गोरखपुर पुलिस मुठभेड़# दो लुटेरों के पैर में लगी गोली# ग़ोला में दिन दहाड़े लूट के दिए थे अंजाम - Swatantra Prabhat

गोरखपुर :-दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप लूट का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रिपोर्टर-ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

( ग़ोला)  गोरखपुर: जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सहारनपुर के देवबंद निवासी मेहदी और रहमान के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

दरअसल, यह पूरी घटना गोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 स्थित “देवांश स्वर्णकला केंद्र” की है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। दुकान मालिक राकेश वर्मा अपनी बड़ी बेटी की 29 अप्रैल को होने वाली सगाई का निमंत्रण देने बाहर गए थे। दुकान पर उनकी छोटी बेटी अमृता वर्मा मौजूद थीं।
दोपहर करीब 2:20 बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और गहने दिखाने के बहाने मौका तलाशने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने अचानक करीब 20 ग्राम के 4-5 जोड़ी सोने के कान के झाले झपट्टा मारकर उठा लिए और बाहर की ओर भागने लगा।

अमृता वर्मा ने बहादुरी का परिचय देते हुए तुरंत शोर मचाया और बदमाश के पीछे दौड़ पड़ीं। उन्होंने एक आरोपी को पकड़कर गिरा भी दिया, लेकिन वह किसी तरह छूटकर फरार हो गया। इस दौरान अमृता के हाथ में चोट भी आई। घटना का पूरा दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

जांच में सामने आया कि दूसरा आरोपी पास ही सराया सब्जी मंडी के पास बाइक लेकर खड़ा था, जिससे दोनों फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया और लगातार दबिश दी।

आखिरकार बुधवार सुबह पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई और मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इस सफलता से जहां व्यापारियों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की सक्रियता की सराहना भी हो रही है।