व घंटियां,माता के श्रृंगार से जुड़े लगभग 380 ग्राम चांदी जैसे आभूषण,15 ग्राम का चांदी का पायल, 50 ग्राम का मुकुट, 35 ग्राम के घुंघरू तथा 230 ग्राम की चांदी की छतरी शामिल हैं। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किया गया एक सीएनजी ऑटो भी जब्त किया गया है।

एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है उनकी भी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। छापामारी टीम में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार,शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार,त्रिवेणीगंज एसआई राजन कुमार,शंकरपुर थाना के एएसआई महितोष परासर,डीआईयू टीम सुपौल एवं मधेपुरा और सशस्त्र बल सुपौल एवं मधेपुरा शामिल थे।

कानपुर के गणेश मंदिर में मुकुटों की चोरी करने वाले पति-पत्नी व खरीदने वाला गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर नगर के थाना हरवंश मोहाल स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में 11 अप्रैल की रात्रि हुई मुकुटों की चोरी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति को यह मुकुट बेचे गए थे पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में यह मालूम पड़ा है कि चोरी से एक दिन पहले अभियुक्त स्कूटी से गिर पड़ा था जिससे उनको काफी नुकसान हुआ था, उस नुकसान की शीघ्र भरपाई करने के लिए उसने यह चोरी की घटना कारित की।

अभियुक्तों ने बताया कि चोरी करने के लिए उस रात उसने तीन मंदिरों की रेकी की थी जिसमें यह मंदिर उसे मुफीद लगा और उसने घटना को अंजाम दिया। यह चोरी की घटना माजिद अंसारी और उसकी पत्नी अंजुम परवीन ने की थी और मुकुटों को चोरी करके उसने ज़ावेद अहमद को बेचा था। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चांदी का बिस्किट वज़न 154 ग्राम, एक अदद बिस्किट व कुल 46400 रुपए नकद बरामद किए हैं।

अपने ही घर में चोरी करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार
भदोही। थाना ज्ञानपुर पुलिस ने अपने ही घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार बनकट छनौरा निवासी पंधारी गौतम ने 17 अप्रैल की रात घर में चोरी की सूचना दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंधारी गौतम और उसके भतीजे समरजीत गौतम को असनाव-औराई रोड से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने घर में ही चोरी की साजिश रचने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से पिकअप वाहन में रखा ट्रॉली बैग व टीन बॉक्स से बेडशीट, सूट, चुनरी, कुर्ती सेट, 14 साड़ियां तथा 11 आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

गैस एजेंसियों से सिलेंडर चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार
बस्ती। जनपद बस्ती में गैस एजेंसियों से सिलेंडर चोरी की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच खाली गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही सिलेंडर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

थाना कोतवाली पुलिस टीम 16 अप्रैल 2026 को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पचपेड़िया रोड स्थित पटेल चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि गैस एजेंसियों से सिलेंडर चोरी करने वाले दो व्यक्ति हर्दिया चौराहे से वाल्टरगंज जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नाले से लगभग 100 मीटर आगे दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मोहन शुक्ला पुत्र राम प्रगट शुक्ला निवासी हर्दिया बेलाड़ी थाना वाल्टरगंज तथा कृष्ण मोहन सिंह पुत्र शिव गोविंद सिंह निवासी संसारपुर थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच खाली गैस सिलेंडर और एक हीरो पैशन मोटरसाइकिल (संख्या UP51 AE 9141) बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इंडेन गैस के दो सिलेंडर 22 मार्च और 10 अप्रैल को पटेल चौक स्थित गैस एजेंसी से चुराए थे।

वहीं भारत गैस के तीन सिलेंडरों में से दो श्रीराम गैस एजेंसी मड़वानगर से और एक रोडवेज के पास से चोरी किया गया था। चोरी के बाद सभी सिलेंडरों को सुनसान स्थान पर झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था और उन्हें बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 167/2026 धारा 303(2) बीएनएस में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय रही पुलिस टीम की सक्रियता इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोतीचंद, उपनिरीक्षक अनस अख्तर, उपनिरीक्षक राम अशोक यादव सहित कांस्टेबल दिलीप चौहान, राजू यादव, अशरफ खान, काशी कुमार और अनुनय सोमवंशी की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया है।

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; कटा हुआ वाहन बरामद
बस्ती। बस्ती जिलेके थाना वाल्टरगंज पुलिस ने क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा कटा हुआ अवस्था में बरामद किया है। थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद किया, जिसे आरोपी ने काटकर अलग-अलग हिस्सों में कर दिया था, ताकि उसे बेचने में आसानी हो सके। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा बैट्री चोरियों के 05 अभियोगों का अनावरण
अमेठी।  पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे  “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में  प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह, थानाध्यक्ष भाले सुल्तान शहीद स्मारक मय हमराह व उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद अमेठी मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अर्टिगा कार सवार 04 अभियुक्तों फहीम पुत्र वसीम निवासी औरंगाबाद खालसा थाना आशियाना जनपद लखनऊ, गोलू उर्फ शनी कश्यप पुत्र मंगल कश्यप निवासी बझेरा थाना शोहरामऊ जनपद उन्नाव हालपता पकरी पुल थाना आशियाना जनपद लखनऊ, अंकित कुमार पुत्र  सुनील कुमार गौतम निवासी द्वारिका प्रोजेक्ट पोस्ट कोडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर, नितिन शाहू  पुत्र  महेश शाहू निवासी आशियाना सेक्टर एम-01 मकान नं0 1080 थाना आशियाना जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त फहीम की तलाशी से 01 तमंचा  व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व अर्टिगा कार की तलाशी से 06 बैट्रीयां विभिन्न कम्पनियों की बरामद हुई ।बरामद बैट्रीयों के बारे मे पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह बैट्री चोरी की है जिसे वह सभी लोग मिलकर काफी समय से आस पास के क्षेत्र से बैट्री चोरी करके रखे  हैं । बरामद बैट्री के अलावा 10 बैट्रीयां अन्य चोरी की खंडहर में रखे हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर जामो मोड के पास खंडहर से 10 बैट्रीयां बरामद हुई । 06 बैट्रीयां दिनांक 03/04.04.2026 को थानाक्षेत्र गौरीगंज से चोरी किये थे व अन्य 10 बैट्रीयां दिनांक 27/28.03.2026 की रात्रि ग्राम लिढियावा, रानीगंज के पास, जामो रोड रानीगंज के पास से चोरी किये थे । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई ।

जनपद अमेठी के थानाक्षेत्र गौरीगंज, जगदीशपुर व भाले सुल्तान शहीद स्मारक में हुई चोरियों के संबंध में संबंधित थानों पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है । उक्त चोरियों का अनावरण करते हुए चोरियों से संबंधित बैट्रियों की बरामदगी की गयी है व अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी ।  उक्त सराहनीय  कार्य  हेतु  पुलिस  अधीक्षक  अमेठी   द्वारा  थाना  जगदीशपुर,  थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक व स्वाट/सर्विलांस टीम को 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया ।

थाना को0 नगर बलरामपुर मे चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
बलरामपुर। आवेदक श्रीमती रामावती पत्नी स्व0 राजकुमार गुप्ता नि0 पुरानी मस्जिद गोविन्दबाग थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर द्वारा गई तहरीरी सूचना के आधार पर थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0 73/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम 1. मो0 शफीक पुत्र धाकड़ नि0मो0 नगर पालिका के सामने गली थाना को0 नगर बलरामपुर पंजीकृत कर विवेचना एवम् अन्य विधिक कार्यवाही हेतु उ0नि0 नौशाद खाँ को दिया गया था ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमारज्ञ के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनांक 01.04.26 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पर पंंजीकृत मु0अ0सं0 73/2026 धारा 305(ए),317(2),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों 1.मो0 शफीक पुत्र धाकड़ उर्फ मो0हुसैन 2. हर्षित पुत्र राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पायल सफेद धातु की, एक पीली धातु की चेन, दो झुमके सोने के, व दो कील पीलीधातु की, एक अँगूठी पीली धातु की बरामद कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

चोरी गये माल की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

24 घंटे में खुलासा: नैनी पुलिस ने नकबजनी करने वाले 3 अभियुक्त दबोचा
नैनी, प्रयागराज। नैनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर नकबजनी की घटना का सफल खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान, घटना में प्रयुक्त ऑटो तथा अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को मैना देवी रोड, अरैल निवासी शोभनाथ मिश्र के घर में देर रात ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर घर से टुल्लू पम्प, टोटी, हैंगर, टॉवल होल्डर, पर्दों के कब्जे, स्टील होल्डर, नकदी और सीलिंग फैन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च को मैना देवी रोड स्थित पानी की टंकी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमर चन्द्र, सुनील और छोटू शामिल हैं, जो प्रयागराज के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

बरामद सामान में शामिल:

01 टुल्लू पम्प02 वाश बेसिन टोटी02 हैंगर02 टॉवल होल्डर

14 पर्दे के कब्जे07 स्टील होल्डर घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो 08 चोरी के टायर है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे दिन में ऑटो चलाते थे और रात में सुनसान घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद सामान ऑटो में रखकर फरार हो जाते थे। चोरी की नकदी आपस में बांटकर खर्च कर चुके हैं, जबकि सीलिंग फैन को बेच दिया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है