Education Department Irregularities - Swatantra Prabhat

बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक और भ्रष्टाचार हुआ उजागर , सुविधा शुल्क लेकर नियम विरुद्ध तरीके से ईसीसीई एजुकेटरों का किया ट्रान्सफर
बस्ती। बस्ती जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक नया भ्रष्टाचार प्रकाश में आया है जहाँ पर सुविधा शुल्क लेकर नियम विरुद्ध तरीके से दो ईसीसीई  एजुकेटरों का स्थानातरण कर दिया गया है जबकि शासन स्तर से ईसीसीई एजुकेटरों के स्थानान्तरण की कोई व्यवस्था नहीं है।  मिली जानकारी के अनुसार अभी जल्द ही शासन द्वारा प्री प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने हेतु ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति की गयी है । शासन द्वारा उनके स्थानान्तरण की अभी कोई व्यवस्था नहीं है फिर भी बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सुविधा शुल्क लेकर नियम विरुद्ध तरीके से अन्यत्र जगह पर स्थानान्तरण कर दिया गया जिसकी जनपद में जोरों शोर से चर्चा है।

स्थानान्तरण के क्रम में शिखा पान्डेय ईसीसीई एजुकेटर को प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर से उनके घर के समीप के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बढ़या व श्वेता शुक्ला को सं० वि० हसनी विकास क्षे० रुधौली से सं० वि० बनकटी विकास क्षेत्र बनकटी  में किया गया है । स्थानान्तरण का यह गोपनीय खेल सुविधा शुल्क लेकर सुविधा प्रदान किया गया है जबकि स्थानान्तरण की बाट जोह रहे अन्य ईसीसीई एजुकेटरों को निराशा हाथ लगी है । ईसीसीई एजुकेटरों का यह नियम विरुद्ध स्थानान्तरण का खेल बीएसए कार्यालय के भ्रष्टाचार का पोल खोलने के लिए काफी है।

यह बेसिक शिक्षा अधिकारी व उनके कार्यालय से जुड़े बाबुओं का कोई पहला व अंतिम भ्रष्टाचार नहीं है बल्कि बेसिक शिक्षा अधिकारी के भ्रष्टाचारों की लंबी चौड़ी सूची है जो इनके जनपद में लम्बे कार्यकाल का प्रतिफल है। अभी कुछ दिन पूर्व विकास खण्ड बहादुरपुर में इसी प्रकार शासनादेशों के विपरीत शिक्षा मित्र व अनुदेशकों का सम्बद्धीकरण किया गया था परन्तु जब प्रकरण महानिदेशक स्कूल शिक्षा के संज्ञान में आया तो जल्दबाजी में संबद्धीकरण समाप्त कर दिया गया । अब देखना यह है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी  नियम विरुद्ध किया गया स्थानान्तरण आदेश निरस्त करते हैं या फिर नया स्थानान्तरण सुविधा शुल्क लेकर यूँ ही करते रहेंगे और विभाग के जिम्मेदार उच्चाधिकारी आँखे मूँद मूकदर्शक बने रहेंगे ।